इस अवसर पर इस कॉन्फ्रेंस में विभिन्न राज्यों से आए प्रख्यात बुद्धिजीवियों, शिक्षाविदों, वैज्ञानिकों, सेवा निवृत्त न्यायधीश, ख्याति प्राप्त चिकित्सकों, पत्रकारों एवं समाजसेवियों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
चाइनीज लोन एप के माध्यम से 300 करोड़ की धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर साईबर क्राईम पुलिस स्टेशन एवं STF ने अभियुक्त अंकुर ढींगरा को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया। DGP , Ashok Kumar IPS ने दी विस्तृत जानकारी।
इस मंदिर में अनेक चमत्कार होते रहते हैं। इस मंदिर में ऐड़ी देवता को जहां लोहे के धनुष-बाण तो चढ़ाये जाते ही हैं , वहीं अन्य देवताओं को अस्त्र-शस्त्र चढ़ाने की परम्परा भी है। इस मंदिर की पौराणिकता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मंदिर को शिव के 108 ज्योर्तिलिंगों में से एक की मान्यता प्राप्त है।
मुख्यमंत्री हेलीपेड से सीधे भूधसाव से प्रभावित क्षेत्रों के निरीक्षण के लिये निकले तथा भूधसाव से प्रभावित लोगों से मुलाकात कर उन्हें हर संभव सहयोग का आवश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने प्रभावितों को विश्वास दिलाया कि इस संकट के समय केंद्र व राज्य सरकार संजीदगी के साथ उनके साथ खड़ी है।
इस कड़कड़ाती ठंड में, इस आपदा ने लोगों से उनके आशियाने छीन लिए हैं। वहां के सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मेरी अपील है कि जल्द से जल्द लोगों की मदद करें और उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाएं। उत्तराखंड सरकार से अपेक्षा है कि वो इस कठोर मौसम में लोगों का संज्ञान ले कर उनके तत्काल पुनर्वास का प्रबंध करे और मंदिर की सुरक्षा सुनिश्चित करे।