हरियाणा कैबिनेट की बैठक में दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना का विस्तार करते हुए महत्वपूर्ण संशोधनों को मंजूरी दी गई।
अब योजना का लाभ 1,80,000 रुपए वार्षिक आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा, बशर्ते कि उन माताओं ने विकसित भारत की दिशा में कदम बढ़ाते हुए बच्चों की शिक्षा और विकास पर ध्यान दिया है।
संशोधन के तहत जिन परिवारों की सालाना आय 1,80,000 रुपए से कम है, ऐसे परिवारों के बच्चे जो सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे हैं, वे 10वीं और 12वीं कक्षा में 80 % से ज्यादा नंबर लेकर लाते हैं, तो उनकी माताओं को भी अब योजना का लाभ दिया जाएगा।
इसके अलावा, निपुण मिशन के तहत कक्षा 1 से 4 तक ग्रेड लेवल प्रोफिशिएंसी प्राप्त करने वाले बच्चों की माताएं भी पात्र होंगी। यदि कोई कुपोषित या एनीमिया ग्रस्त बच्चा स्वस्थ होकर ‘ग्रीन जोन’ में आता है, तो उसकी माता को भी 2100 रुपये की राशि मिलेगी।
अब 2100 रुपये की कुल राशि में से 1100 रुपये सीधे महिलाओं को मिलेंगे, जबकि 1000 रुपये सरकार RD/FD के रूप में जमा करेगी, जो भविष्य में ब्याज सहित लाभार्थी को मिलेंगे।
मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी 2.0 के अंतर्गत नवनियुक्त सुशासन सहयोगियों की पहली बैठक में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने उपायुक्तों और सुशासन सहयोगियों से आह्वान किया कि वे विकसित हरियाणा-विकसित भारत के विजन को साकार करने में अमूल्य योगदान दें।
राज्य सरकार द्वारा चिन्हित 6 महत्वपूर्ण क्षेत्रों शिक्षा, स्वास्थ्य, अपशिष्ट प्रबंधन, मानव संसाधन, बुनियादी ढांचा और सुशासन की दिशा में कार्य करते हुए इसके लक्ष्यों को प्राप्त करें।
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने मंत्रिमंडल बैठक के बाद की घोषणा
कुंजपुरा (करनाल) मडलौडा (पानीपत) और शहजादपुर (अंबाला) को नगरपालिका को दर्जा दिया गया l
रजिस्ट्री प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए कच्ची कॉलोनियों में भूमि रजिस्ट्रियों पर लागू प्रतिबंध को और सख्त करते हुए अब एक्सचेंज के माध्यम से रजिस्ट्री पर भी पूर्ण रोक लगाई गई है।