ज्वालामुखी (कांगड़ा): मोहिनी एकादशी के पावन अवसर पर 27 अप्रैल (सोमवार) को ज्वालामुखी क्षेत्र में धार्मिक आस्था और भक्ति की विशेष धूम देखने को मिलेगी। इस दिन बोहण देहरा रोड स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में दोपहर बाद से भव्य कीर्तन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना है।
मंदिर समिति और आयोजकों ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे समय पर मंदिर पहुंचकर भगवान श्री हरि लक्ष्मी नारायण जी के भजन-कीर्तन में भाग लें और इस पुण्य अवसर का लाभ उठाएं। साथ ही लोगों से आग्रह किया गया है कि वे अपने परिचितों और आसपास के श्रद्धालुओं को भी इस आयोजन की जानकारी दें, ताकि अधिक से अधिक लोग इस धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हो सकें।
मोहिनी एकादशी का व्रत 27 अप्रैल, सोमवार को रखा जाएगा। यह व्रत वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की महत्वपूर्ण तिथि मानी जाती है और धार्मिक दृष्टि से अत्यंत फलदायी माना जाता है।
पंचांग अनुसार:
एकादशी तिथि प्रारंभ: 26 अप्रैल, शाम 06:06 बजे
एकादशी तिथि समाप्त: 27 अप्रैल, शाम 06:15 बजे
व्रत (उदयातिथि अनुसार): 27 अप्रैल
पारण तिथि: 28 अप्रैल (मंगलवार)
पारण समय: सुबह 05:38 बजे से 08:17 बजे तक