Hindi English Sunday, 15 November 2026
BREAKING
• उपायुक्त हेमराज बैरवा ने लिया विधानसभा सत्र की तैयारियों का जायजा • विकसित भारत@2047 के लक्ष्य को साकार करने में महिला उद्यमों और वैश्विक साझेदारियों की होगी अहम भूमिका: राज्यपाल • प्रदेश सरकार ने प्राकृतिक रूप से उत्पादित अदरक का न्यूनतम समर्थन मूल्य 30 रुपये से बढ़ाकर 40 रुपये प्रति किलो किया • खेलो हिमाचलदृचिट्टा मुक्त अभियान, 2026 खेलों को बढ़ावा देने और नशामुक्त हिमाचल प्रदेश के निर्माण की दिशा में राज्य सरकार की महत्त्वाकांक्षी पहल • Congress ने 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले नुक्कड़-नुक्कड़ जाकर झूठी गारंटियां देकर जनसमर्थन हासिल किया - जयराम ठाकुर • हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय का 10वां दीक्षांत समारोह 22 नवंबर को, CJI जस्टिस सूर्यकांत होंगे मुख्य अतिथि • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 15 नवंबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन महान आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा का जन्म वर्तमान झारखंड के उलिहातू गांव में हुआ • दैनिक राशिफल – 15 नवंबर 2026, रविवार • नशा मुक्त अभियान के अंतर्गत GSSS कुटियारा में खेलकूद एवं मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन

हिमाचल

More News

शिमला | प्रदेश सरकार ने प्राकृतिक रूप से उत्पादित अदरक का न्यूनतम समर्थन मूल्य 30 रुपये से बढ़ाकर 40 रुपये प्रति किलो किया

Updated on Saturday, November 14, 2026 20:19 PM IST

प्रदेश सरकार ने प्राकृतिक रूप से उत्पादित अदरक का न्यूनतम समर्थन मूल्य 30 रुपये से बढ़ाकर 40 रुपये प्रति किलो किया

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक और महत्त्वपूर्ण कदम उठाते हुए प्राकृतिक रूप से उत्पादित अदरक का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 30 रुपये से बढ़ाकर 40 रुपये प्रति किलोग्राम करने का निर्णय लिया है। इस निर्णय का उद्देश्य प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों को उनकी उपज का लाभकारी मूल्य सुनिश्चित करना तथा प्रदेशभर में रसायनमुक्त एवं पर्यावरण अनुकूल कृषि पद्धतियों को अपनाने के लिए अधिक से अधिक किसानों को प्रोत्साहित करना है।

प्रदेश सरकार द्वारा रसायनमुक्त कृषि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राजीव गांधी प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना कार्यान्वित की जा रही है। इस योजना के तहत हिमाचल प्रदेश में तीन लाख से अधिक किसानों को प्राकृतिक खेती का प्रशिक्षण दिया जा चुका है। योजना के माध्यम से किसानों को रासायनिक उर्वरकों एवं कीटनाशकों पर अपनी निर्भरता धीरे-धीरे कम करने तथा गोबर, गोमूत्र, जैव उर्वरकों और स्थानीय स्तर पर उपलब्ध अन्य प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग कर पर्यावरण अनुकूल खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

प्राकृतिक खेती के लिए किसानों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से राज्य सरकार पंजीकृत किसानों से प्राकृतिक रूप से उत्पादित कृषि उपज की खरीद पर न्यूनतम समर्थन मूल्य प्रदान कर रही है। इस पहल से किसानों को उनकी उपज का सुनिश्चित मूल्य मिल रहा है और उन्हें बाजार की अनिश्चितताओं से भी संरक्षण मिला है। साथ ही, यह मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने, पर्यावरण संरक्षण और रसायनमुक्त खाद्य उत्पादन की दिशा में किसानों के प्रयासों को भी मान्यता प्रदान करती है।

अदरक के संशोधित खरीद मूल्य का उद्देश्य प्राकृतिक खेती के तहत अदरक उत्पादन को आर्थिक रूप से अधिक लाभकारी बनाना, किसानों को रसायनमुक्त खेती का क्षेत्र बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करना तथा प्रदेश सरकार की प्राकृतिक खेती पहल का लाभ अधिक से अधिक किसानों तक पहुंचाना है।

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार हिमाचल प्रदेश को प्राकृतिक एवं सतत कृषि के क्षेत्र में एक आदर्श राज्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा प्रदेश की आय का अधिक से अधिक हिस्सा ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि उनकी आजीविका और आर्थिक स्थिति में सुधार सुनिश्चित हो सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्राकृतिक खेती केवल एक कृषि पद्धति नहीं है, बल्कि यह पर्यावरण संरक्षण, मिट्टी के स्वास्थ्य में सुधार, जैव विविधता के संरक्षण तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित एवं पौष्टिक खाद्य पदार्थ सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण नीतिगत प्रयास है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार प्राकृतिक खेती अपनाने वाले किसानों को नीतिगत सहयोग और वित्तीय प्रोत्साहन जारी रखेगी, ताकि कृषि को अधिक सतत एवं आर्थिक रूप से लाभकारी बनाया जा सके।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकता ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करना, किसानों की आय में वृद्धि करना तथा हिमाचल प्रदेश को प्राकृतिक खेती के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाना है।

Have something to say? Post your comment
उपायुक्त हेमराज बैरवा ने लिया विधानसभा सत्र की तैयारियों का जायजा

शिमला : उपायुक्त हेमराज बैरवा ने लिया विधानसभा सत्र की तैयारियों का जायजा

विकसित भारत@2047 के लक्ष्य को साकार करने में महिला उद्यमों और वैश्विक साझेदारियों की होगी अहम भूमिका: राज्यपाल

शिमला : विकसित भारत@2047 के लक्ष्य को साकार करने में महिला उद्यमों और वैश्विक साझेदारियों की होगी अहम भूमिका: राज्यपाल

खेलो हिमाचलदृचिट्टा मुक्त अभियान, 2026 खेलों को बढ़ावा देने और नशामुक्त हिमाचल प्रदेश के निर्माण की दिशा में राज्य सरकार की महत्त्वाकांक्षी पहल

शिमला : खेलो हिमाचलदृचिट्टा मुक्त अभियान, 2026 खेलों को बढ़ावा देने और नशामुक्त हिमाचल प्रदेश के निर्माण की दिशा में राज्य सरकार की महत्त्वाकांक्षी पहल

Congress ने 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले नुक्कड़-नुक्कड़ जाकर झूठी गारंटियां देकर जनसमर्थन हासिल किया -  जयराम ठाकुर

शिमला : Congress ने 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले नुक्कड़-नुक्कड़ जाकर झूठी गारंटियां देकर जनसमर्थन हासिल किया - जयराम ठाकुर

हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय का 10वां दीक्षांत समारोह 22 नवंबर को, CJI जस्टिस सूर्यकांत होंगे मुख्य अतिथि

धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय का 10वां दीक्षांत समारोह 22 नवंबर को, CJI जस्टिस सूर्यकांत होंगे मुख्य अतिथि

नशा मुक्त अभियान के अंतर्गत GSSS कुटियारा में खेलकूद एवं मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन

धर्मशाला : नशा मुक्त अभियान के अंतर्गत GSSS कुटियारा में खेलकूद एवं मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन

रोहाड़ा स्कूल में नशे और जंक फूड के बताए दुष्प्रभाव

धर्मशाला : रोहाड़ा स्कूल में नशे और जंक फूड के बताए दुष्प्रभाव

शिक्षा, राष्ट्र निर्माण और सामाजिक उत्तरदायित्व युवाओं के मार्गदर्शक सिद्धांत होने चाहिए: राज्यपाल

शिमला : शिक्षा, राष्ट्र निर्माण और सामाजिक उत्तरदायित्व युवाओं के मार्गदर्शक सिद्धांत होने चाहिए: राज्यपाल

मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना’ शुरू करने का निर्णय

शिमला : मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना’ शुरू करने का निर्णय

चिट्टा तस्करों को नहीं छोड़ेंगे, युवाओं की सुरक्षा के लिए सरकार कृतसंकल्प: मुख्यमंत्री

शिमला : चिट्टा तस्करों को नहीं छोड़ेंगे, युवाओं की सुरक्षा के लिए सरकार कृतसंकल्प: मुख्यमंत्री

X