Hindi English Monday, 02 November 2026
BREAKING
• दिल्ली में कांग्रेस की रैली के लिए सरकारी हेलीकॉप्टर और 200 एचआरटीसी बसों का दुरुपयोग : रणधीर शर्मा • कांग्रेस ने किसानों को गारंटियों के नाम पर ठगा, चार साल बाद भी वादों का हिसाब नहीं : संदीपनी भारद्वाज • विदेशी ताकतों और टूलकिट के सहारे सत्ता परिवर्तन का सपना देख रही कांग्रेस : सुधीर शर्मा • लोकतंत्र नहीं, कांग्रेस की विपक्ष की कुर्सी खतरे में, जनता देगी करारा जवाब : डॉ. राजीव बिंदल • राज्यपाल ने दिल्ली में श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ के पूर्णाहुति समारोह में शिरकत की • श्री ज्वालामुखी मंदिर के मास्टर प्लान में श्रद्धालुओं की सुविधाओं और शहर के सौंदर्यीकरण को मिलेगी प्राथमिकता: संजय रत्न • 9 नवंबर को मनाई जाएगी सोमवती अमावस्या, भगवान शिव की पूजा और पितरों के तर्पण का है विशेष महत्व • कार्तिक महात्म्य कथा के सातवें अध्याय में नारदजी ने बताए व्रत के नियम, तिथि अनुसार भोजन का भी किया वर्णन • भाजपा के अन्याय, अत्याचार और बेईमानी के खिलाफ जनता खड़ी हो रही - अखिलेश यादव • वोट चोरी के खिलाफ पूरा इंडिया गठबंधन एकजुट है - अखिलेश यादव

हिमाचल

More News

धर्मशाला | विदेशी ताकतों और टूलकिट के सहारे सत्ता परिवर्तन का सपना देख रही कांग्रेस : सुधीर शर्मा

Updated on Monday, November 02, 2026 14:01 PM IST

विदेशी ताकतों और टूलकिट के सहारे सत्ता परिवर्तन का सपना देख रही कांग्रेस : सुधीर शर्मा

रामलीला मैदान में कांग्रेस की रैली फ्लॉप, खाली कुर्सियों ने खोली राहुल गांधी के जनाधार की पोल : सुधीर शर्मा

धर्मशालाधर्मशाला, 2 नवंबर 2026। भारतीय जनता पार्टी के विधायक एवं पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडी गठबंधन की रैली और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयानों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश की जनता ने लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार चुनी है, लेकिन कांग्रेस और उसके सहयोगी दल जनादेश का सम्मान करने के बजाय देश में राजनीतिक अस्थिरता पैदा करने का प्रयास कर रहे हैं।

सुधीर शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया की 11वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था से चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना है। देश विकास, आधारभूत ढांचे, तकनीक और वैश्विक नेतृत्व के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ राजनीतिक ताकतें विदेशी सहयोगियों, विदेशी फंडिंग और बाहरी टूलकिट के सहारे भारत की प्रगति रोकने तथा सत्ता परिवर्तन का वातावरण बनाने का प्रयास कर रही हैं।

उन्होंने कहा, "मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार तो केवल एक बहाना हैं। कांग्रेस का वास्तविक राजनीतिक उद्देश्य संवैधानिक संस्थाओं पर दबाव बनाकर देश में सत्ता परिवर्तन का वातावरण तैयार करना है। लेकिन भारत की जागरूक जनता ऐसे प्रयासों को सफल नहीं होने देगी।"

राहुल गांधी के बयान पर उठाए गंभीर सवाल

सुधीर शर्मा ने राहुल गांधी के उस बयान पर आपत्ति जताई, जिसमें उन्होंने चुनावी जवाबदेही तय करने और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से लेकर शीर्ष नेतृत्व तक जिम्मेदारी निर्धारित करने की बात कही।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में संवैधानिक संस्थाओं की आलोचना तथ्यों और कानूनी प्रक्रियाओं के आधार पर होनी चाहिए। बिना ठोस प्रमाण के संस्थाओं के विरुद्ध राजनीतिक अभियान चलाना लोकतांत्रिक व्यवस्था के प्रति अविश्वास पैदा करता है।

उन्होंने सवाल किया कि कांग्रेस अपनी चुनावी पराजयों का आत्ममंथन करने के बजाय बार-बार निर्वाचन आयोग को निशाना क्यों बना रही है?

रामलीला मैदान में खाली कुर्सियों ने दिखाई कांग्रेस की स्थिति

सुधीर शर्मा ने दावा किया कि दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित कांग्रेस की रैली अपेक्षित जनसमर्थन जुटाने में विफल रही। उन्होंने कहा कि देशभर में पार्टी पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं को रैली में पहुंचने के निर्देश दिए गए थे, इसके बावजूद बड़ी संख्या में कुर्सियां खाली दिखाई दीं।

उन्होंने तंज कसते हुए कहा, "राहुल गांधी देश में सत्ता परिवर्तन का सपना देख रहे हैं, लेकिन उनकी रैली में खाली कुर्सियां कांग्रेस की राजनीतिक स्थिति की कहानी बयान कर रही थीं।"

उन्होंने कहा कि केवल नारे लगाने और संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाने से जनता का विश्वास हासिल नहीं किया जा सकता।

सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभाए कांग्रेस

सुधीर शर्मा ने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। विपक्ष को राष्ट्रीय हित, रोजगार, अर्थव्यवस्था, विकास और जनता की वास्तविक समस्याओं पर सार्थक चर्चा करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस को निराधार राजनीतिक आरोपों के बजाय ठोस नीतियों और सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ जनता के सामने आना चाहिए।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास के मार्ग पर आगे बढ़ रहा है और कांग्रेस की नकारात्मक राजनीति भारत की प्रगति को रोक नहीं पाएगी।

Have something to say? Post your comment
दिल्ली में कांग्रेस की रैली के लिए सरकारी हेलीकॉप्टर और 200 एचआरटीसी बसों का दुरुपयोग : रणधीर शर्मा

शिमला : दिल्ली में कांग्रेस की रैली के लिए सरकारी हेलीकॉप्टर और 200 एचआरटीसी बसों का दुरुपयोग : रणधीर शर्मा

कांग्रेस ने किसानों को गारंटियों के नाम पर ठगा, चार साल बाद भी वादों का हिसाब नहीं : संदीपनी भारद्वाज

शिमला : कांग्रेस ने किसानों को गारंटियों के नाम पर ठगा, चार साल बाद भी वादों का हिसाब नहीं : संदीपनी भारद्वाज

लोकतंत्र नहीं, कांग्रेस की विपक्ष की कुर्सी खतरे में, जनता देगी करारा जवाब : डॉ. राजीव बिंदल

शिमला : लोकतंत्र नहीं, कांग्रेस की विपक्ष की कुर्सी खतरे में, जनता देगी करारा जवाब : डॉ. राजीव बिंदल

राज्यपाल ने दिल्ली में श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ के पूर्णाहुति समारोह में शिरकत की

शिमला : राज्यपाल ने दिल्ली में श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ के पूर्णाहुति समारोह में शिरकत की

श्री ज्वालामुखी मंदिर के मास्टर प्लान में श्रद्धालुओं की सुविधाओं और शहर के सौंदर्यीकरण को मिलेगी प्राथमिकता: संजय रत्न

धर्मशाला : श्री ज्वालामुखी मंदिर के मास्टर प्लान में श्रद्धालुओं की सुविधाओं और शहर के सौंदर्यीकरण को मिलेगी प्राथमिकता: संजय रत्न

डिजिटल क्रांति से पारदर्शी राजस्व प्रशासन की ओर हिमाचल प्रदेश

शिमला : डिजिटल क्रांति से पारदर्शी राजस्व प्रशासन की ओर हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में अगले वर्ष बनेगी भाजपा सरकार, कांग्रेस की विदाई तय : हिमंत बिस्वा सरमा

शिमला : हिमाचल में अगले वर्ष बनेगी भाजपा सरकार, कांग्रेस की विदाई तय : हिमंत बिस्वा सरमा

चुनाव आयोग के ख़िलाफ़ धरना देना है तो पहले इस्तीफ़ा दे देते सुक्खू : जयराम ठाकुर

शिमला : चुनाव आयोग के ख़िलाफ़ धरना देना है तो पहले इस्तीफ़ा दे देते सुक्खू : जयराम ठाकुर

लोकतंत्र की हत्या करने वाली कांग्रेस आज लोकतंत्र बचाने का नाटक कर रही है : अनुराग ठाकुर

शिमला : लोकतंत्र की हत्या करने वाली कांग्रेस आज लोकतंत्र बचाने का नाटक कर रही है : अनुराग ठाकुर

2 November 2026 Horoscope: सोमवार का दैनिक राशिफल, जानें 12 राशियों का भविष्य

राशिफल : 2 November 2026 Horoscope: सोमवार का दैनिक राशिफल, जानें 12 राशियों का भविष्य

X