मंदिर को रंग-बिरंगी रोशनी, फूलों और आकर्षक सजावट से भव्य रूप दिया गया था। कीर्तन मंडलियों द्वारा प्रस्तुत किए गए मधुर भजनों और संकीर्तन ने श्रद्धालुओं को भक्ति रस में डुबो दिया। “जय लक्ष्मी नारायण” और “हरि नाम” के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने भगवान श्री हरि लक्ष्मी नारायण जी की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।