अनिल विज ने ऑस्ट्रेलिया में चल रहे अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के अंतर्गत गीता सद्भावना यात्रा में भाग लिया
गृह मंत्री अनिल विज ने आज ऑस्ट्रेलिया में चल रहे अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के अंतर्गत गीता सद्भावना यात्रा में भाग लिया। इस यात्रा में पानीपत से विधायक महीपाल ढांडा सहित स्वामी गुरु शरणानंद जी महाराज और गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज ने भी हिस्सा लिया।
सदभावना यात्रा ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में बीएपीएस श्री स्वामीनारायण मंदिर से शुरू हुई और पारामाटा नदी के किनारे पर जाकर समाप्त हुई। नदी के किनारे पर उपस्थित संतों व स्वामी महाराज सहित अन्य गणमान्य तथा गृह मंत्री श्री अनिल विज ने ‘ओम जय जगदीश’ की आरती में भाग लिया।