Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब • नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’ • जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय • ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य

हरियाणा

More News

कुरुक्षेत्र | सन्निहित सरोवर के विकास और सौंदर्यीकरण पर खर्च किया जाएगा 74 लाख का बजट:मनोहर

Updated on Saturday, December 23, 2023 20:45 PM IST

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सन्निहित सरोवर पर 1 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित महर्षि दधीचि की प्रतिमा का किया अनावरण, सन्निहित सरोवर पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल, विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय सरंक्षक दिनेश, विधायक सुभाष सुधा ने मंत्रोच्चारण के बीच किया दीपदान, श्री ब्राह्मण एवं तीर्थोद्घार सभा ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि सन्निहित सरोवर के विकास और सौंदर्यीकरण के कार्यों के लिए 74 लाख रुपए का बजट पारित कर दिया है। इस बजट से सन्निहित सरोवर की कायाकल्प किया जाएगा और इस पवित्र और प्राचीन सन्निहित सरोवर पर पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-2023 में सन्निहित सरोवर पर केडीबी और श्री ब्राहमण एवं तीर्थोद्घार सभा के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। इससे पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने केडीबी की तरफ से 1 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित महर्षी दधीचि की प्रतिमा का अनावरण किया और गीता जयंती के पावन पर्व पर मंत्रोच्चारण और शंखनाद की ध्वनि के बीच सन्निहित सरोवर में दीपदान किया।

इस दीपदान कार्यक्रम में विश्व हिन्दू परिषद के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक दिनेश, विधायक सुभाष सुधा, भाजपा के जिलाध्यक्ष रवि बतान, चेयरमैन धर्मवीर मिर्जापुर, पूर्व सांसद कैलाशो सैनी ने भी दीपदान किया। इस कार्यक्रम में श्री ब्राहमण एवं तीर्थोद्घार सभा के सरंक्षक जय नारायण शर्मा, प्रधान श्याम सुंदर तिवारी, प्रधान महासचिव रामपाल शर्मा ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल और विधायक सुभाष सुधा को शॉल देकर सम्मानित किया और संस्थान को 21 लाख रुपए की राशि देने पर आभार भी व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने श्री ब्राह्मण एवं तीर्थोद्घार सभा, मेहरचन्द मेहंदीरत्ता मेमोरियल ट्रस्ट मेहर बुक डिपो, श्री शिव शक्ति सेवा मंडल, गायत्री परिवार, श्रीमती ज्योति खंडेलपाल, बाल एवं महिला विकास सेवा समिति, प्राचीन श्री दुर्गा माता एवं राधा कृष्ण मंदिर, ब्राह्मण धर्मशाला एवं छात्रावास, पूर्वांचल छट पूजा, मानवतावादी विश्व संस्थान आदि संस्थाओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्थाओं के सहयोग से सन्निहित सरोवर को आध्यात्मिक दृष्टिï से ओर अधिक विकसित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष दीपदान के दौरान संस्थाओं के द्वारा कुछ मांगे रखी गई थी, जिन्हें पूरा किया गया है। इस सरोवर के विकास के लिए 74 लाख रुपए स्वीकृत कर दिए गए है, एजेंसी को टेंडर दे दिया गया है, इस सरोवर पर 75 फव्वारे, टूटे हुए पत्थरों को बदला जाएगा। सरोवर के दोनों प्रवेश द्वारों पर भव्य गेट लगाए जाएंगे, 2 वाटर कूलर, सूर्य द्वार के पास प्लांटेशन और पार्किंग स्थल विकसित किया जाएगा, पानी निकासी के लिए प्रबंध किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि सरोवर के सौंदर्यीकरण के लिए अगर कुछ शेष विकास कार्य रह जाएंगे, उन विकास कार्यों को विधायक सुभाष सुधा के माध्यम से पूरा किया जाएगा। इस सरोवर के विकास में कोई कमी नहीं रहेगी। इस पावन धरा पर अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव ने एक बड़ा स्वरूप धारण कर लिया है। इस महोत्सव का इंतजार देश-दुनिया में बेसब्री के साथ किया जाता है।

इस मौके पर उपायुक्त शांतनु शर्मा, पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र भौरिया, एडीसी अखिल पिलानी, केडीबी के मानद सचिव उपेंद्र सिंघल, एडीएम सोनू राम, वाईस चेयरमैन जयसिंह पाल, केडीबी सदस्य अशोक रोशा, डा. ऋषिपाल मथाना, एमके मोदगिल, कैप्टन अमरजीत सिंह, विजय नरुला सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद थे।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा को ₹14,700 करोड़ की सौगात, जींद से पीएम मोदी ने शुरू की देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन

जींद : हरियाणा को ₹14,700 करोड़ की सौगात, जींद से पीएम मोदी ने शुरू की देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन

हरियाणा अपडेट: जल समझौते से लेकर मानसून की दस्तक तक, पढ़िए आज शाम की 5 बड़ी खबरें

हरियाणा : हरियाणा अपडेट: जल समझौते से लेकर मानसून की दस्तक तक, पढ़िए आज शाम की 5 बड़ी खबरें

गैस संकट से हरियाणा के उद्योगों पर असर

पंचकूला : गैस संकट से हरियाणा के उद्योगों पर असर

हरियाणा में राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी रणनीति तेज कर दी

चंडीगढ़ : हरियाणा में राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी रणनीति तेज कर दी

विकास परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini

चंडीगढ़ : विकास परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini

रानी तालाब की टूटी ग्रिलें बनीं श्रद्धालुओं के लिए बड़ा खतरा, परिक्रमा मार्ग पर चलना जोखिम भरा, बच्चे सीधे तालाब में गिरने की आशंका

जींद : रानी तालाब की टूटी ग्रिलें बनीं श्रद्धालुओं के लिए बड़ा खतरा, परिक्रमा मार्ग पर चलना जोखिम भरा, बच्चे सीधे तालाब में गिरने की आशंका

जींद में अभिनंदन एवं प्रमाण-पत्र वितरण समारोह भव्य रूप से सम्पन्न, डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा, योगेश बैरागी, राजकुमार गोयल, डॉ भोला इत्यादि ने किया एआई आधारित कंप्यूटर लैब का शुभारंभ

जींद : जींद में अभिनंदन एवं प्रमाण-पत्र वितरण समारोह भव्य रूप से सम्पन्न, डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा, योगेश बैरागी, राजकुमार गोयल, डॉ भोला इत्यादि ने किया एआई आधारित कंप्यूटर लैब का शुभारंभ

हरियाणा कैबिनेट की बैठक में दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना का विस्तार करते हुए महत्वपूर्ण संशोधनों को मंजूरी दी गई।

हरियाणा : हरियाणा कैबिनेट की बैठक में दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना का विस्तार करते हुए महत्वपूर्ण संशोधनों को मंजूरी दी गई।

तकनीक के माध्यम से सेवा, नीति के माध्यम से न्याय और विकास के माध्यम से विश्वास—यही सुशासन का संकल्प,” - सीएम

पंचकूला : तकनीक के माध्यम से सेवा, नीति के माध्यम से न्याय और विकास के माध्यम से विश्वास—यही सुशासन का संकल्प,” - सीएम

नरवाना फायरिंग कांड पर व्यापारी नेता राजकुमार गोयल ने एसपी जींद से की आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग

जींद : नरवाना फायरिंग कांड पर व्यापारी नेता राजकुमार गोयल ने एसपी जींद से की आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग

X