Hindi English Monday, 02 November 2026
BREAKING
• इलिनोइस विश्वविद्यालय के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट • प्रधानमंत्री ने राजस्थान के झुंझुनू में हुए हादसे में लोगों की मृत्यु पर शोक जताया • लोक सभा अध्यक्ष ने जनप्रतिनिधियों से लोकतंत्र की मजबूती के लिए असहमति का सम्मान करने का आह्वान किया • प्रधानमंत्री 3 नवंबर को लगभग 21,800 करोड़ रुपये की पुणे मेट्रो परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे • उपायुक्त निवेदिता नेगी ने राजस्व अधिकारियों एवं विभागाध्यक्षों के साथ की समीक्षा बैठकें • राज्यपाल ने कांगड़ा स्थित ऐतिहासिक मसरूर रॉक-कट मंदिर का दौरा किया • हिमाचल में 8,007 व्हाट्सऐप ग्रुप सक्रिय, पांच मिनट में अंतिम बूथ तक संदेश पहुंचाने की क्षमता : अनिल डडवाल • हिमाचल पुलिस ने विद्यार्थी संरक्षण और स्कूल सुरक्षा सुदृढ़ करने के लिए ‘स्कूल कनेक्ट’ पहल शुरू की • 3 नवंबर 2026 का पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल • 3 नवंबर का इतिहास: लाइका अंतरिक्ष में पहुंची, टाइम्स ऑफ इंडिया की स्थापना

हिमाचल

More News

केलांग | उपायुक्त निवेदिता नेगी ने राजस्व अधिकारियों एवं विभागाध्यक्षों के साथ की समीक्षा बैठकें

Updated on Monday, November 02, 2026 18:18 PM IST

उपायुक्त निवेदिता नेगी ने राजस्व अधिकारियों एवं विभागाध्यक्षों के साथ की समीक्षा बैठकें

दो वर्ष या उससे अधिक समय से लंबित तकसीम, निशानदेही एवं राजस्व दुरुस्ती के मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने के दिए निर्देश

केलांग, 2 नवंबर, 2026......... केलांग स्थित उपायुक्त कार्यालय के सम्मेलन कक्ष में सोमवार को विभिन्न विभागों के कार्यों एवं योजनाओं की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठकें आयोजित की गईं। उपायुक्त निवेदिता नेगी ने इन बैठकों की अध्यक्षता करते हुए राजस्व अधिकारियों एवं विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्षों के साथ संबंधित कार्यों की विस्तृत समीक्षा की।

उन्होंने राजस्व अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में जिला में राजस्व न्यायालयों में लंबित एवं निपटाए गए मामलों की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने सभी राजस्व अधिकारियों को लंबित मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने विशेष रूप से दो वर्ष या उससे अधिक समय से लंबित तकसीम, निशानदेही एवं राजस्व दुरुस्ती से संबंधित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने पर जोर दिया।

बैठक के दौरान स्वामित्व योजना के अंतर्गत जिला भर में चल रहे कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने सभी तहसील एवं उप-तहसील कार्यालयों को योजना से संबंधित कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए।

इसके अतिरिक्त उन्होंने विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्षों के साथ आयोजित बैठक में राजस्व, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए), एकीकृत जनजातीय विकास परियोजना (आईटीडीपी) एवं निर्वाचन विभाग से जुड़े कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय तथा तांदी-संसारी नाला सड़क विस्तारीकरण जैसे प्रमुख विकास कार्यों की प्रगति का भी जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की।


उपायुक्त ने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए कि जिले में चल रहे विकास कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए, ताकि जनजातीय क्षेत्र के लोगों को इनका अधिकतम लाभ मिल सके। उन्होंने राजस्व मामलों के त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध निपटारे को भी प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

इस बैठक में पीओ आईटीडीपी अश्वनी कुमार, एसडीएम केलांग कुनिका एकर्स, एसडीएम उदयपुर ओम प्रकाश, तहसीलदार केलांग विकास कुमार, नायब तहसीलदार केलांग शेर सिंह, नायब तहसीलदार उदयपुर विनय रश्पा, इलेक्शन तहसीलदार केलांग नरेंद्र चंद कटोच सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment
इलिनोइस विश्वविद्यालय के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट

शिमला : इलिनोइस विश्वविद्यालय के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट

राज्यपाल ने कांगड़ा स्थित ऐतिहासिक मसरूर रॉक-कट मंदिर का दौरा किया

शिमला : राज्यपाल ने कांगड़ा स्थित ऐतिहासिक मसरूर रॉक-कट मंदिर का दौरा किया

हिमाचल में 8,007 व्हाट्सऐप ग्रुप सक्रिय, पांच मिनट में अंतिम बूथ तक संदेश पहुंचाने की क्षमता : अनिल डडवाल

शिमला : हिमाचल में 8,007 व्हाट्सऐप ग्रुप सक्रिय, पांच मिनट में अंतिम बूथ तक संदेश पहुंचाने की क्षमता : अनिल डडवाल

हिमाचल पुलिस ने विद्यार्थी संरक्षण और स्कूल सुरक्षा सुदृढ़ करने के लिए ‘स्कूल कनेक्ट’ पहल शुरू की

शिमला : हिमाचल पुलिस ने विद्यार्थी संरक्षण और स्कूल सुरक्षा सुदृढ़ करने के लिए ‘स्कूल कनेक्ट’ पहल शुरू की

मुख्यमंत्री ने अटल सुपर स्पेशलिटी आयुर्विज्ञान संस्थान चमियाना का दौरा किया

शिमला : मुख्यमंत्री ने अटल सुपर स्पेशलिटी आयुर्विज्ञान संस्थान चमियाना का दौरा किया

दिल्ली में कांग्रेस की रैली के लिए सरकारी हेलीकॉप्टर और 200 एचआरटीसी बसों का दुरुपयोग : रणधीर शर्मा

शिमला : दिल्ली में कांग्रेस की रैली के लिए सरकारी हेलीकॉप्टर और 200 एचआरटीसी बसों का दुरुपयोग : रणधीर शर्मा

कांग्रेस ने किसानों को गारंटियों के नाम पर ठगा, चार साल बाद भी वादों का हिसाब नहीं : संदीपनी भारद्वाज

शिमला : कांग्रेस ने किसानों को गारंटियों के नाम पर ठगा, चार साल बाद भी वादों का हिसाब नहीं : संदीपनी भारद्वाज

विदेशी ताकतों और टूलकिट के सहारे सत्ता परिवर्तन का सपना देख रही कांग्रेस : सुधीर शर्मा

धर्मशाला : विदेशी ताकतों और टूलकिट के सहारे सत्ता परिवर्तन का सपना देख रही कांग्रेस : सुधीर शर्मा

लोकतंत्र नहीं, कांग्रेस की विपक्ष की कुर्सी खतरे में, जनता देगी करारा जवाब : डॉ. राजीव बिंदल

शिमला : लोकतंत्र नहीं, कांग्रेस की विपक्ष की कुर्सी खतरे में, जनता देगी करारा जवाब : डॉ. राजीव बिंदल

राज्यपाल ने दिल्ली में श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ के पूर्णाहुति समारोह में शिरकत की

शिमला : राज्यपाल ने दिल्ली में श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ के पूर्णाहुति समारोह में शिरकत की

X