पानीपत में एलिवेटेड हाईवे के पास करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर जिम्मेदार अधिकारियों से रिपोर्ट तलब की है।
हरियाणा में 16 मार्च को होने वाले राज्यसभा चुनाव से पहले राजनीतिक गतिविधियाँ तेज हो गई हैं। कांग्रेस को “हॉर्स-ट्रेडिंग” का डर है, इसलिए कई विधायकों को राज्य से बाहर ले जाकर एक साथ रखा जा रहा है ताकि वोटिंग में किसी तरह की टूट-फूट न हो।
विपक्षी दलों ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि प्रदेश में बेरोजगारी और महंगाई जैसे मुद्दे गंभीर हैं, लेकिन सरकार इन मुद्दों से ध्यान हटाने की कोशिश कर रही है। विपक्ष का कहना है कि आने वाले समय में इन मुद्दों को लेकर प्रदेशभर में आंदोलन तेज किया जाएगा।
हरियाणा के कई जिलों में मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में बादल छाए रहने और कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। तापमान में हल्की गिरावट दर्ज होने की संभावना है।
गोयल ने जीन्द के डीसी से मांग की है कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए टूटी ग्रिलों की तत्काल मरम्मत, कमजोर हिस्सों को मजबूत करने तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचाव के लिए स्थायी समाधान करवाया जाए।
इस अवसर पर HSCIT, एआई एवं डिजिटल स्किल्स में प्रशिक्षण प्राप्त कर सफल हुए विद्यार्थियों को हरियाणा कौशल के प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा, अभिभावक, सामाजिक प्रतिनिधि एवं मीडिया कर्मी उपस्थित रहे।
संशोधन के तहत जिन परिवारों की सालाना आय 1,80,000 रुपए से कम है, ऐसे परिवारों के बच्चे जो सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे हैं, वे 10वीं और 12वीं कक्षा में 80 % से ज्यादा नंबर लेकर लाते हैं, तो उनकी माताओं को भी अब योजना का लाभ दिया जाएगा।
उन्होंने इस अवसर पर सेवा सुरक्षा पोर्टल, औद्योगिक क्षेत्र आवेदन पोर्टल, प्रेस रिलीज मैनेजमेंट सिस्टम, ऑनलाइन प्रेस मान्यता पोर्टल, AI सक्षम इंस्टेंट रजिस्ट्रेशन सिस्टम, कॉफी टेबल बुक व नववर्ष कैलेंडर का लोकार्पण किया।
राजकुमार गोयल ने एसपी जींद से मांग की है कि इस सनसनीखेज घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते अपराधियों पर लगाम नहीं लगाई गई तो ऐसी घटनाएं और बढ़ सकती हैं।
उन्होंने स्पष्ट किया कि किसान हित सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता हैं। बिजाई से कटाई तक कृषि यंत्रों पर सब्सिडी, प्राकृतिक आपदा में मुआवजा व फसल बीमा, एमएसपी पर खरीद और भुगतान की सीधी व्यवस्था से किसानों को हर स्तर पर समर्थन दिया जा रहा है।