Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• एचपीबीओसीडब्ल्यूडब्ल्यूबी की योजनाओं से लाखों श्रमिक हुए लाभान्वित, 108 करोड़ रुपये से अधिक की राशि वितरित • मुख्यमंत्री ने धर्मशाला में इंडोर आइस स्केटिंग रिंक एवं रोलर स्केटिंग रिंक की आधारशिला रखी • प्रथम बैच बी आर टी सी राजस्थान पुलिस का दीक्षांत परेड समारोह सशस्त्र सीमा बल शमशी में भव्य रूप से संपन्न • बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर • आपदा राहत के नाम पर फर्जी टेंडरों का खेल, केंद्र से मिले करोड़ों रुपये के दुरुपयोग का आरोप : संदीपनी भारद्वाज • 17 अक्टूबर 2026 का पंचांग • 17 अक्टूबर का इतिहास: प्रमुख घटनाएं, प्रसिद्ध जन्म और पुण्यतिथियां • 17 अक्टूबर 2026 राशिफल: शनिवार को जानें सभी 12 राशियों का हाल • सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब • नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

हिमाचल

More News

शिमला | मुख्यमंत्री ने देहरा में 46 करोड़ रुपये की लागत की प्रदेश की पहली ओजोन आधारित पेयजल परियोजना की घोषणा की

Updated on Saturday, August 29, 2026 13:56 PM IST

बड्डल थोर में पशु चिकित्सालय खोलने की घोषणा

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा जिले के देहरा विधानसभा क्षेत्र के बड्डल थोर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि लोगों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए देहरा क्षेत्र में हिमाचल प्रदेश की पहली ओजोन आधारित पेयजल उपचार परियोजना स्थापित की जा रही है। राज्य सरकार ने इस परियोजना के लिए 46 करोड़ रुपये की राशि आवंटित की है।

उन्होंने कहा कि लोगों को सुरक्षित पेयजल उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से भविष्य में प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी इसी प्रकार की ओजोन आधारित जल उपचार परियोजनाएं स्थापित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि दूषित पानी के सेवन से कई प्रकार की बीमारियों की संभावना बनी रहती है, इसलिए लोगों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध करवाना आवश्यक है।

उन्होंने क्षेत्र में पशु चिकित्सा सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए बड्डल थोर में पशु चिकित्सालय खोलने की भी घोषणा की।


श्री सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार ने ‘मुख्यमंत्री का अपना परिवार सुखी परिवार योजना’ के तहत लोगों को लाभ प्रदान करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिसके लिए पंचायतों में सर्वेक्षण किया जा रहा है। सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि समाज के अंतिम पंक्ति पर खड़े व्यक्ति को भी राज्य के संसाधनों में उसका उचित अधिकार मिल सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार के सत्ता में आने के बाद हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई महत्त्वपूर्ण पहल की गई हैं और इन प्रयासों के सकारात्मक परिणाम अब दिखाई देने लगे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं और महिला मंडलों को पौधरोपण एवं वनों के संरक्षण से जोड़ने के उद्देश्य से राजीव गांधी वन संवर्धन योजना शुरू की गई है। इस योजना के तहत स्वयं सहायता समूहों को 1.20 लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है। इसके अतिरिक्त, लगाए गए पौधों के जीवित रहने के आधार पर प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की जाती है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा क्षेत्र को सुदृढ़ करने के लिए कई कदम उठा रही है। प्रदेश में सीबीएसई स्कूल खोले गए हैं तथा आने वाले समय में और अधिक सीबीएसई स्कूल स्थापित किए जाएंगे, ताकि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करवाई जा सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देहरा विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों के लिए पर्याप्त धनराशि खर्च की जा रही है तथा भविष्य में भी विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी।

इससे पूर्व देहरा विधानसभा क्षेत्र के बड्डल थोर हेलीपैड पहुंचने पर स्थानीय निवासियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर स्थानीय विधायक कमलेेश ठाकुर एवं अन्य कांग्रेस प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का सम्मान किया।
मुख्यमंत्री ने चनौर स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर में पूजा-अर्चना की तथा प्रदेश के लोगों की शांति, समृद्धि एवं सुख-कल्याण के लिए प्रार्थना की।

Have something to say? Post your comment
एचपीबीओसीडब्ल्यूडब्ल्यूबी की योजनाओं से लाखों श्रमिक हुए लाभान्वित, 108 करोड़ रुपये से अधिक की राशि वितरित

शिमला : एचपीबीओसीडब्ल्यूडब्ल्यूबी की योजनाओं से लाखों श्रमिक हुए लाभान्वित, 108 करोड़ रुपये से अधिक की राशि वितरित

मुख्यमंत्री ने धर्मशाला में इंडोर आइस स्केटिंग रिंक एवं रोलर स्केटिंग रिंक की आधारशिला रखी

धर्मशाला : मुख्यमंत्री ने धर्मशाला में इंडोर आइस स्केटिंग रिंक एवं रोलर स्केटिंग रिंक की आधारशिला रखी

प्रथम बैच बी आर टी सी राजस्थान पुलिस का दीक्षांत परेड समारोह सशस्त्र सीमा बल शमशी में भव्य रूप से संपन्न

कुल्लू : प्रथम बैच बी आर टी सी राजस्थान पुलिस का दीक्षांत परेड समारोह सशस्त्र सीमा बल शमशी में भव्य रूप से संपन्न

 बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

शिमला : बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

आपदा राहत के नाम पर फर्जी टेंडरों का खेल, केंद्र से मिले करोड़ों रुपये के दुरुपयोग का आरोप : संदीपनी भारद्वाज

शिमला : आपदा राहत के नाम पर फर्जी टेंडरों का खेल, केंद्र से मिले करोड़ों रुपये के दुरुपयोग का आरोप : संदीपनी भारद्वाज

   सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

शिमला : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

शिमला : नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

धर्मशाला : जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

X