Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• एचपीबीओसीडब्ल्यूडब्ल्यूबी की योजनाओं से लाखों श्रमिक हुए लाभान्वित, 108 करोड़ रुपये से अधिक की राशि वितरित • मुख्यमंत्री ने धर्मशाला में इंडोर आइस स्केटिंग रिंक एवं रोलर स्केटिंग रिंक की आधारशिला रखी • प्रथम बैच बी आर टी सी राजस्थान पुलिस का दीक्षांत परेड समारोह सशस्त्र सीमा बल शमशी में भव्य रूप से संपन्न • बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर • आपदा राहत के नाम पर फर्जी टेंडरों का खेल, केंद्र से मिले करोड़ों रुपये के दुरुपयोग का आरोप : संदीपनी भारद्वाज • 17 अक्टूबर 2026 का पंचांग • 17 अक्टूबर का इतिहास: प्रमुख घटनाएं, प्रसिद्ध जन्म और पुण्यतिथियां • 17 अक्टूबर 2026 राशिफल: शनिवार को जानें सभी 12 राशियों का हाल • सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब • नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

हिमाचल

More News

धर्मशाला | परमा एकादशी पर श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में होगा भव्य कीर्तन एवं विष्णु आराधना

Updated on Thursday, May 28, 2026 10:59 AM IST

परमा एकादशी पर श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में होगा भव्य कीर्तन एवं विष्णु आराधना

श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में परमा एकादशी के पावन अवसर पर गुरुवार, 11 जून को भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। मंदिर परिसर में दोपहर बाद से प्रभु श्री हरि लक्ष्मी नारायण जी के भजन-कीर्तन आरंभ होंगे, जिनमें क्षेत्रभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के भाग लेने की संभावना है।

इस अवसर पर श्रद्धालु परमा एकादशी का व्रत रखकर भगवान श्री हरि विष्णु एवं माता लक्ष्मी की विशेष पूजा-अर्चना करेंगे। मंदिर परिसर में पूरे दिन भक्तिमय वातावरण बना रहेगा तथा भजन-कीर्तन के माध्यम से श्रद्धालु प्रभु का गुणगान करेंगे।

मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया कि परमा एकादशी सनातन धर्म में अत्यंत पुण्यदायी एवं कल्याणकारी मानी जाती है। इस दिन भगवान विष्णु की आराधना और व्रत करने से मनुष्य के समस्त कष्ट दूर होते हैं तथा जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का आगमन होता है। समिति ने कहा कि धार्मिक आयोजनों से समाज में आध्यात्मिक चेतना एवं भाईचारे की भावना मजबूत होती है।

मंदिर समिति ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि वे अपने परिवार सहित इस पावन आयोजन में पहुंचकर प्रभु श्री हरि लक्ष्मी नारायण जी का आशीर्वाद प्राप्त करें। समिति ने लोगों से यह भी अपील की कि वे अपने आसपास के लोगों को भी इस धार्मिक आयोजन की जानकारी दें ताकि अधिक से अधिक श्रद्धालु धर्म लाभ अर्जित कर सकें।

समिति के अनुसार मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया जाएगा तथा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्थाएं भी की जा रही हैं। परमा एकादशी के अवसर पर मंदिर परिसर में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास का विशेष वातावरण देखने को मिलेगा।

मंदिर समिति ने अंत में भगवान श्री हरि विष्णु से प्रार्थना करते हुए कहा कि प्रभु अपनी कृपादृष्टि से सभी भक्तों के जीवन से दुख, कष्ट एवं पापों का नाश कर उन्हें सुख-समृद्धि, वैभव एवं उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें।

Have something to say? Post your comment
एचपीबीओसीडब्ल्यूडब्ल्यूबी की योजनाओं से लाखों श्रमिक हुए लाभान्वित, 108 करोड़ रुपये से अधिक की राशि वितरित

शिमला : एचपीबीओसीडब्ल्यूडब्ल्यूबी की योजनाओं से लाखों श्रमिक हुए लाभान्वित, 108 करोड़ रुपये से अधिक की राशि वितरित

मुख्यमंत्री ने धर्मशाला में इंडोर आइस स्केटिंग रिंक एवं रोलर स्केटिंग रिंक की आधारशिला रखी

धर्मशाला : मुख्यमंत्री ने धर्मशाला में इंडोर आइस स्केटिंग रिंक एवं रोलर स्केटिंग रिंक की आधारशिला रखी

प्रथम बैच बी आर टी सी राजस्थान पुलिस का दीक्षांत परेड समारोह सशस्त्र सीमा बल शमशी में भव्य रूप से संपन्न

कुल्लू : प्रथम बैच बी आर टी सी राजस्थान पुलिस का दीक्षांत परेड समारोह सशस्त्र सीमा बल शमशी में भव्य रूप से संपन्न

 बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

शिमला : बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

आपदा राहत के नाम पर फर्जी टेंडरों का खेल, केंद्र से मिले करोड़ों रुपये के दुरुपयोग का आरोप : संदीपनी भारद्वाज

शिमला : आपदा राहत के नाम पर फर्जी टेंडरों का खेल, केंद्र से मिले करोड़ों रुपये के दुरुपयोग का आरोप : संदीपनी भारद्वाज

   सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

शिमला : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

शिमला : नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

धर्मशाला : जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

X