Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब • नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’ • जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय • ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य

हरियाणा

More News

रेवाड़ी | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेवाड़ी एम्स का शिलान्यास किया

Updated on Friday, February 16, 2024 18:59 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों, खिलाड़ियों और वीरों की धरती हरियाणा को आज एक बार फिर से 9770 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की बड़ी सौगात दी है। उन्होंने जिला रेवाड़ी के माजरा मुस्तिल भालखी गांव में लगभग 1650 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले एम्स का शिलान्यास किया। जिला रेवाड़ी में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने हरियाणा में रेल तंत्र को और अधिक मजबूती प्रदान करते हुए वर्चुअल माध्यम से 5450 करोड़ रुपये की लागत की गुरुग्राम मेट्रो परियोजना का भी शिलान्यास किया। गुरुग्राम मेट्रो लाइन नये गुरुग्राम को पुराने गुरुग्राम से जोड़ेगी।
नरेंद्र मोदी ने 470 करोड़ रुपये की लागत से भिवानी-डोभ भाली रेल लाइन, 410 करोड़ रुपये की लागत से मानहेरू-बवानी खेड़ा रेल लाइन, 350 करोड़ रुपये की लागत से रेवाड़ी–काठूवास रेलवे लाइन तथा 310 करोड़ रुपये की लागत से काठूवास-नारनौल रेल लाइन दोहरीकरण परियोजनाओं का भी शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री ने 890 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित रोहतक-महम-हांसी नई रेलवे का भी शुभारंभ किया और झंडी दिखाकर इस लाइन पर पहली रेल सेवा की शुरुआत भी की। इस रेल लाइन से हिसार से दिल्ली को सीधी रेल कनेक्टिविटी मिलेगी। इसके अलावा, इस क्षेत्र में औद्योगिक विकास को भी बढ़ावा मिलेगा।
श्री नरेंद्र मोदी ने धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में 240 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित ज्योतिसर अनुभव केंद्र का भी उद्घाटन किया। इस अनुभव केंद्र में महाभारत की कहानी से संबंधित कलात्मक, विषयगत और मल्टीमीडिया कथा प्रदर्शनी की जाएगी। कार्यक्रम में राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय, मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल, केंद्रीय सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन राज्य मंत्री श्री राव इंद्रजीत, उप मुख्यमंत्री श्री दुष्यंत चौटाला, सहकारिता मंत्री डॉ बनवारी लाल, राज्यसभा सांसद श्री बिप्लब देव, लोकसभा सांसद व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री नायब सिंह सैनी और सांसद श्री धर्मबीर सिंह सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा को ₹14,700 करोड़ की सौगात, जींद से पीएम मोदी ने शुरू की देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन

जींद : हरियाणा को ₹14,700 करोड़ की सौगात, जींद से पीएम मोदी ने शुरू की देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन

हरियाणा अपडेट: जल समझौते से लेकर मानसून की दस्तक तक, पढ़िए आज शाम की 5 बड़ी खबरें

हरियाणा : हरियाणा अपडेट: जल समझौते से लेकर मानसून की दस्तक तक, पढ़िए आज शाम की 5 बड़ी खबरें

गैस संकट से हरियाणा के उद्योगों पर असर

पंचकूला : गैस संकट से हरियाणा के उद्योगों पर असर

हरियाणा में राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी रणनीति तेज कर दी

चंडीगढ़ : हरियाणा में राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी रणनीति तेज कर दी

विकास परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini

चंडीगढ़ : विकास परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini

रानी तालाब की टूटी ग्रिलें बनीं श्रद्धालुओं के लिए बड़ा खतरा, परिक्रमा मार्ग पर चलना जोखिम भरा, बच्चे सीधे तालाब में गिरने की आशंका

जींद : रानी तालाब की टूटी ग्रिलें बनीं श्रद्धालुओं के लिए बड़ा खतरा, परिक्रमा मार्ग पर चलना जोखिम भरा, बच्चे सीधे तालाब में गिरने की आशंका

जींद में अभिनंदन एवं प्रमाण-पत्र वितरण समारोह भव्य रूप से सम्पन्न, डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा, योगेश बैरागी, राजकुमार गोयल, डॉ भोला इत्यादि ने किया एआई आधारित कंप्यूटर लैब का शुभारंभ

जींद : जींद में अभिनंदन एवं प्रमाण-पत्र वितरण समारोह भव्य रूप से सम्पन्न, डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा, योगेश बैरागी, राजकुमार गोयल, डॉ भोला इत्यादि ने किया एआई आधारित कंप्यूटर लैब का शुभारंभ

हरियाणा कैबिनेट की बैठक में दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना का विस्तार करते हुए महत्वपूर्ण संशोधनों को मंजूरी दी गई।

हरियाणा : हरियाणा कैबिनेट की बैठक में दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना का विस्तार करते हुए महत्वपूर्ण संशोधनों को मंजूरी दी गई।

तकनीक के माध्यम से सेवा, नीति के माध्यम से न्याय और विकास के माध्यम से विश्वास—यही सुशासन का संकल्प,” - सीएम

पंचकूला : तकनीक के माध्यम से सेवा, नीति के माध्यम से न्याय और विकास के माध्यम से विश्वास—यही सुशासन का संकल्प,” - सीएम

नरवाना फायरिंग कांड पर व्यापारी नेता राजकुमार गोयल ने एसपी जींद से की आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग

जींद : नरवाना फायरिंग कांड पर व्यापारी नेता राजकुमार गोयल ने एसपी जींद से की आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग

X