Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब • नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’ • जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय • ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य

हरियाणा

More News

गीता जयंती | गीता स्थली ज्योतिसर में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गीता जयंती पर किया गीता पूजन

Updated on Sunday, December 04, 2022 17:05 PM IST

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ज्योतिसर प्रोजेक्ट को जल्द पूरा करने के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री मनोहर लाल, खेल मंत्री संदीप सिंह, सांसद नायब सिंह सैनी, विधायक सुभाष सुधा ने गीता स्थली ज्योतिसर का किया अवलोकन
कुरुक्षेत्र - गीता जयंती 5159 वर्ष पूरे होने पर गीता जन्म स्थली की पावन धरा पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गीता पूजन किया। इसके साथ ही हवन यज्ञ में मंत्रौच्चारण के बीच पूर्ण आहुति डाली। इस पूजा अर्चना के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल, खेल मंत्री संदीप सिंह, सांसद नायब सिंह सैनी, विधायक सुभाष सुधा ने ज्योतिसर तीर्थ का अवलोकन करने के साथ-साथ भगवान श्रीकृष्ण के विराट स्वरुप के भी दर्शन किए।


अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-2022 में गीता जयंती के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे। रविवार को जैसे ही मुख्यमंत्री गीता स्थली ज्योतिसर में पहुंचे, यहां पर चारों तरफ मंत्रौच्चारण के बीच गीता के उपदेश गूंज रहे थे। केडीबी और प्रशासन की तरफ से 29 नवंबर से श्रीमद भगवद गीता पाठ का आयोजन चल रहा था। इस श्रीमद भगवद गीता पाठ की पूर्णाहुति कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मनोहर लाल, खेल मंत्री संदीप सिंह, सांसद नायब सिंह सैनी, विधायक सुभाष सुधा, मुख्यमंत्री के राजनैतिक सचिव कृष्ण कुमार बेदी, उपायुक्त शांतनु शर्मा, पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र भौरिया, केडीबी के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा, सीईओ केडीबी चंद्रकांत कटारिया ने मंत्रौच्चारण के बीच हवन यज्ञ में पूर्ण आहुति डाली और प्राचीन वट वृक्ष के नीचे पवित्र ग्रंथ गीता को नतमस्तक होकर पूजा अर्चना की है।


मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ज्योतिसर तीर्थ का अवलोकन करने के उपरांत भगवान श्रीकृष्ण के विराट स्वरूप के भी दर्शन किए। यहां पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पर्यटन विभाग के अधिकारियों से ज्योतिसर में बन रहे महाभारत थीम और अन्य प्रोजेक्ट के बारे में फीडबैक ली। मुख्यमंत्री ने फीडबैक के बाद अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस प्रोजेक्ट को जल्द पूरा किया जाए। मुख्यमंत्री ने आदेश दिए कि ज्योतिसर प्रोजेक्ट को जल्द से जल्द पूरा करने का प्रयास किया जाए। इसके अलावा विराट स्वरूप के आसपास पर्यटकों के बैठने की व्यवस्था और परिक्रमा आदि के बारे में केडीबी के अधिकारियों को कुछ आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए है। इस स्थल को एक बेहतरीन पर्यटन स्थल के रूप में सरकार की तरफ से विकसित किया जा रहा है। इस प्रोजेक्ट पर राज्य सरकार की तरफ से करोड़ों रुपए का बजट खर्च किया जा रहा है और केन्द्र सरकार की तरफ से कृष्णा सर्किट के तहत भी बजट खर्च किया गया है। इस मौके पर जिला परिषद के सदस्य डीपी चौधरी, केडीबी सदस्य विजय नरूला सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा को ₹14,700 करोड़ की सौगात, जींद से पीएम मोदी ने शुरू की देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन

जींद : हरियाणा को ₹14,700 करोड़ की सौगात, जींद से पीएम मोदी ने शुरू की देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन

हरियाणा अपडेट: जल समझौते से लेकर मानसून की दस्तक तक, पढ़िए आज शाम की 5 बड़ी खबरें

हरियाणा : हरियाणा अपडेट: जल समझौते से लेकर मानसून की दस्तक तक, पढ़िए आज शाम की 5 बड़ी खबरें

गैस संकट से हरियाणा के उद्योगों पर असर

पंचकूला : गैस संकट से हरियाणा के उद्योगों पर असर

हरियाणा में राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी रणनीति तेज कर दी

चंडीगढ़ : हरियाणा में राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी रणनीति तेज कर दी

विकास परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini

चंडीगढ़ : विकास परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini

रानी तालाब की टूटी ग्रिलें बनीं श्रद्धालुओं के लिए बड़ा खतरा, परिक्रमा मार्ग पर चलना जोखिम भरा, बच्चे सीधे तालाब में गिरने की आशंका

जींद : रानी तालाब की टूटी ग्रिलें बनीं श्रद्धालुओं के लिए बड़ा खतरा, परिक्रमा मार्ग पर चलना जोखिम भरा, बच्चे सीधे तालाब में गिरने की आशंका

जींद में अभिनंदन एवं प्रमाण-पत्र वितरण समारोह भव्य रूप से सम्पन्न, डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा, योगेश बैरागी, राजकुमार गोयल, डॉ भोला इत्यादि ने किया एआई आधारित कंप्यूटर लैब का शुभारंभ

जींद : जींद में अभिनंदन एवं प्रमाण-पत्र वितरण समारोह भव्य रूप से सम्पन्न, डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा, योगेश बैरागी, राजकुमार गोयल, डॉ भोला इत्यादि ने किया एआई आधारित कंप्यूटर लैब का शुभारंभ

हरियाणा कैबिनेट की बैठक में दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना का विस्तार करते हुए महत्वपूर्ण संशोधनों को मंजूरी दी गई।

हरियाणा : हरियाणा कैबिनेट की बैठक में दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना का विस्तार करते हुए महत्वपूर्ण संशोधनों को मंजूरी दी गई।

तकनीक के माध्यम से सेवा, नीति के माध्यम से न्याय और विकास के माध्यम से विश्वास—यही सुशासन का संकल्प,” - सीएम

पंचकूला : तकनीक के माध्यम से सेवा, नीति के माध्यम से न्याय और विकास के माध्यम से विश्वास—यही सुशासन का संकल्प,” - सीएम

नरवाना फायरिंग कांड पर व्यापारी नेता राजकुमार गोयल ने एसपी जींद से की आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग

जींद : नरवाना फायरिंग कांड पर व्यापारी नेता राजकुमार गोयल ने एसपी जींद से की आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग

X