Hindi English Tuesday, 03 November 2026
BREAKING
• राज्यपाल ने स्नातकों से सामाजिक बदलाव और राष्ट्र निर्माण का वाहक बनने का किया आह्वान • मुख्यमंत्री ने विधायक नंद लाल के निधन पर जताया शोक • एक ही दिन दो संसदीय क्षेत्रों में भाजपा की महापदयात्रा, 20 हजार से अधिक कार्यकर्ताओं के जुटने की संभावना • मुख्यमंत्री ने चुवाड़ी में सिविल कोर्ट खोलने की घोषणा की • नशा मुक्त हिमाचल के लक्ष्य के साथ प्रदेशभर में आयोजित होगा ‘खेलो हिमाचल-चिट्टा मुक्त अभियान’ • 4 नवंबर 2026 का पंचांग: तिथि, नक्षत्र, राहुकाल और शुभ मुहूर्त • 4 नवंबर का इतिहास, प्रमुख घटनाएं, जन्म और निधन • 4 November 2026 Rashifal: आज का राशिफल, जानें 12 राशियों का भविष्यफल • कार्तिक महात्म्य कथा अध्याय 9: तुलसी जी की उत्पत्ति और महिमा का वर्णन • कार्तिक महात्म्य आठवां अध्याय: जानिए कार्तिक व्रत की उद्यापन विधि और धार्मिक महत्व

हिमाचल

More News

शिमला | नशा मुक्त हिमाचल के लक्ष्य के साथ प्रदेशभर में आयोजित होगा ‘खेलो हिमाचल-चिट्टा मुक्त अभियान’

Updated on Tuesday, November 03, 2026 19:18 PM IST

नशा मुक्त हिमाचल के लक्ष्य के साथ प्रदेशभर में आयोजित होगा ‘खेलो हिमाचल-चिट्टा मुक्त अभियान’

युवाओं की ऊर्जा का खेल गतिविधियों की ओर सकारात्मक प्रवाह सुनिश्चित करने तथा नशे के दुरुपयोग के खिलाफ लड़ाई को मजबूत बनाने के उद्देश्य से युवा सेवाएं एवं खेल विभाग द्वारा हिमाचल प्रदेश में ‘खेलो हिमाचल-चिट्टा मुक्त अभियान 2026’ का आयोजन किया जाएगा।

विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य युवाओं में शारीरिक फिटनेस, अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना है। इसके साथ ही युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए एक बेहतर मंच उपलब्ध करवाना भी है।

उन्होंने कहा कि यह पहल मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के हिमाचल प्रदेश को नशा मुक्त राज्य बनाने के दृष्टिकोण को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस अभियान के माध्यम से युवाओं को रचनात्मक खेल गतिविधियों से जोड़ने तथा खेलों को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाकर नशे से दूर रहने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

इस चैंपियनशिप में ‘क्रिकेट, वॉलीबॉल और कबड्डी की प्रतियोगिताएं पुरुष एवं महिला वर्ग में अलग-अलग आयोजित की जाएंगी। इनमें 15 से 30 वर्ष आयु वर्ग के प्रतिभागी भाग ले सकेंगे। प्रतियोगिताओं का आयोजन प्रदेश के सभी जिलों में किया जाएगा।

प्रतियोगिता उपमंडल स्तर, जिला स्तर और राज्य स्तर पर आयोजित की जाएंगी। प्रत्येक स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टीमें अगले स्तर की प्रतियोगिता के लिए आगे बढ़ेंगी।

खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने तथा खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन को बढ़ावा देने के लिए आकर्षक नकद पुरस्कारों की घोषणा की गई है। उपमंडल स्तर पर प्रथम पुरस्कार 51,000 रुपये, द्वितीय पुरस्कार 41,000 रुपये और तृतीय पुरस्कार 31,000 रुपये प्रदान किया जाएगा। जिला स्तर पर प्रथम पुरस्कार 2 लाख रुपये, द्वितीय पुरस्कार 1.50 लाख रुपये और तृतीय पुरस्कार 1 लाख रुपये प्रदान किया जाएगा। राज्य स्तर पर प्रथम पुरस्कार 31 लाख रुपये, द्वितीय पुरस्कार 15 लाख रुपये, तृतीय पुरस्कार के रूप में 10 लाख रुपये प्रदान किए जाएंगे।

प्रवक्ता ने बताया कि पात्र प्रतिभागी आधिकारिक पोर्टल https://khelohimachal.hp.gov.in के माध्यम से निःशुल्क पंजीकरण करवा सकते हैं।

उन्होंने प्रदेश के युवाओं से इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने तथा खेलों को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाने की अपील की।

उन्होंने कहा कि यह पहल प्रदेश सरकार की युवा सशक्तिकरण के प्रति प्रतिबद्धता और एक स्वस्थ, सशक्त एवं नशा मुक्त हिमाचल प्रदेश के निर्माण के संकल्प को दर्शाती है।

Have something to say? Post your comment
राज्यपाल ने स्नातकों से सामाजिक बदलाव और राष्ट्र निर्माण का वाहक बनने का किया आह्वान

शिमला : राज्यपाल ने स्नातकों से सामाजिक बदलाव और राष्ट्र निर्माण का वाहक बनने का किया आह्वान

मुख्यमंत्री ने विधायक नंद लाल के निधन पर जताया शोक

शिमला : मुख्यमंत्री ने विधायक नंद लाल के निधन पर जताया शोक

एक ही दिन दो संसदीय क्षेत्रों में भाजपा की महापदयात्रा, 20 हजार से अधिक कार्यकर्ताओं के जुटने की संभावना

शिमला : एक ही दिन दो संसदीय क्षेत्रों में भाजपा की महापदयात्रा, 20 हजार से अधिक कार्यकर्ताओं के जुटने की संभावना

मुख्यमंत्री ने चुवाड़ी में सिविल कोर्ट खोलने की घोषणा की

शिमला : मुख्यमंत्री ने चुवाड़ी में सिविल कोर्ट खोलने की घोषणा की

इलिनोइस विश्वविद्यालय के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट

शिमला : इलिनोइस विश्वविद्यालय के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट

उपायुक्त निवेदिता नेगी ने राजस्व अधिकारियों एवं विभागाध्यक्षों के साथ की समीक्षा बैठकें

केलांग : उपायुक्त निवेदिता नेगी ने राजस्व अधिकारियों एवं विभागाध्यक्षों के साथ की समीक्षा बैठकें

राज्यपाल ने कांगड़ा स्थित ऐतिहासिक मसरूर रॉक-कट मंदिर का दौरा किया

शिमला : राज्यपाल ने कांगड़ा स्थित ऐतिहासिक मसरूर रॉक-कट मंदिर का दौरा किया

हिमाचल में 8,007 व्हाट्सऐप ग्रुप सक्रिय, पांच मिनट में अंतिम बूथ तक संदेश पहुंचाने की क्षमता : अनिल डडवाल

शिमला : हिमाचल में 8,007 व्हाट्सऐप ग्रुप सक्रिय, पांच मिनट में अंतिम बूथ तक संदेश पहुंचाने की क्षमता : अनिल डडवाल

हिमाचल पुलिस ने विद्यार्थी संरक्षण और स्कूल सुरक्षा सुदृढ़ करने के लिए ‘स्कूल कनेक्ट’ पहल शुरू की

शिमला : हिमाचल पुलिस ने विद्यार्थी संरक्षण और स्कूल सुरक्षा सुदृढ़ करने के लिए ‘स्कूल कनेक्ट’ पहल शुरू की

मुख्यमंत्री ने अटल सुपर स्पेशलिटी आयुर्विज्ञान संस्थान चमियाना का दौरा किया

शिमला : मुख्यमंत्री ने अटल सुपर स्पेशलिटी आयुर्विज्ञान संस्थान चमियाना का दौरा किया

X