Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल • विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला • सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

दलाई लामा/तिब्बत

More News

दलाई लामा | Dalai Lama दिसंबर में बोधगया जायेंगे

Updated on Wednesday, November 30, 2022 12:02 PM IST

Dalai Lama दिसंबर में बोधगया जायेंगे

धर्मशाला\ बोधगया । तिब्बतीयों के अध्यात्मिक नेता दलाई लामा (Dalai lama) बोधगया जायेंगे। दलाई लामा के पूरे तीन साल बाद बोधगया जाने की संभावना जताई जा रही। तिब्बत मंदिर के प्रभारी तेनजिन कुंचू ने कार्यक्रम से जुड़ी कई जानकारियां दी हैं। तीन सालों से कोविड (COVID 19) के कारण उनका आगमन नहीं हो रहा था। 25 दिसंबर को उनका बोधगया जाने का कार्यक्रम है।
दलाई लामा पूरा एक महीना यहां गुजारेंगे। उनका आना बोधगया टूरिज्म के लिए बेहद खास माना जा रहा हैं। उनके आने से एक बार फिर शहर श्रद्धालुओं से गुलजार हो जाएगा। बीते तीन सालों से कोविड और लॉकडाउन के कारण टूरिज्म को काफी नुकसान झेलना पड़ा। दलाई लामा के आने से इसे गति मिल सकेगी. साथ ही पर्यटकों की संख्या भी बढ़ेगी।

Dalai Lama दिसंबर में बोधगया जायेंगे


तिब्बत मंदिर के प्रभारी तेनजिन कुंचू ने बताया कि अध्यात्मिक धर्मगुरु दलाई लामा 25 दिसंबर को बोधगया प्रवास पर आने की संभावना है. वहीं 29 दिसंबर से लेकर 31 दिसंबर तक कालचक्र मैदान में प्रवचन करेंगे. इसके बाद एक जनवरी 2023 को महाबोधि मंदिर में विशेष पूजा अर्चना कर नववर्ष के आगमन पर केक काटेंगे. उपस्थित बौद्ध भिक्षुओं के द्वारा उनकी दीर्घायु व स्वास्थ्य को लेकर विशेष प्रार्थना की जाएगी।
उनके आगमन को लेकर तिब्बती मंदिर में विशेष तैयारियां की जाएंगी। तिब्बती मंदिर, कालचक्र मैदान, महाबोधि मंदिर सहित पुरे बोधगया में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी. वहीं कई जांच व खुफिया एजेंसियों की सतर्कता बढ़ जाएगी. सुरक्षा की बात करें तो दलाई लामा के साथ तिब्बत राष्ट्र की सेना के अधिकारी, जवान व बिहार पुलिस के अधिकारी सहित सैकड़ों जवान की टीमें तैनात होंगी। इसके अलावा बोधगया में चप्पे चप्पे पर सीसीटीवी कैमरे के साथ पुलिस बल की तैनाती रहेगी।

Dalai Lama दिसंबर में बोधगया जायेंगे


उनकी सुरक्षा इतनी अभेद्य रहती है कि कालचक्र पूजा की मीडिया कवरेज करने के लिए भी तिब्बती प्रशासनिक विभाग के द्वारा सुरक्षा पास निर्गत की जाती हैं. वहीं दलाई लामा से मिलने के वाले बौद्ध भिक्षुओं व वीआईपी को भी कई सुरक्षा के घेरे से होकर गुजरना पड़ता है। कोरोना की वजह से बोधगया पर्यटन व्यवसाय पूरी तरह आर्थिक संकट से गुजर रहा. ऐसी संभावना है कि उनके आने से बोधगया पर्यटन पिछले तीन सालों से गुजर रहे आर्थिक संकट से उबरेगा. बोधगया एक बार फिर से विदेशी पर्यटकों से गुलजार होगा।

Have something to say? Post your comment
नेपाल-तिब्बत सीमा पर विनाशकारी बाढ़ से दलाई लामा दुखी, मृतकों के प्रति जताई संवेदना

धर्मशाला : नेपाल-तिब्बत सीमा पर विनाशकारी बाढ़ से दलाई लामा दुखी, मृतकों के प्रति जताई संवेदना

दलाई लामा ने लद्दाख में दिया करुणा और शांति का संदेश, श्रद्धालुओं से की मुलाकात

धर्मशाला : दलाई लामा ने लद्दाख में दिया करुणा और शांति का संदेश, श्रद्धालुओं से की मुलाकात

दलाई लामा का 91वें जन्मदिन पर धन्यवाद संदेश

लेह : दलाई लामा का 91वें जन्मदिन पर धन्यवाद संदेश

दुनिया भर में तिब्बती समुदाय मना रहा अपने आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा का 91वां जन्मदिन, मैकलोडगंज से लेकर लेह तक उत्सव का माहौल

धर्मशाला : दुनिया भर में तिब्बती समुदाय मना रहा अपने आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा का 91वां जन्मदिन, मैकलोडगंज से लेकर लेह तक उत्सव का माहौल

14वें दलाई लामा: करुणा, अहिंसा और विश्व शांति के प्रतीक

धर्मशाला : 14वें दलाई लामा: करुणा, अहिंसा और विश्व शांति के प्रतीक

जन्मदिन विशेष: 14वें दलाई लामा ने कैसे धर्मशाला को दिलाई वैश्विक पहचान, एक छोटे पहाड़ी शहर से बनी विश्व की आध्यात्मिक राजधानी

धर्मशाला : जन्मदिन विशेष: 14वें दलाई लामा ने कैसे धर्मशाला को दिलाई वैश्विक पहचान, एक छोटे पहाड़ी शहर से बनी विश्व की आध्यात्मिक राजधानी

कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार को दलाई लामा ने दी बधाई

धर्मशाला : कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार को दलाई लामा ने दी बधाई

दलाई लामा के 90वें जन्मदिवस पर डॉ. दिनेश शाहरा ने भेंट की विशेष कॉफ़ी टेबल बुक

धर्मशाला : दलाई लामा के 90वें जन्मदिवस पर डॉ. दिनेश शाहरा ने भेंट की विशेष कॉफ़ी टेबल बुक

Central Tibetan Administration ने आगामी वित्त वर्ष के लिए 3,407.42  करोड़ रुपये का बजट प्रस्ताव पेश किया

धर्मशाला : Central Tibetan Administration ने आगामी वित्त वर्ष के लिए 3,407.42 करोड़ रुपये का बजट प्रस्ताव पेश किया

धर्मशाला: 8वें ऑल इंडिया तिब्बत सपोर्ट ग्रुप्स सम्मेलन को सिक्योंग पेनपा त्सेरिंग ने किया संबोधित

धर्मशाला : धर्मशाला: 8वें ऑल इंडिया तिब्बत सपोर्ट ग्रुप्स सम्मेलन को सिक्योंग पेनपा त्सेरिंग ने किया संबोधित

X