मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सूरजकुंड मेले के उद्धाटन समारोह में कहा कि इस मेले में हर वर्ष एक सहभागी राष्ट्र और एक ‘थीम स्टेट’ होता है। इस मेले में इस वर्ष शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन सहभागी राष्ट्र हैं व 25 से अधिक देश भाग ले रहे हैं।
उन्होंने कहा कि भारत के 8 उत्तर-पूर्वी राज्य इस मेले के थीम स्टेट हैं। इनमें अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम और त्रिपुरा शामिल हैं। ये राज्य एक साथ मिलकर एक ही मंच पर अपनी कला, हस्तशिल्प और व्यंजनों का प्रदर्शन करेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले कई वर्षों से अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुंड मेले तथा अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के माध्यम से हरियाणा की माटी की सौंधी महक विदेशों तक पहुंची है। पिछले 35 वर्षों से सूरजकुंड मेला शिल्पकारों और हथकरघा कारीगरों को अपना हुनर प्रदर्शित करने का बेहतरीन मंच रहा है।