गणतंत्र दिवस के मौके पर कर्तव्य पथ पर हरियाणा का गौरव देखने को मिला. अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव की थीम पर बनी झांकी ने सबको अपनी ओर आकर्षित किया. मुख्यमंत्री मनोहर लाल की प्रेरणा से सूचना जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग की तरफ से झांकी तैयार की गई है.