Hindi English Sunday, 15 November 2026
BREAKING
• उपायुक्त हेमराज बैरवा ने लिया विधानसभा सत्र की तैयारियों का जायजा • विकसित भारत@2047 के लक्ष्य को साकार करने में महिला उद्यमों और वैश्विक साझेदारियों की होगी अहम भूमिका: राज्यपाल • प्रदेश सरकार ने प्राकृतिक रूप से उत्पादित अदरक का न्यूनतम समर्थन मूल्य 30 रुपये से बढ़ाकर 40 रुपये प्रति किलो किया • खेलो हिमाचलदृचिट्टा मुक्त अभियान, 2026 खेलों को बढ़ावा देने और नशामुक्त हिमाचल प्रदेश के निर्माण की दिशा में राज्य सरकार की महत्त्वाकांक्षी पहल • Congress ने 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले नुक्कड़-नुक्कड़ जाकर झूठी गारंटियां देकर जनसमर्थन हासिल किया - जयराम ठाकुर • हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय का 10वां दीक्षांत समारोह 22 नवंबर को, CJI जस्टिस सूर्यकांत होंगे मुख्य अतिथि • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 15 नवंबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन महान आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा का जन्म वर्तमान झारखंड के उलिहातू गांव में हुआ • दैनिक राशिफल – 15 नवंबर 2026, रविवार • नशा मुक्त अभियान के अंतर्गत GSSS कुटियारा में खेलकूद एवं मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन

हिमाचल

More News

शिमला | खेलो हिमाचलदृचिट्टा मुक्त अभियान, 2026 खेलों को बढ़ावा देने और नशामुक्त हिमाचल प्रदेश के निर्माण की दिशा में राज्य सरकार की महत्त्वाकांक्षी पहल

Updated on Saturday, November 14, 2026 20:18 PM IST

खेलो हिमाचलदृचिट्टा मुक्त अभियान, 2026 खेलों को बढ़ावा देने और नशामुक्त हिमाचल प्रदेश के निर्माण की दिशा में राज्य सरकार की महत्त्वाकांक्षी पहल

युवाओं को संगठित खेल गतिविधियों से जोड़ने तथा एक स्वस्थ, अनुशासित, सशक्त और नशामुक्त समाज के निर्माण के उद्देश्य से प्रदेश सरकार ने खेलो हिमाचलदृचिट्टा मुक्त अभियान, 2026 महत्त्वाकांक्षी पहल को स्वीकृति प्रदान की है। इस योजना का क्रियान्वयन मौजूदा प्रशासनिक तंत्र, जिला प्रशासन, मान्यता प्राप्त खेल संघों तथा अन्य संबंधित हितधारकों के माध्यम से किया जाएगा, ताकि प्रदेशभर के युवाओं और समुदायों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जा सके।

इस योजना का उद्देश्य हिमाचल प्रदेश में एक सुव्यवस्थित एवं समावेशी खेल पारिस्थितिकी तंत्र विकसित करना है, जिसके अंतर्गत युवाओं को संगठित खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने, अपनी खेल प्रतिभा को प्रदर्शित करने, प्रतिस्पर्धात्मक उत्कृष्टता हासिल करने तथा चिट्टा मुक्त अभियान के संदेशवाहक बनने के अवसर उपलब्ध करवाए जाएंगे। इसके माध्यम से युवाओं की ऊर्जा और क्षमता को सकारात्मक गतिविधियों की ओर प्रेरित करने के साथ-साथ खेल भावना, अनुशासन, टीम भावना, स्वस्थ जीवनशैली और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को भी प्रोत्साहित किया जाएगा।

यह योजना प्रदेश के सभी 12 जिलों और 83 उप-मंडलों में लागू की जाएगी। इसके तहत 15 से 30 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं को मुख्य रूप से लक्षित किया गया है। 18 वर्ष से कम आयु के प्रतिभागियों की सुरक्षा एवं कल्याण सुनिश्चित करने के लिए अभिभावकों की सहमति सहित सभी आवश्यक सुरक्षा एवं संरक्षण संबंधी प्रावधान किए जाएंगे। पुरुषों और महिलाओं को अलग-अलग प्रतियोगिताओं के माध्यम से समान अवसर प्रदान किए जाएंगे।

प्रारंभिक चरण में क्रिकेट, वॉलीबॉल, कबड्डी, बैडमिंटन, एथलेटिक्स, हॉकी, कुश्ती और रस्साकशी सहित आठ खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। प्रतियोगिताओं का आयोजन तीन स्तरीय ढांचे के अंतर्गत किया जाएगा, जिसकी शुरूआत उप-मंडल स्तर से होगी। इसके बाद जिला स्तर और अंत में राज्य स्तर पर प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। इस व्यवस्थित व्यवस्था से जमीनी स्तर के खिलाड़ियों, विशेषकर ग्रामीण, दुर्गम और जनजातीय क्षेत्रों के युवाओं को अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने तथा उच्च स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने का व्यापक मंच उपलब्ध होगा।

इस योजना का उद्देश्य उभरती हुई खेल प्रतिभाओं की पहचान करना और उन्हें निखारना भी होगा। असाधारण खेल क्षमता का प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों की आगामी प्रतिभा आकलन प्रक्रिया, विशेष प्रशिक्षण, प्रशिक्षण शिविरों, खेल विज्ञान संबंधी सुविधाओं तथा उच्च स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने के अवसरों के लिए विचार किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, पारंपरिक, स्थानीय एवं आधुनिक खेल विधाओं में भागीदारी को भी प्रोत्साहित किया जाएगा, ताकि प्रदेश में खेल संस्कृति को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके तथा उभरते खिलाड़ियों के लिए नए अवसर सृजित हों।

खेल प्रतियोगिताओं के साथ-साथ इस योजना में नशे, विशेषकर चिट्टे के बढ़ते दुष्प्रभावों के विरुद्ध एक सशक्त सामाजिक संदेश भी दिया जाएगा। खेल आयोजनों के दौरान नशे के विरुद्ध जागरूकता गतिविधियां, चिट्टा मुक्त हिमाचल के संदेश, संवादात्मक सत्र तथा युवा एम्बेसडर पहल को शामिल किया जाएगा, ताकि प्रतिभागियों और लोगों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया जा सके। इसके साथ ही परामर्श एवं पुनर्वास सेवाओं से संबंधित जानकारी भी उपलब्ध करवाई जाएगी। युवाओं के मानसिक स्वास्थ्य और समग्र कल्याण पर विशेष बल दिया जाएगा, क्योंकि एक स्वस्थ एवं उत्पादक समाज के निर्माण के लिए स्वस्थ तन के साथ स्वस्थ मन भी आवश्यक है।

योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं समन्वय के लिए मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में एक शीर्ष समिति गठित की जाएगी, जो योजना को समग्र नीतिगत दिशा प्रदान करेगी। इसके अतिरिक्त राज्य, जिला और उप-मंडल स्तर पर समितियां गठित की जाएंगी, जो योजना के कार्यान्वयन में सहयोग एवं समन्वय सुनिश्चित करेंगी। विभिन्न खेल विधाओं के तकनीकी पर्यवेक्षण तथा निर्धारित नियमों एवं मानकों के अनुपालन के लिए खेल तकनीकी संचालन समिति भी गठित की जाएगी। योजना में चिकित्सा एवं प्राथमिक उपचार सुविधाओं, नाबालिग प्रतिभागियों की सुरक्षा, शिकायत निवारण व्यवस्था, निष्पक्ष खेल भावना तथा डोपिंग विरोधी जागरूकता से संबंधित प्रावधान भी शामिल किए जाएंगे।

इस योजना को दिसंबर, 2026 से मार्च, 2027 तक लागू किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार हिमाचल प्रदेश के युवाओं को अपनी प्रतिभा और क्षमता का प्रदर्शन करने तथा प्रगतिशील एवं समृद्ध समाज के निर्माण में योगदान देने के लिए सकारात्मक अवसर उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि खेल केवल शारीरिक फिटनेस का माध्यम ही नहीं हैं, बल्कि युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने का एक प्रभावी साधन भी हैं। उन्होंने कहा कि ‘खेलो हिमाचलदृचिट्टा मुक्त अभियान, 2026’ युवाओं को अपनी ऊर्जा और आकांक्षाओं को रचनात्मक गतिविधियों की ओर केंद्रित करने के लिए एक सार्थक मंच प्रदान करेगा। इसके साथ ही यह अभियान चिट्टे और अन्य नशीले पदार्थों के विरुद्ध प्रदेश सरकार के प्रयासों को भी मजबूती प्रदान करेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नशे के विरुद्ध लड़ाई केवल प्रवर्तन एवं कानूनी कार्रवाई के माध्यम से नहीं जीती जा सकती, बल्कि इसके लिए परिवारों, शिक्षण संस्थानों, खेल संगठनों, समुदायों और समाज के प्रत्येक वर्ग की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए संकल्पबद्ध है कि हिमाचल प्रदेश के युवा स्वस्थ, आत्मविश्वासी और सशक्त बनें तथा उन्हें खेलों एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियों में आगे बढ़ने के बेहतर अवसर उपलब्ध हों।

उन्होंने युवाओं, अभिभावकों, शिक्षकों, खेल संघों और सामुदायिक संगठनों से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा इसे जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि ‘खेलो हिमाचलदृचिट्टा मुक्त अभियान, 2026’ नशामुक्त हिमाचल प्रदेश के निर्माण और आने वाली पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण पहल साबित होगा।

 

Have something to say? Post your comment
उपायुक्त हेमराज बैरवा ने लिया विधानसभा सत्र की तैयारियों का जायजा

शिमला : उपायुक्त हेमराज बैरवा ने लिया विधानसभा सत्र की तैयारियों का जायजा

विकसित भारत@2047 के लक्ष्य को साकार करने में महिला उद्यमों और वैश्विक साझेदारियों की होगी अहम भूमिका: राज्यपाल

शिमला : विकसित भारत@2047 के लक्ष्य को साकार करने में महिला उद्यमों और वैश्विक साझेदारियों की होगी अहम भूमिका: राज्यपाल

प्रदेश सरकार ने प्राकृतिक रूप से उत्पादित अदरक का न्यूनतम समर्थन मूल्य 30 रुपये से बढ़ाकर 40 रुपये प्रति किलो किया

शिमला : प्रदेश सरकार ने प्राकृतिक रूप से उत्पादित अदरक का न्यूनतम समर्थन मूल्य 30 रुपये से बढ़ाकर 40 रुपये प्रति किलो किया

Congress ने 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले नुक्कड़-नुक्कड़ जाकर झूठी गारंटियां देकर जनसमर्थन हासिल किया -  जयराम ठाकुर

शिमला : Congress ने 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले नुक्कड़-नुक्कड़ जाकर झूठी गारंटियां देकर जनसमर्थन हासिल किया - जयराम ठाकुर

हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय का 10वां दीक्षांत समारोह 22 नवंबर को, CJI जस्टिस सूर्यकांत होंगे मुख्य अतिथि

धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय का 10वां दीक्षांत समारोह 22 नवंबर को, CJI जस्टिस सूर्यकांत होंगे मुख्य अतिथि

नशा मुक्त अभियान के अंतर्गत GSSS कुटियारा में खेलकूद एवं मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन

धर्मशाला : नशा मुक्त अभियान के अंतर्गत GSSS कुटियारा में खेलकूद एवं मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन

रोहाड़ा स्कूल में नशे और जंक फूड के बताए दुष्प्रभाव

धर्मशाला : रोहाड़ा स्कूल में नशे और जंक फूड के बताए दुष्प्रभाव

शिक्षा, राष्ट्र निर्माण और सामाजिक उत्तरदायित्व युवाओं के मार्गदर्शक सिद्धांत होने चाहिए: राज्यपाल

शिमला : शिक्षा, राष्ट्र निर्माण और सामाजिक उत्तरदायित्व युवाओं के मार्गदर्शक सिद्धांत होने चाहिए: राज्यपाल

मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना’ शुरू करने का निर्णय

शिमला : मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना’ शुरू करने का निर्णय

चिट्टा तस्करों को नहीं छोड़ेंगे, युवाओं की सुरक्षा के लिए सरकार कृतसंकल्प: मुख्यमंत्री

शिमला : चिट्टा तस्करों को नहीं छोड़ेंगे, युवाओं की सुरक्षा के लिए सरकार कृतसंकल्प: मुख्यमंत्री

X