Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब • नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’ • जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय • ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य

हरियाणा

More News

कुरुक्षेत्र | हरियाणा की गायन शैलियों को बचा रहा है हरियाणा पवेलियन

Updated on Saturday, December 23, 2023 08:48 AM IST

गंगा स्तुति, शिव स्तुति, चौपाई, मंगलाचरण, चमोला, दोहा, कडा, काफिया सुना रहे हैं लोक कलाकार
अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग द्वारा आयोजित हरियाणा पैवेलियन लोक गायकी की गायन शैलियों को पैवेलियन के मंच पर प्रस्तुत कर लोक परम्परागत शैलियों को युवाओं से जोड़ रहा है। यहां पर गंगा स्तुति, शिव स्तुति, चौपाई, मंगलाचरण, चमोला, दोहा, कडा, काफिया आदि शैलियों के माध्यम से हरियाणा की पुरानी गायकी को फिर से जीवंत करने का कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का सराहनीय प्रयास है।

हरियाणा पवेलियन के संयोजक डॉ. महा सिंह पूनिया ने बताया कि लोक पारम्परिक रूप से गायन शैलियों का लोकजीवन में विशेष योगदान है। शैलियों एवं रागों के आधार पर गायन की परम्परा हरियाणवी लोकजीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा रही हैं। जीन्द के राजा ने रागों के आधार पर अनेक गांवों को बसाया था। इससे पता चलता है कि लोकजीवन में रागों एवं गायन शैलियों की कितनी महत्ता है। वास्तव में ग्रामीण अंचल में लोग अपना मनोरंजन गायन, वादन आदि के माध्यम से करते हैं। डॉ. पूनिया ने बताया कि लोक में गाने के अनेक तरीके एवं स्वरूप निहित हैं। लोक पारम्परिक तरीके से जो गायन किया जाता है उसे लोक में लोक गायन कहते हैं। लोक गायन के लिए जो अलग-अलग शैलियां और तरीके मनोरंजन के लिए अपनाये जाते हैं।

उन्होंने कहा कि उनको जनमानस लोक गायन शैलियों के नाम से पुकारता है। गायन शैलियां लोक पारम्परिक रूप से सदियों पुरानी हैं। इनमें गायन और वादन के मिश्रण से ही लोक नाट्य कला का स्वरूप विकसित हुआ है, जिसके माध्यम से गायन, कथा, संवाद, संगीत, अभिनय सभी का स्वरूप समाज का महत्वपूर्ण हिस्सा बना है। गायन शैलियों में गंगा स्तुति, शिव स्तुति, भजन पुराणी, त्रिभुज, देवी भेंट, बारामासा, उलटबांसी आदि भी लोक गायकी का महत्वपूर्ण हिस्सा रही हैं। गायन शैलियों में सूरज बेदी, बाबा धूनीनाथ, विकास सातरोड सहित अनेक ऐसे गायक हैं जो हरियाणा की गायन शैलियों को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा को ₹14,700 करोड़ की सौगात, जींद से पीएम मोदी ने शुरू की देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन

जींद : हरियाणा को ₹14,700 करोड़ की सौगात, जींद से पीएम मोदी ने शुरू की देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन

हरियाणा अपडेट: जल समझौते से लेकर मानसून की दस्तक तक, पढ़िए आज शाम की 5 बड़ी खबरें

हरियाणा : हरियाणा अपडेट: जल समझौते से लेकर मानसून की दस्तक तक, पढ़िए आज शाम की 5 बड़ी खबरें

गैस संकट से हरियाणा के उद्योगों पर असर

पंचकूला : गैस संकट से हरियाणा के उद्योगों पर असर

हरियाणा में राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी रणनीति तेज कर दी

चंडीगढ़ : हरियाणा में राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी रणनीति तेज कर दी

विकास परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini

चंडीगढ़ : विकास परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini

रानी तालाब की टूटी ग्रिलें बनीं श्रद्धालुओं के लिए बड़ा खतरा, परिक्रमा मार्ग पर चलना जोखिम भरा, बच्चे सीधे तालाब में गिरने की आशंका

जींद : रानी तालाब की टूटी ग्रिलें बनीं श्रद्धालुओं के लिए बड़ा खतरा, परिक्रमा मार्ग पर चलना जोखिम भरा, बच्चे सीधे तालाब में गिरने की आशंका

जींद में अभिनंदन एवं प्रमाण-पत्र वितरण समारोह भव्य रूप से सम्पन्न, डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा, योगेश बैरागी, राजकुमार गोयल, डॉ भोला इत्यादि ने किया एआई आधारित कंप्यूटर लैब का शुभारंभ

जींद : जींद में अभिनंदन एवं प्रमाण-पत्र वितरण समारोह भव्य रूप से सम्पन्न, डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा, योगेश बैरागी, राजकुमार गोयल, डॉ भोला इत्यादि ने किया एआई आधारित कंप्यूटर लैब का शुभारंभ

हरियाणा कैबिनेट की बैठक में दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना का विस्तार करते हुए महत्वपूर्ण संशोधनों को मंजूरी दी गई।

हरियाणा : हरियाणा कैबिनेट की बैठक में दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना का विस्तार करते हुए महत्वपूर्ण संशोधनों को मंजूरी दी गई।

तकनीक के माध्यम से सेवा, नीति के माध्यम से न्याय और विकास के माध्यम से विश्वास—यही सुशासन का संकल्प,” - सीएम

पंचकूला : तकनीक के माध्यम से सेवा, नीति के माध्यम से न्याय और विकास के माध्यम से विश्वास—यही सुशासन का संकल्प,” - सीएम

नरवाना फायरिंग कांड पर व्यापारी नेता राजकुमार गोयल ने एसपी जींद से की आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग

जींद : नरवाना फायरिंग कांड पर व्यापारी नेता राजकुमार गोयल ने एसपी जींद से की आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग

X