अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2023 में ब्रह्म सरोवर के महाआरती स्थल पर आयोजित भजन संध्या में आए श्रद्धालुओं को विकास रेल्हन और टीम ने किया मंत्रमुग्ध, हर ओर हुई भक्ती भावना की बरसात। अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के दौरान इन दिनों ब्रह्मसरोवर बहुत ही खूबसूरत सजा हुआ है और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है और यहा गीता से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। आपको बता दे कि संध्या के समय ब्रह्म सरोवर का महाआरती स्थल बेहद ही खूबसूरत एवं मनमोहक हो जाता हैं और इसी के साथ ही ब्रह्म सरोवर के महाआरती स्थल पर प्रत्येक दिन भजन संध्या का आयोजन भी किया जा रहा है जिसमे विभिन्न कलाकार अपनी संगीत कला की प्रस्तुति दे रहे हैं।
इसी बीच आज भजन संध्या के मंच पर डीएवी पब्लिक स्कूल के अध्यापक एवम संगीतकार विकास रेल्हन और उनकी टीम ने प्रस्तुति दी और उन्होने अपने सुरीले भजनों से अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव देखने आए श्रद्धालुओं और पर्यटकों का मन मोह लिया। विकास रेल्हन व उनकी टीम ने श्री कृष्ण के भजनों की प्रस्तुति दी जिससे ब्रह्मसरोवर का वातावरण मधुर स्वर और संगीत से झूम उठा और श्रद्धालु भी आरती के समय तक इस मंच से जुडे रहे और भजनों का आनंद उठाते रहे। टीम में आसावरी, अर्शी, सत्यम, माधव, नीतू,चेतन,विकास, पूजा और चेतन रहे जिन्होंने अपनी कला का अद्भुत प्रदर्शन दिया। भक्ति भावना में श्रद्धालुओं के पैर स्थिर नहीं रह पाए और कुछ श्रद्धालु भजन संध्या के बीच उठकर झूमने लगे।