Hindi English Friday, 13 November 2026
BREAKING
• शिक्षा, राष्ट्र निर्माण और सामाजिक उत्तरदायित्व युवाओं के मार्गदर्शक सिद्धांत होने चाहिए: राज्यपाल • मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना’ शुरू करने का निर्णय • चिट्टा तस्करों को नहीं छोड़ेंगे, युवाओं की सुरक्षा के लिए सरकार कृतसंकल्प: मुख्यमंत्री • स्टांप ड्यूटी में दस गुना तक बढ़ोतरी कर जनता की जेब पर डाका डाल रही सुक्खू सरकार : अजय राणा • मुख्यमंत्री अपना सुखी परिवार योजना के तहत 16 से 18 नवंबर तक होंगी विशेष ग्राम सभाएं • आइए जानते हैं आज के शुभ-अशुभ मुहूर्त, तिथि, नक्षत्र, योग और राहुकाल का विस्तृत विवरण। • 14 November History in Hindi | 14 नवंबर का इतिहास और प्रमुख घटनाएं • शनिवार का दैनिक राशिफल, जानें सभी 12 राशियों का भविष्य • राज्यपाल ने नाथपा झाकड़ी जलविद्युत परियोजना के कार्यों की समीक्षा की • राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय लवी मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या का शुभारम्भ किया

हिमाचल

More News

शिमला | शिक्षा, राष्ट्र निर्माण और सामाजिक उत्तरदायित्व युवाओं के मार्गदर्शक सिद्धांत होने चाहिए: राज्यपाल

Updated on Friday, November 13, 2026 20:20 PM IST

शिक्षा का लक्ष्य केवल डिग्री और रोजगार तक सीमित न रहकर चरित्र निर्माण, संस्कारित और जिम्मेदार नागरिक का विकास
विकसित भारत@2047 के संकल्प को साकार करने में युवाओं की भूमिका निर्णायक: राज्यपाल

राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने कहा कि युवा पीढ़ी को शिक्षा, राष्ट्र निर्माण और सामाजिक उत्तरदायित्वों को मार्गदर्शक सिद्धांत के रूप में अपनाना चाहिए। राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए युवाओं को समाज और देश के विकास में सक्रिय योगदान देना चाहिए।

राज्यपाल ने वीरवार सायं शिमला के ऐतिहासिक गेयटी थियेटर में सुनील उपाध्याय की पुण्यतिथि के अवसर पर सुनील उपाध्याय एजुकेशनल ट्रस्ट, शिमला द्वारा आयोजित संगोष्ठी में बतौर मुख्यातिथि भाग लिया। ‘शिक्षा, राष्ट्र निर्माण और सामाजिक उत्तरदायित्व में युवाओं की भूमिका’ विषय पर इस संगोष्ठी का आयोजन किया गया था।

राज्यपाल ने कहा कि यह कार्यक्रम उन विचारों, मूल्यों और आदर्शों को याद करने का अवसर है, जो युवाओं को राष्ट्र निर्माण और समाज सेवा के लिए प्रेरित करते हैं। सुनील उपाध्याय के जीवन, संगठनात्मक योगदान और राष्ट्र के प्रति उनके समर्पणभाव को याद करते हुए उन्होंने कहा कि उनका जीवन संघर्ष, त्याग और प्रतिबद्धता की प्रेरणादायक गाथा है। उनका समर्पण इस बात का प्रमाण है कि किसी भी संगठन की वास्तविक शक्ति केवल उसकी विचारधारा में नहीं, बल्कि समर्पित लोगों के प्रयासों में निहित होती है।

राज्यपाल ने सुनील उपाध्याय मेमोरियल ट्रस्ट को बधाई देते हुए कहा कि ट्रस्ट शिक्षा, सामाजिक जागरूकता और युवा सशक्तिकरण के माध्यम से उनके विचारों एवं आदर्शों को आगे बढ़ाने का सराहनीय कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि भारत की बहुरंगी विविधता में हमारी सबसे बड़ी शक्ति निहित है। हमारी भाषाएं, पहनावा, खान-पान और परंपराएं भले ही अलग-अलग हों, लेकिन हमारी राष्ट्रीय पहचान, साझा सांस्कृतिक विरासत और संवैधानिक मूल्य हमें एक सूत्र में पिरोते हैं। ऐसे आयोजन युवाओं में विभिन्न संस्कृतियों के प्रति सम्मान और राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ करते हैं।
श्री गुप्ता ने कहा कि शिक्षा राष्ट्र निर्माण का आधार है। इसका उद्देश्य केवल डिग्री प्राप्त करना या रोजगार हासिल करना नहीं होना चाहिए, बल्कि इसके माध्यम से चरित्र निर्माण, नैतिक मूल्यों, अनुशासन, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना का विकास भी सुनिश्चित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 कौशल विकास, बहुविषयक शिक्षा, अनुसंधान, नवाचार और व्यावहारिक ज्ञान जैसे व्यापक दृष्टिकोण को आगे बढ़ाती है।
उन्होंने कहा कि हमें ऐसी युवा शक्ति का निर्माण करना है, जो केवल नौकरी पाने वाले न हों, बल्कि रोजगार सृजित करने वाले, उद्यमी, नवाचारी और जिम्मेदार नागरिक भी बनें।

राज्यपाल ने कहा कि विद्यार्थियों का जीवन केवल परीक्षाओं और प्रतियोगिताओं तक सीमित नहीं रहना चाहिए। विद्यार्थी जीवन में बच्चे में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, देशभक्ति और सामाजिक संवेदनशीलता जैसे गुण विकसित होत हैं, जो उन्हें भविष्य में जिम्मेदार नागरिक बनाते हैं। भारत विज्ञान, प्रौद्योगिकी, अंतरिक्ष अनुसंधान, डिजिटल विकास, खेल और उद्यमिता के क्षेत्र में निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है तथा इस प्रगति को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में युवाओं की भूमिका निर्णायक होगी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दूरदर्शिता का उल्लेख करते हुए राज्यपाल ने कहा कि देश आत्मनिर्भर भारत के निर्माण और वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए दृढ़संकल्पित है। इस संकल्प को साकार करने के लिए युवाओं को नवाचार, कौशल, परिश्रम और ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना के साथ आगे आना होगा।

राज्यपाल ने कहा कि राष्ट्र निर्माण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक, विशेषकर युवा पीढ़ी की इसमें महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने युवाओं से नशामुक्त समाज, भ्रष्टाचारमुक्त व्यवस्था, सामाजिक सद्भाव और पर्यावरण संरक्षण के लिए सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आधुनिक ज्ञान और प्रौद्योगिकी को अपनाते हुए युवाओं को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़े रहना चाहिए।

उन्होंने सुनील उपाध्याय मेमोरियल ट्रस्ट जैसे संगठनों के प्रयासों पर विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे संगठन युवाओं में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक उत्तरदायित्व और सकारात्मक बदलाव की भावना को मजबूत करते रहेंगे।

इससे पूर्व, विशिष्ट अतिथि देवदत्त जोशी तथा कार्यक्रम के अध्यक्ष अमित आर्य ने भी सुनील उपाध्याय के जीवन एवं योगदान पर प्रकाश डाला और युवाओं से उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

सुनील उपाध्याय मेमोरियल ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रो. सुनील कुमार गुप्ता ने राज्यपाल का स्वागत किया और ट्रस्ट के सचिव प्रो. सुरेंद्र शर्मा ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव संदीप भारद्वाज, पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज और अन्य गणमान्य भी उपस्थित थे।

For More News, Visit www.datelinedharamshala.com

Have something to say? Post your comment
मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना’ शुरू करने का निर्णय

शिमला : मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना’ शुरू करने का निर्णय

चिट्टा तस्करों को नहीं छोड़ेंगे, युवाओं की सुरक्षा के लिए सरकार कृतसंकल्प: मुख्यमंत्री

शिमला : चिट्टा तस्करों को नहीं छोड़ेंगे, युवाओं की सुरक्षा के लिए सरकार कृतसंकल्प: मुख्यमंत्री

स्टांप ड्यूटी में दस गुना तक बढ़ोतरी कर जनता की जेब पर डाका डाल रही सुक्खू सरकार : अजय राणा

शिमला : स्टांप ड्यूटी में दस गुना तक बढ़ोतरी कर जनता की जेब पर डाका डाल रही सुक्खू सरकार : अजय राणा

मुख्यमंत्री अपना सुखी परिवार योजना के तहत 16 से 18 नवंबर तक होंगी विशेष ग्राम सभाएं

केलांग : मुख्यमंत्री अपना सुखी परिवार योजना के तहत 16 से 18 नवंबर तक होंगी विशेष ग्राम सभाएं

राज्यपाल ने नाथपा झाकड़ी जलविद्युत परियोजना के कार्यों की समीक्षा की

शिमला : राज्यपाल ने नाथपा झाकड़ी जलविद्युत परियोजना के कार्यों की समीक्षा की

राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय लवी मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या का शुभारम्भ किया

शिमला : राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय लवी मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या का शुभारम्भ किया

देहरा मेन चौक से खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति गोदाम तक दिन में भारी वाहनों की नो एंट्री

देहरा : देहरा मेन चौक से खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति गोदाम तक दिन में भारी वाहनों की नो एंट्री

राज्यपाल ने किश्तवाड़ में दो एसपीओ की हत्या पर शोक व्यक्त किया

शिमला : राज्यपाल ने किश्तवाड़ में दो एसपीओ की हत्या पर शोक व्यक्त किया

मुख्यमंत्री ने दंत चिकित्सा सेवाओं एवं आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए 18 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि की घोषणा की

शिमला : मुख्यमंत्री ने दंत चिकित्सा सेवाओं एवं आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए 18 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि की घोषणा की

आई.एच.एम कुफरी में भारत-ऑस्ट्रियाई भित्ति चित्र (म्यूरल) परियोजना

शिमला : आई.एच.एम कुफरी में भारत-ऑस्ट्रियाई भित्ति चित्र (म्यूरल) परियोजना

X