उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से तंबाकू नियंत्रण से संबंधित जागरूकता गतिविधियों को और मजबूत करने तथा युवाओं को तंबाकू के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि तंबाकू से दूरी बनाना हृदय सहित संपूर्ण स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण कदम है।
29 सितंबर का दिन भारत और विश्व इतिहास में कई महत्वपूर्ण घटनाओं, उपलब्धियों और महान व्यक्तित्वों से जुड़ा हुआ है। इस दिन जहां विज्ञान और संस्थागत विकास के क्षेत्र में महत्वपूर्ण पड़ाव आए, वहीं भारतीय इतिहास में सैन्य शौर्य और स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ी घटनाएं भी दर्ज हैं। आइए जानते हैं 29 सितंबर के इतिहास की प्रमुख घटनाएं, जन्म और पुण्यतिथियां।
उन्होंने बताया कि टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत चिन्हित जोखिमपूर्ण एवं संवेदनशील आबादी की स्क्रीनिंग में चेस्ट एक्स-रे का उपयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि टीबी का समय पर निदान एवं उपचार संभव है और निर्धारित छह माह के उपचार का पूरा कोर्स करने पर टीबी पूरी तरह ठीक हो सकती है। पात्र घरेलू संपर्कों एवं अन्य पात्र जोखिम वाले व्यक्तियों को टीबी प्रिवेंटिव ट्रीटमेंट (TPT) भी दिया जाता है, जिससे भविष्य में टीबी होने के जोखिम को कम किया जा सके।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर डॉ. अनुराधा, चिकित्सा अधीक्षक, जोनल अस्पताल धर्मशाला तथा एसएमओ डॉ. सुनील भट्ट ने महिला एवं पुरुष वर्ग के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए और उन्हें बधाई दी। उन्होंने युवाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी स्वास्थ्य जागरूकता, सामाजिक सेवा तथा जनहित से जुड़े कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।
शिव वाटिका का उद्देश्य केवल मनोरंजन या पार्क की सुविधा उपलब्ध करवाना नहीं, बल्कि शहर में हरियाली बढ़ाने, पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करना भी है। वाटिका में हरित क्षेत्र, बैठने की व्यवस्था तथा लोगों के लिए शांत और सुंदर वातावरण तैयार किया गया है।
जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विक्रम कटोच ने जानकारी देते हुए बताया कि इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य आमजन में वायु प्रदूषण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना है। उन्होंने बताया कि वायु प्रदूषण से श्वसन रोग, हृदय रोग, एलर्जी तथा अन्य गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ता है। इस दौरान वायु गुणवत्ता को मापने वाले उपकरणों एवं एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) के बारे में भी जागरूक किया गया।
कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण, आयुर्वेद और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण गतिविधियां आयोजित की गईं। इस अवसर पर लाइफटाइम मेंबर कैप्टन ओंकार सिंह एवं हरनाम सिंह को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। साथ ही सभी उपस्थित लोगों को अपने घरों में लगाने के लिए औषधीय पौधे भेंट किए गए, ताकि औषधीय पौधों के संरक्षण और उपयोग के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा सके।
उन्होंने जिले के सभी योग संस्थानों, विद्यालयों और खिलाड़ियों से अधिक से अधिक संख्या में प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील की है। उनका कहना है कि इस तरह के आयोजन युवाओं में योग के प्रति रुचि बढ़ाने के साथ-साथ स्वस्थ जीवनशैली को भी प्रोत्साहित करते हैं।
अनुराग ठाकुर ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक सप्ताह के अवसर पर आयोजित यह दौड़ स्वस्थ जीवनशैली, सामाजिक सद्भाव, एकता और फिट इंडिया मूवमेंट को समर्पित है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों और आमजन की बड़ी भागीदारी यह दर्शाती है कि समाज में फिटनेस और खेलों के प्रति जागरूकता लगातार बढ़ रही है।
यह जागरूकता दौड़ शाम 4:00 बजे SAI स्पोर्ट्स सेंटर ग्राउंड, अणु से शुरू होकर गांधी चौक, हमीरपुर तक आयोजित की जाएगी। आयोजन में खिलाड़ियों, युवाओं, विद्यार्थियों, खेल प्रेमियों तथा आम नागरिकों से बड़ी संख्या में भाग लेने की अपील की गई है।