लेह में हजारों श्रद्धालु, बौद्ध भिक्षु, स्थानीय नागरिक और देश-विदेश से पहुंचे अनुयायी सुबह से ही समारोह में शामिल हुए। विशेष प्रार्थनाओं के बीच दलाई लामा के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और विश्व शांति की कामना की गई। उनके जन्मदिन के अवसर पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, पारंपरिक नृत्य और धार्मिक अनुष्ठान भी आयोजित किए गए।