Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब • नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’ • जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय • ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य

हरियाणा

More News

कुरुक्षेत्र | हरियाणवी गीतों एवं रागनियों से सराबोर हो रहा है गीता महोत्सव

Updated on Saturday, December 23, 2023 08:43 AM IST

हरियाणा पैवेलियन में संस्कार गीत एवं रागनियों से किया जा रहा है जागरूक
अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग द्वारा आयोजित हरियाणा पैवेलियन में हरियाणा के लोकगीतों एवं रागनियों से दर्शकों को सरोबार किया जा रहा है। हरियाणा की लोक सांस्कृतिक परम्परा का निर्वहन करते हुए युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग की ओर से हरियाणवी महिलाएं लोक परिधान में हरियाणा के जन्म से लेकर मृत्युपर्यंत सोलह संस्कारों के गीत गाकर दर्शकों को लोक संस्कृति के प्रति जागरूक कर रही हैं। इसके साथ ही जोगिया पार्टी भी लोक पारम्परिक रागनियों के माध्यम से दर्शकों को हरियाणवी संस्कृति से जोडऩे में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा के नेतृत्व में स्थापित हरियाणा पैवेलियन ने अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में अपनी विशेष पहचान बनाई है। इस विषय में विस्तार से जानकारी देते हुए हरियाणा पवेलियन के संयोजक डॉ. महासिंह पूनिया निदेशक युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग ने बताया कि हरियाणा पवेलियन हरियाणा के दर्शकों के लिए वरदान साबित हो रहा है। यहां पर सुबह ही दर्शकों का तांता लगना शुरू हो जाता है। शाम को 6 बजे तक दर्शकों की पूरी भीड़ देखने को मिलती है।

हिसार से पहुंचा कमलेश मोर गु्रप हरियाणवी संस्कृति की छटा को निखारने में गीतों के माध्यम से महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहा है। उन्होंने बताया कि जन्म से लेकर मृत्यु पर्यंत सभी संस्कारों के गीत गाकर महिलाएं युवा पीढ़ी को जागरूक कर रही है। हरियाणवी महिलाएं इन गीतों के अतिरिक्त पर्यावरण के गीत, विवाह के गीत, सांझी के गीत तथा किसानी संस्कृति से जुड़े हुए गीतों के माध्यम से दर्शकों को हरियाणवी संस्कृति से रूबरू करवा रही है।

डॉ. पूनिया ने बताया कि हरिकेश की जोगिया पार्टी भी आल्हा, उदल के किस्सों के साथ-साथ हीर-रांझा के किस्से तथा फुटकर रागनियां गाकर युवाओं को लोक संस्कृति से जोडऩे में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रही है। उन्होंने बताया कि विकास सातरोड ने ओढणा सिमवाले तेरा पल्ला लटकै रागनी गाकर सबका मन मोह लिया। उधर बाबा धूणीनाथ अपनी लोक पारम्पकिर रागनियों के माध्यम से सबको अभिभूत कर रहे हैं। डॉ. पूनिया ने बताया कि युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग की ओर से आयोजित हरियाणा पैवेलियन गीता जयंती में पर्यटकों के लिए विशेष आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा को ₹14,700 करोड़ की सौगात, जींद से पीएम मोदी ने शुरू की देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन

जींद : हरियाणा को ₹14,700 करोड़ की सौगात, जींद से पीएम मोदी ने शुरू की देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन

हरियाणा अपडेट: जल समझौते से लेकर मानसून की दस्तक तक, पढ़िए आज शाम की 5 बड़ी खबरें

हरियाणा : हरियाणा अपडेट: जल समझौते से लेकर मानसून की दस्तक तक, पढ़िए आज शाम की 5 बड़ी खबरें

गैस संकट से हरियाणा के उद्योगों पर असर

पंचकूला : गैस संकट से हरियाणा के उद्योगों पर असर

हरियाणा में राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी रणनीति तेज कर दी

चंडीगढ़ : हरियाणा में राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी रणनीति तेज कर दी

विकास परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini

चंडीगढ़ : विकास परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini

रानी तालाब की टूटी ग्रिलें बनीं श्रद्धालुओं के लिए बड़ा खतरा, परिक्रमा मार्ग पर चलना जोखिम भरा, बच्चे सीधे तालाब में गिरने की आशंका

जींद : रानी तालाब की टूटी ग्रिलें बनीं श्रद्धालुओं के लिए बड़ा खतरा, परिक्रमा मार्ग पर चलना जोखिम भरा, बच्चे सीधे तालाब में गिरने की आशंका

जींद में अभिनंदन एवं प्रमाण-पत्र वितरण समारोह भव्य रूप से सम्पन्न, डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा, योगेश बैरागी, राजकुमार गोयल, डॉ भोला इत्यादि ने किया एआई आधारित कंप्यूटर लैब का शुभारंभ

जींद : जींद में अभिनंदन एवं प्रमाण-पत्र वितरण समारोह भव्य रूप से सम्पन्न, डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा, योगेश बैरागी, राजकुमार गोयल, डॉ भोला इत्यादि ने किया एआई आधारित कंप्यूटर लैब का शुभारंभ

हरियाणा कैबिनेट की बैठक में दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना का विस्तार करते हुए महत्वपूर्ण संशोधनों को मंजूरी दी गई।

हरियाणा : हरियाणा कैबिनेट की बैठक में दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना का विस्तार करते हुए महत्वपूर्ण संशोधनों को मंजूरी दी गई।

तकनीक के माध्यम से सेवा, नीति के माध्यम से न्याय और विकास के माध्यम से विश्वास—यही सुशासन का संकल्प,” - सीएम

पंचकूला : तकनीक के माध्यम से सेवा, नीति के माध्यम से न्याय और विकास के माध्यम से विश्वास—यही सुशासन का संकल्प,” - सीएम

नरवाना फायरिंग कांड पर व्यापारी नेता राजकुमार गोयल ने एसपी जींद से की आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग

जींद : नरवाना फायरिंग कांड पर व्यापारी नेता राजकुमार गोयल ने एसपी जींद से की आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग

X