ज्येष्ठ पूर्णिमा इस साल दो दिन की पड़ रही है। यानी कि ज्येष्ठ पूर्णिमा का व्रत 3 जून को रखा जाएगा और स्नान और दान 4 जून को किया जाएगा। पंचांग के अनुसार, पूर्णिमा तिथि 3 जून को सुबह 11 बजकर 16 मिनट पर आरंभ होगी और उसका समापन 4 जून को होगा। चूंकि पूर्णिमा तिथि चंद्र द्रेव को समर्पित होती है इसलिए इसकी पूजा भी चंद्रोदय की गणना के अनुसार होती है।