Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल • विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला • सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

दलाई लामा/तिब्बत

More News

धर्मशाला | दलाई लामा ने 'परमाणु हथियार मुक्त दुनिया' के लिए G 7 नेताओं का स्वागत किया

Updated on Wednesday, May 24, 2023 12:45 PM IST

धर्मशाला । तिब्बत के आध्यात्मिक नेता दलाई लामा ने मंगलवार को हिरोशिमा में हुए जी7 शिखर सम्मेलन में वैश्विक नेताओं के संयुक्त बयान का स्वागत किया, जिसमें 'परमाणु हथियार मुक्त दुनिया' का आह्वान किया गया है।

दलाई लामा ने कहा, "यह संयुक्त बयान इस वास्तविकता को दर्शाता है कि हम एक-दूसरे पर निर्भर दुनिया में रहते हैं और इस 21वीं शताब्दी को शांति और सहयोग का युग बनाने के अवसर का प्रतिनिधित्व करते हैं।"

आध्यात्मिक नेता ने एक बयान में कहा, "दुनियाभर में विसैन्यीकरण और सभी परमाणु हथियारों के उन्मूलन के लिए एक घोषित प्रचारक के रूप में मेरा दृढ़ विश्वास है कि यह एक सकारात्मक पहल है। जनवरी 2022 में जब परमाणु हथियार वाले पांच देशों ने एक संयुक्त प्रतिज्ञा की थी कि परमाणु युद्ध कभी नहीं लड़ा जाना चाहिए, तब मैंने उनकी कार्रवाई की गर्मजोशी से सराहना की थी।"

लामा ने कहस, "दुनिया के कई हिस्सों में अनिश्चितता और उथल-पुथल के इस समय में यह बेहद महत्वपूर्ण है कि हम सभी बातचीत और कूटनीति के माध्यम से समस्याओं को हल करने के लिए गंभीर और ठोस प्रयास करें। इसलिए, जी7 देशों द्वारा की गईं प्रतिबद्धताएं एक शक्तिशाली संदेश देती हैं। हमें इन हथियारों से मानवता को होने वाले खतरे को खत्म करने की जरूरत को स्वीकार करना चाहिए।"

उन्होंने कहा, "परमाणु हथियारों के बिना एक दुनिया आवश्यक और संभव है। हमारी आपस में जुड़ी हुई दुनिया में हिंसा उन लोगों के लिए भी पीड़ा लाती है जो संघर्ष से दूर हैं। मुझे पूरी उम्मीद है कि हम सभी मानवता की एकता को याद रखेंगे। परमाणु हथियारों का इस्तेमाल हम सभी को नुकसान पहुंचाता है।"

उन्होंने कहा, "मैं प्रार्थना करता हूं कि यह 21वीं सदी एक अधिक करुणाशील, शांतिपूर्ण और सामंजस्यपूर्ण दुनिया बने।"

Have something to say? Post your comment
नेपाल-तिब्बत सीमा पर विनाशकारी बाढ़ से दलाई लामा दुखी, मृतकों के प्रति जताई संवेदना

धर्मशाला : नेपाल-तिब्बत सीमा पर विनाशकारी बाढ़ से दलाई लामा दुखी, मृतकों के प्रति जताई संवेदना

दलाई लामा ने लद्दाख में दिया करुणा और शांति का संदेश, श्रद्धालुओं से की मुलाकात

धर्मशाला : दलाई लामा ने लद्दाख में दिया करुणा और शांति का संदेश, श्रद्धालुओं से की मुलाकात

दलाई लामा का 91वें जन्मदिन पर धन्यवाद संदेश

लेह : दलाई लामा का 91वें जन्मदिन पर धन्यवाद संदेश

दुनिया भर में तिब्बती समुदाय मना रहा अपने आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा का 91वां जन्मदिन, मैकलोडगंज से लेकर लेह तक उत्सव का माहौल

धर्मशाला : दुनिया भर में तिब्बती समुदाय मना रहा अपने आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा का 91वां जन्मदिन, मैकलोडगंज से लेकर लेह तक उत्सव का माहौल

14वें दलाई लामा: करुणा, अहिंसा और विश्व शांति के प्रतीक

धर्मशाला : 14वें दलाई लामा: करुणा, अहिंसा और विश्व शांति के प्रतीक

जन्मदिन विशेष: 14वें दलाई लामा ने कैसे धर्मशाला को दिलाई वैश्विक पहचान, एक छोटे पहाड़ी शहर से बनी विश्व की आध्यात्मिक राजधानी

धर्मशाला : जन्मदिन विशेष: 14वें दलाई लामा ने कैसे धर्मशाला को दिलाई वैश्विक पहचान, एक छोटे पहाड़ी शहर से बनी विश्व की आध्यात्मिक राजधानी

कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार को दलाई लामा ने दी बधाई

धर्मशाला : कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार को दलाई लामा ने दी बधाई

दलाई लामा के 90वें जन्मदिवस पर डॉ. दिनेश शाहरा ने भेंट की विशेष कॉफ़ी टेबल बुक

धर्मशाला : दलाई लामा के 90वें जन्मदिवस पर डॉ. दिनेश शाहरा ने भेंट की विशेष कॉफ़ी टेबल बुक

Central Tibetan Administration ने आगामी वित्त वर्ष के लिए 3,407.42  करोड़ रुपये का बजट प्रस्ताव पेश किया

धर्मशाला : Central Tibetan Administration ने आगामी वित्त वर्ष के लिए 3,407.42 करोड़ रुपये का बजट प्रस्ताव पेश किया

धर्मशाला: 8वें ऑल इंडिया तिब्बत सपोर्ट ग्रुप्स सम्मेलन को सिक्योंग पेनपा त्सेरिंग ने किया संबोधित

धर्मशाला : धर्मशाला: 8वें ऑल इंडिया तिब्बत सपोर्ट ग्रुप्स सम्मेलन को सिक्योंग पेनपा त्सेरिंग ने किया संबोधित

X