कश्मीर के बारामुल्ला जिला से आए तारिक अहमद ने बातचीत के दौरान बताया कि स्टॉल नंबर 380 पर वह कश्मीर की खास-खास खाने-पीने की वस्तुएं स्थानीय लोगों के लिए लेकर पहुंचे हैं। कश्मीर में उत्पन्न होने वाले खास किस्म के काले राजमा, 350 रुपए प्रति ग्राम कीमत वाला शुद्ध केसर, खांसी-जुखाम जैसी समस्याओं में आराम देने वाला कश्मीरी काहवा गुलिस्तान स्वयं सहायता समूह के स्टॉल पर पर्यटकों के लिए चर्चा का विषय बन हुए हैं। इसके अलावा अखरोट,बादाम, खुरमानी, खजूर, ब्लूबेरी,ब्लैकबेरी इत्यादि जैसे मेवे भी इनके पास उपलब्ध हैं।