अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में हरियाणा पवेलियन में शुक्रवार को प्रसिद्ध हरियाणवी कलाकार और हरियाणवी जीवन पर आधारित गीतों को गाने वाले और लेखन का कार्य करने वाले रामकेश जीवनपुर वाला ने प्रसिद्ध हरियाणवी गीतों से कलाकारों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
उन्होंने पहले आली हवा रही ना पहले आला पानी, होगी खत्म कहानी ना मिलती कोई भी चीज पुरानी, मैं अपने हरियाणा में ईसा देखना चाहूं सु इत्यादि गीत गाकर पवेलियन में उपस्थित लोगों की वाहवाही लूटी। इसी क्रम में हरियाणा पवेलियन में हरियाणा कला परिषद के सौजन्य से राकेश जीवनपुर वाला के साथ-साथ, हट ज्या ताऊ पाच्छे रागनी गायक राकेश भ्राणिया, पॉप सिंगर सिमरनजीत कौर, पवन राज और ग्रुप, संदीप हरियाणवी, रितु एंड डांस ग्रुप इत्यादि ने लोगों को हरियाणवी संस्कृति से ओत प्रोत गीत प्रस्तुत कर माहौल को हरियाणवी बना दिया। लोगों ने शुक्रवार के दिन हरियाणवी गीतों का भरपूर आनंद लिया और कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की भरपूर प्रशंसा की।