मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव तथा सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के महानिदेशक डॉ. अमित अग्रवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के मार्गदर्शन में इस बार भी हरियाणा की झांकी गणतंत्र दिवस परेड का हिस्सा होगी. उन्होंने कहा कि श्री कृष्ण का विराट स्वरूप झांकी का मुख्य आकर्षण होगा.
डॉ. अमित अग्रवाल ने कहा कि रक्षा मंत्रालय में विभिन्न प्रक्रियाओं से गुजरकर झांकी का चयन हुआ है। जिस तरह से कर्तव्य पथ पर चलने का श्री कृष्ण ने अर्जुन को संदेश दिया था वैसे ही कर्तव्य पथ पर हरियाणा की झांकी दिखेगी.
उन्होंने कहा कि गीता हरियाणा ही नहीं पूरे विश्व की धरोहर है. अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के जरिए हरियाणा सरकार गीता के ज्ञान का प्रचार प्रसार कर रही है. आज के युग में गीता का संदेश और भी ज्यादा प्रासंगिक है।