Hindi English Monday, 02 November 2026
BREAKING
• दिल्ली में कांग्रेस की रैली के लिए सरकारी हेलीकॉप्टर और 200 एचआरटीसी बसों का दुरुपयोग : रणधीर शर्मा • कांग्रेस ने किसानों को गारंटियों के नाम पर ठगा, चार साल बाद भी वादों का हिसाब नहीं : संदीपनी भारद्वाज • विदेशी ताकतों और टूलकिट के सहारे सत्ता परिवर्तन का सपना देख रही कांग्रेस : सुधीर शर्मा • लोकतंत्र नहीं, कांग्रेस की विपक्ष की कुर्सी खतरे में, जनता देगी करारा जवाब : डॉ. राजीव बिंदल • राज्यपाल ने दिल्ली में श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ के पूर्णाहुति समारोह में शिरकत की • श्री ज्वालामुखी मंदिर के मास्टर प्लान में श्रद्धालुओं की सुविधाओं और शहर के सौंदर्यीकरण को मिलेगी प्राथमिकता: संजय रत्न • 9 नवंबर को मनाई जाएगी सोमवती अमावस्या, भगवान शिव की पूजा और पितरों के तर्पण का है विशेष महत्व • कार्तिक महात्म्य कथा के सातवें अध्याय में नारदजी ने बताए व्रत के नियम, तिथि अनुसार भोजन का भी किया वर्णन • भाजपा के अन्याय, अत्याचार और बेईमानी के खिलाफ जनता खड़ी हो रही - अखिलेश यादव • वोट चोरी के खिलाफ पूरा इंडिया गठबंधन एकजुट है - अखिलेश यादव

हिमाचल

More News

शिमला | राज्यपाल ने दिल्ली में श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ के पूर्णाहुति समारोह में शिरकत की

Updated on Monday, November 02, 2026 09:19 AM IST

राज्यपाल ने दिल्ली में श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ के पूर्णाहुति समारोह में शिरकत की
आध्यात्मिक चेतना को सामाजिक सेवा और राष्ट्र निर्माण से जोड़ने का किया आह्वान

राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने दिल्ली स्थित धर्मसंघ महाविद्यालय में आयोजित पांच दिवसीय श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ के पूर्णाहुति समारोह में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह आयोजन सनातन संस्कृति, आध्यात्मिक चेतना और सामूहिक आस्था का अद्भुत संगम है। इस प्रकार के धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को सुदृढ़ करने के साथ-साथ सेवा, सद्भाव और आत्मानुशासन जैसे मूल्यों को जीवन में आत्मसात करने के लिए प्रेरित करते हैं। यह समारोह स्व. संत वेदांती जी महाराज की जयंती के उपलक्ष्य में भी आयोजित किया गया।

संत वेदांती जी महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि महान संतों और आध्यात्मिक गुरुओं का जीवन एवं उनकी शिक्षाएं आने वाली पीढ़ियों को सत्य, सेवा, त्याग और करुणा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती रहेंगी।

राज्यपाल ने श्री विद्या परम्परा और मां ललिता त्रिपुरसुंदरी की उपासना के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि श्री ललिता सहस्रनाम का पाठ और सामूहिक कुमकुमार्चन श्रद्धा, सकारात्मकता एवं आत्मिक शांति का संचार करते हैं। उन्होंने स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी और रोहित कुमार सिंह के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इनके द्वारा कश्मीर से कन्याकुमारी तक देश के विभिन्न भागों 68 कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञों का आयोजन किया है। उन्होंने इस पहल को आध्यात्मिक जागरण और राष्ट्रीय सांस्कृतिक एकता की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान बताया। उन्होंने राष्ट्र निर्माण, वैश्विक कल्याण और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए उनके निरंतर प्रयासों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि आध्यात्मिकता का वास्तविक महत्व तब और बढ़ जाता है, जब उसे सामाजिक सेवा और राष्ट्रहित के कार्यों से जोड़ा जाता है।

विकसित भारत के संकल्प का उल्लेख करते हुए राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन, आत्मनिर्भरता और वैश्विक सहभागिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की वास्तविक शक्ति उसकी आध्यात्मिक चेतना, सांस्कृतिक विरासत, सामाजिक एकता और नागरिकों के चरित्र में निहित है। उन्होंने कहा कि भारत का आध्यात्मिक दर्शन विश्व शांति, सद्भाव और सह-अस्तित्व का शाश्वत संदेश देता है।

इस अवसर पर राज्यपाल ने मां ललिता त्रिपुरसुंदरी से प्रार्थना की कि देश निरंतर प्रगति और समृद्धि के पथ पर अग्रसर रहे, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता सुदृढ़ हो, विश्व में शांति स्थापित हो तथा गरीबों एवं वंचित वर्गों का कल्याण सुनिश्चित हो।

Have something to say? Post your comment
दिल्ली में कांग्रेस की रैली के लिए सरकारी हेलीकॉप्टर और 200 एचआरटीसी बसों का दुरुपयोग : रणधीर शर्मा

शिमला : दिल्ली में कांग्रेस की रैली के लिए सरकारी हेलीकॉप्टर और 200 एचआरटीसी बसों का दुरुपयोग : रणधीर शर्मा

कांग्रेस ने किसानों को गारंटियों के नाम पर ठगा, चार साल बाद भी वादों का हिसाब नहीं : संदीपनी भारद्वाज

शिमला : कांग्रेस ने किसानों को गारंटियों के नाम पर ठगा, चार साल बाद भी वादों का हिसाब नहीं : संदीपनी भारद्वाज

विदेशी ताकतों और टूलकिट के सहारे सत्ता परिवर्तन का सपना देख रही कांग्रेस : सुधीर शर्मा

धर्मशाला : विदेशी ताकतों और टूलकिट के सहारे सत्ता परिवर्तन का सपना देख रही कांग्रेस : सुधीर शर्मा

लोकतंत्र नहीं, कांग्रेस की विपक्ष की कुर्सी खतरे में, जनता देगी करारा जवाब : डॉ. राजीव बिंदल

शिमला : लोकतंत्र नहीं, कांग्रेस की विपक्ष की कुर्सी खतरे में, जनता देगी करारा जवाब : डॉ. राजीव बिंदल

श्री ज्वालामुखी मंदिर के मास्टर प्लान में श्रद्धालुओं की सुविधाओं और शहर के सौंदर्यीकरण को मिलेगी प्राथमिकता: संजय रत्न

धर्मशाला : श्री ज्वालामुखी मंदिर के मास्टर प्लान में श्रद्धालुओं की सुविधाओं और शहर के सौंदर्यीकरण को मिलेगी प्राथमिकता: संजय रत्न

डिजिटल क्रांति से पारदर्शी राजस्व प्रशासन की ओर हिमाचल प्रदेश

शिमला : डिजिटल क्रांति से पारदर्शी राजस्व प्रशासन की ओर हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में अगले वर्ष बनेगी भाजपा सरकार, कांग्रेस की विदाई तय : हिमंत बिस्वा सरमा

शिमला : हिमाचल में अगले वर्ष बनेगी भाजपा सरकार, कांग्रेस की विदाई तय : हिमंत बिस्वा सरमा

चुनाव आयोग के ख़िलाफ़ धरना देना है तो पहले इस्तीफ़ा दे देते सुक्खू : जयराम ठाकुर

शिमला : चुनाव आयोग के ख़िलाफ़ धरना देना है तो पहले इस्तीफ़ा दे देते सुक्खू : जयराम ठाकुर

लोकतंत्र की हत्या करने वाली कांग्रेस आज लोकतंत्र बचाने का नाटक कर रही है : अनुराग ठाकुर

शिमला : लोकतंत्र की हत्या करने वाली कांग्रेस आज लोकतंत्र बचाने का नाटक कर रही है : अनुराग ठाकुर

2 November 2026 Horoscope: सोमवार का दैनिक राशिफल, जानें 12 राशियों का भविष्य

राशिफल : 2 November 2026 Horoscope: सोमवार का दैनिक राशिफल, जानें 12 राशियों का भविष्य

X