Hindi English Sunday, 15 November 2026
BREAKING
• उपायुक्त हेमराज बैरवा ने लिया विधानसभा सत्र की तैयारियों का जायजा • विकसित भारत@2047 के लक्ष्य को साकार करने में महिला उद्यमों और वैश्विक साझेदारियों की होगी अहम भूमिका: राज्यपाल • प्रदेश सरकार ने प्राकृतिक रूप से उत्पादित अदरक का न्यूनतम समर्थन मूल्य 30 रुपये से बढ़ाकर 40 रुपये प्रति किलो किया • खेलो हिमाचलदृचिट्टा मुक्त अभियान, 2026 खेलों को बढ़ावा देने और नशामुक्त हिमाचल प्रदेश के निर्माण की दिशा में राज्य सरकार की महत्त्वाकांक्षी पहल • Congress ने 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले नुक्कड़-नुक्कड़ जाकर झूठी गारंटियां देकर जनसमर्थन हासिल किया - जयराम ठाकुर • हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय का 10वां दीक्षांत समारोह 22 नवंबर को, CJI जस्टिस सूर्यकांत होंगे मुख्य अतिथि • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 15 नवंबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन महान आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा का जन्म वर्तमान झारखंड के उलिहातू गांव में हुआ • दैनिक राशिफल – 15 नवंबर 2026, रविवार • नशा मुक्त अभियान के अंतर्गत GSSS कुटियारा में खेलकूद एवं मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन

हिमाचल

More News

धर्मशाला | हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय का 10वां दीक्षांत समारोह 22 नवंबर को, CJI जस्टिस सूर्यकांत होंगे मुख्य अतिथि

Updated on Saturday, November 14, 2026 16:02 PM IST

हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय का 10वां दीक्षांत समारोह 22 नवंबर को, CJI जस्टिस सूर्यकांत होंगे मुख्य अतिथि

धर्मशाला: हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय का दसवां दीक्षांत समारोह 22 नवंबर 2026 को आयोजित किया जाएगा। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सत प्रकाश बंसल ने पत्रकार वार्ता में समारोह की तैयारियों और कार्यक्रम से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। उन्होंने बताया कि समारोह में भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) न्यायमूर्ति सूर्यकांत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके अलावा शिक्षा मंत्री भारत सरकार, हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने भी कार्यक्रम में शामिल होने की सहमति दी है।

*702 विद्यार्थियों को दी जाएगी डिग्री*

कुलपति ने बताया कि दीक्षांत समारोह में वर्ष 2024 तक के पात्र विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की जाएंगी। इनमें स्नातक, स्नातकोत्तर, पीएचडी और डिप्लोमा के विद्यार्थी शामिल हैं। विश्वविद्यालय की ओर से कुल 702 विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान करने की जानकारी दी गई है। इनमें 584 स्नातकोत्तर वर्ग में 288 छात्राएं और 296 छात्र जबकि 70 स्नातक वर्ग के विद्यार्थी शामिल हैं। इसके अतिरिक्त जनवरी 2024 से दिसंबर 2024 के बीच पीएचडी पूरी करने वाले 48 शोधार्थियों को भी उपाधियां प्रदान की जाएंगी।

*32 गोल्ड मेडल में 23 छात्राओं ने बनाई जगह*

समारोह में कुल 32 गोल्ड मेडल प्रदान किए जाएंगे। इनमें 23 छात्राएं और 9 छात्र शामिल हैं। कुलपति प्रो. बंसल ने कहा कि विश्वविद्यालय के अधिकांश विभागों में छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए टॉप स्थान हासिल किया है। यह गर्व की बात है कि बेटियां शिक्षा और अकादमिक उपलब्धियों के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रही हैं।

*21 नवंबर को होगा दीक्षांत समारोह का पूर्वाभ्यास*

कुलपति ने बताया कि मुख्य समारोह से एक दिन पहले 21 नवंबर को दोपहर 2 बजे विद्यार्थियों का पूर्वाभ्यास करवाया जाएगा। इसके लिए विश्वविद्यालय का ऑनलाइन पंजीकरण पोर्टल शुरू कर दिया गया है। अब तक लगभग 450 विद्यार्थियों की सहमति प्राप्त हो चुकी है। विद्यार्थियों में समारोह को लेकर खासा उत्साह है।

*विद्यार्थियों के लिए निर्धारित रहेगा ड्रेस कोड*

दीक्षांत समारोह में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए ड्रेस कोड पहले की तरह निर्धारित रहेगा। छात्राओं को सुनहरे बॉर्डर वाली सफेद सलवार-कमीज अथवा साड़ी के साथ काले जूते या सैंडल पहनने होंगे। वहीं छात्रों के लिए पूरी आस्तीन का सफेद कुर्ता-पायजामा और काले जूते निर्धारित किए गए हैं। पारंपरिक पगड़ी पहनने वाले विद्यार्थियों के लिए भी निर्धारित रंगों का पालन करना होगा।

*लोकल टू ग्लोबल के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा विश्वविद्यालय*

प्रेस वार्ता के दौरान कुलपति ने विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय उपलब्धियों पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जब उन्होंने विश्वविद्यालय का कार्यभार संभाला था, तब 'लोकल टू ग्लोबल' का संकल्प लिया था। इसका उद्देश्य स्थानीय स्तर पर विश्वविद्यालय की जड़ों को मजबूत करते हुए उसे वैश्विक पहचान दिलाना था।

उन्होंने कहा कि आज विश्वविद्यालय QS और Times Higher Education जैसी प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में अपनी उपस्थिति दर्ज करवा रहा है। यह पूरे विश्वविद्यालय परिवार के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए शिक्षकों, विद्यार्थियों, कर्मचारियों और पत्रकारों के सहयोग की सराहना की।

कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय के लिए यह गौरव का विषय है कि पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, दलाई लामा जी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और देश के उपराष्ट्रपति सहित कई प्रतिष्ठित हस्तियां पहले भी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोहों का हिस्सा रह चुकी हैं। अब भारत के मुख्य न्यायाधीश की उपस्थिति दसवें दीक्षांत समारोह को और विशेष बनाएगी।

इस अवसर पर कुलसचिव प्रो. नरेंद्र संख्यांन, अधिष्ठाता अकादमिक प्रो. प्रदीप कुमार, परीक्षा नियंत्रक डॉ. जतिन्‍द्र गर्ग मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
उपायुक्त हेमराज बैरवा ने लिया विधानसभा सत्र की तैयारियों का जायजा

शिमला : उपायुक्त हेमराज बैरवा ने लिया विधानसभा सत्र की तैयारियों का जायजा

विकसित भारत@2047 के लक्ष्य को साकार करने में महिला उद्यमों और वैश्विक साझेदारियों की होगी अहम भूमिका: राज्यपाल

शिमला : विकसित भारत@2047 के लक्ष्य को साकार करने में महिला उद्यमों और वैश्विक साझेदारियों की होगी अहम भूमिका: राज्यपाल

प्रदेश सरकार ने प्राकृतिक रूप से उत्पादित अदरक का न्यूनतम समर्थन मूल्य 30 रुपये से बढ़ाकर 40 रुपये प्रति किलो किया

शिमला : प्रदेश सरकार ने प्राकृतिक रूप से उत्पादित अदरक का न्यूनतम समर्थन मूल्य 30 रुपये से बढ़ाकर 40 रुपये प्रति किलो किया

खेलो हिमाचलदृचिट्टा मुक्त अभियान, 2026 खेलों को बढ़ावा देने और नशामुक्त हिमाचल प्रदेश के निर्माण की दिशा में राज्य सरकार की महत्त्वाकांक्षी पहल

शिमला : खेलो हिमाचलदृचिट्टा मुक्त अभियान, 2026 खेलों को बढ़ावा देने और नशामुक्त हिमाचल प्रदेश के निर्माण की दिशा में राज्य सरकार की महत्त्वाकांक्षी पहल

Congress ने 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले नुक्कड़-नुक्कड़ जाकर झूठी गारंटियां देकर जनसमर्थन हासिल किया -  जयराम ठाकुर

शिमला : Congress ने 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले नुक्कड़-नुक्कड़ जाकर झूठी गारंटियां देकर जनसमर्थन हासिल किया - जयराम ठाकुर

नशा मुक्त अभियान के अंतर्गत GSSS कुटियारा में खेलकूद एवं मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन

धर्मशाला : नशा मुक्त अभियान के अंतर्गत GSSS कुटियारा में खेलकूद एवं मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन

रोहाड़ा स्कूल में नशे और जंक फूड के बताए दुष्प्रभाव

धर्मशाला : रोहाड़ा स्कूल में नशे और जंक फूड के बताए दुष्प्रभाव

शिक्षा, राष्ट्र निर्माण और सामाजिक उत्तरदायित्व युवाओं के मार्गदर्शक सिद्धांत होने चाहिए: राज्यपाल

शिमला : शिक्षा, राष्ट्र निर्माण और सामाजिक उत्तरदायित्व युवाओं के मार्गदर्शक सिद्धांत होने चाहिए: राज्यपाल

मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना’ शुरू करने का निर्णय

शिमला : मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना’ शुरू करने का निर्णय

चिट्टा तस्करों को नहीं छोड़ेंगे, युवाओं की सुरक्षा के लिए सरकार कृतसंकल्प: मुख्यमंत्री

शिमला : चिट्टा तस्करों को नहीं छोड़ेंगे, युवाओं की सुरक्षा के लिए सरकार कृतसंकल्प: मुख्यमंत्री

X