Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब • नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’ • जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय • ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य

हरियाणा

More News

कुरुक्षेत्र | राष्ट्रपति अंतर्राष्ट्रीय गीता संगोष्ठी में शामिल हुईं

Updated on Tuesday, November 29, 2022 21:54 PM IST

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कुरुक्षेत्र के 18वें दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं

कुरुक्षेत्र --राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु आज हरियाणा के कुरुक्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय गीता संगोष्ठी में शामिल हुईं। उन्होंने ‘ मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सर्वेक्षण योजना ‘ तथा सभी सार्वजनिक सड़क परिवहन सुविधाओं के लिए हरियाणा ई- टिकटिंग परियोजनाओं का भी शुभारंभ किया और वर्चुअल तरीके से सिरसा में एक चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल का भी शिलान्यास किया।

इस अवसर पर संबोधित करते हुए, राष्ट्रपति ने कहा कि श्रीमद भागवत गीता सही अर्थों में एक वैश्विक ग्रंथ है। इसका कई भाषाओं में अनुवाद किया जा चुका है। यह भारत की सबसे अधिक लोकप्रिय पुस्तक है। गीता पर जितनी टीकायें लिखी गई हैं, उतनी शायद ही किसी अन्य पुस्तक पर लिखी गई होंगी। जिस प्रकार योग संपूर्ण विश्व समुदाय के लिए भारत का उपहार है, गीता समस्त मानवता के लिए भारत का अध्यात्मिक उपहार है।

 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कुरुक्षेत्र के 18वें दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं

राष्ट्रपति ने कहा कि गीता हमें कड़ी मेहनत करना और परिणाम की चिंता न करने का पाठ पढ़ाती है। निःस्वार्थ भाव से कड़ा परिश्रम करना ही जीवन का सही मार्ग है। कर्म करने से जीवन सार्थक हो जाता है, अकर्म तथा इच्छा दोनों का ही त्याग हो जाता है। सुख एवं दुख में समान बने रहना, लाभ एवं हानि को समान भाव से स्वीकार करना, मान या अपमान से प्रभावित न होना और सभी परिस्थितियों में संतुलन बनाये रखना - गीता का बहुत उपयोगी संदेश है।

 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कुरुक्षेत्र के 18वें दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं

राष्ट्रपति ने कहा कि श्रीमद भागवत गीता एक ऐसी पुस्तक है जो विपरीत परिस्थतियों में उत्साह का संचार करने वाली है तथा अवसाद में आशा का संचार करती है। यह जीवनदायिनी ग्रंथ है। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के आयोजकों से गीता के संदेश के प्रचार प्रसार के लिए सतत प्रयास करते रहने का आग्रह किया। उन्होंने जोर देकर कहा कि गीता के उपदेशों को व्यवहार में लाना अधिक महत्वपूर्ण है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कुरुक्षेत्र के 18वें दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं

राष्ट्रपति ने कहा कि उन्हें स्वास्थ्य सर्वेक्षण योजना तथा ओपेन लूप टिकटिंग सिस्टम को लांच करने और सिरसा में एक चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल का भी शिलान्यास करके बहुत प्रसन्नता हुई। उन्होंने कहा कि ये पहल हमें गीता के कथन ‘ सर्व-भूता -हिते राताः ‘ का स्मरण कराती हैं जिसका अर्थ है कि जो लोग सभी प्राणियों के कल्याण में लगे हुए हैं, वे ईश्वर की कृपा के पात्र हैं। उन्होंने इन लोक कल्याणकारी पहलों के लिए हरियाणा सरकार की सराहना की।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा को ₹14,700 करोड़ की सौगात, जींद से पीएम मोदी ने शुरू की देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन

जींद : हरियाणा को ₹14,700 करोड़ की सौगात, जींद से पीएम मोदी ने शुरू की देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन

हरियाणा अपडेट: जल समझौते से लेकर मानसून की दस्तक तक, पढ़िए आज शाम की 5 बड़ी खबरें

हरियाणा : हरियाणा अपडेट: जल समझौते से लेकर मानसून की दस्तक तक, पढ़िए आज शाम की 5 बड़ी खबरें

गैस संकट से हरियाणा के उद्योगों पर असर

पंचकूला : गैस संकट से हरियाणा के उद्योगों पर असर

हरियाणा में राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी रणनीति तेज कर दी

चंडीगढ़ : हरियाणा में राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी रणनीति तेज कर दी

विकास परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini

चंडीगढ़ : विकास परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini

रानी तालाब की टूटी ग्रिलें बनीं श्रद्धालुओं के लिए बड़ा खतरा, परिक्रमा मार्ग पर चलना जोखिम भरा, बच्चे सीधे तालाब में गिरने की आशंका

जींद : रानी तालाब की टूटी ग्रिलें बनीं श्रद्धालुओं के लिए बड़ा खतरा, परिक्रमा मार्ग पर चलना जोखिम भरा, बच्चे सीधे तालाब में गिरने की आशंका

जींद में अभिनंदन एवं प्रमाण-पत्र वितरण समारोह भव्य रूप से सम्पन्न, डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा, योगेश बैरागी, राजकुमार गोयल, डॉ भोला इत्यादि ने किया एआई आधारित कंप्यूटर लैब का शुभारंभ

जींद : जींद में अभिनंदन एवं प्रमाण-पत्र वितरण समारोह भव्य रूप से सम्पन्न, डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा, योगेश बैरागी, राजकुमार गोयल, डॉ भोला इत्यादि ने किया एआई आधारित कंप्यूटर लैब का शुभारंभ

हरियाणा कैबिनेट की बैठक में दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना का विस्तार करते हुए महत्वपूर्ण संशोधनों को मंजूरी दी गई।

हरियाणा : हरियाणा कैबिनेट की बैठक में दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना का विस्तार करते हुए महत्वपूर्ण संशोधनों को मंजूरी दी गई।

तकनीक के माध्यम से सेवा, नीति के माध्यम से न्याय और विकास के माध्यम से विश्वास—यही सुशासन का संकल्प,” - सीएम

पंचकूला : तकनीक के माध्यम से सेवा, नीति के माध्यम से न्याय और विकास के माध्यम से विश्वास—यही सुशासन का संकल्प,” - सीएम

नरवाना फायरिंग कांड पर व्यापारी नेता राजकुमार गोयल ने एसपी जींद से की आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग

जींद : नरवाना फायरिंग कांड पर व्यापारी नेता राजकुमार गोयल ने एसपी जींद से की आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग

X