Hindi English Monday, 02 November 2026
BREAKING
• दिल्ली में कांग्रेस की रैली के लिए सरकारी हेलीकॉप्टर और 200 एचआरटीसी बसों का दुरुपयोग : रणधीर शर्मा • कांग्रेस ने किसानों को गारंटियों के नाम पर ठगा, चार साल बाद भी वादों का हिसाब नहीं : संदीपनी भारद्वाज • विदेशी ताकतों और टूलकिट के सहारे सत्ता परिवर्तन का सपना देख रही कांग्रेस : सुधीर शर्मा • लोकतंत्र नहीं, कांग्रेस की विपक्ष की कुर्सी खतरे में, जनता देगी करारा जवाब : डॉ. राजीव बिंदल • राज्यपाल ने दिल्ली में श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ के पूर्णाहुति समारोह में शिरकत की • श्री ज्वालामुखी मंदिर के मास्टर प्लान में श्रद्धालुओं की सुविधाओं और शहर के सौंदर्यीकरण को मिलेगी प्राथमिकता: संजय रत्न • 9 नवंबर को मनाई जाएगी सोमवती अमावस्या, भगवान शिव की पूजा और पितरों के तर्पण का है विशेष महत्व • कार्तिक महात्म्य कथा के सातवें अध्याय में नारदजी ने बताए व्रत के नियम, तिथि अनुसार भोजन का भी किया वर्णन • भाजपा के अन्याय, अत्याचार और बेईमानी के खिलाफ जनता खड़ी हो रही - अखिलेश यादव • वोट चोरी के खिलाफ पूरा इंडिया गठबंधन एकजुट है - अखिलेश यादव

हिमाचल

More News

शिमला | दिल्ली में कांग्रेस की रैली के लिए सरकारी हेलीकॉप्टर और 200 एचआरटीसी बसों का दुरुपयोग : रणधीर शर्मा

Updated on Monday, November 02, 2026 14:13 PM IST

दिल्ली में कांग्रेस की रैली के लिए सरकारी हेलीकॉप्टर और 200 एचआरटीसी बसों का दुरुपयोग : रणधीर शर्मा

हिमाचल भवन और सदन को बनाया कांग्रेस का राजनीतिक अखाड़ा, सरकारी खर्च का हिसाब दे सुक्खू सरकार : शर्मा

शिमला, 2 नवंबर 2026। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी एवं विधायक रणधीर शर्मा ने कांग्रेस सरकार पर सरकारी संसाधनों के दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के राजनीतिक आंदोलन के लिए हिमाचल प्रदेश की सरकारी मशीनरी का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे आर्थिक संकट झेल रहे प्रदेश पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है।

रणधीर शर्मा ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू बार-बार सरकारी हेलीकॉप्टर से दिल्ली जाकर कांग्रेस के धरनों और रैलियों में भाग लेते हैं तथा उसी हेलीकॉप्टर से वापस लौटते हैं। उन्होंने दावा किया कि इन यात्राओं से सरकारी खजाने पर करोड़ों रुपये का आर्थिक बोझ पड़ा है। उन्होंने सवाल किया कि कांग्रेस के राजनीतिक कार्यक्रमों का खर्च हिमाचल की जनता क्यों उठाए?

उन्होंने आरोप लगाया कि 1 नवंबर को दिल्ली में आयोजित कांग्रेस की रैली के लिए हिमाचल प्रदेश से एचआरटीसी की लगभग 200 बसें भेजी गईं, जबकि इनमें से अनेक बसें आधी खाली थीं। इसके कारण पिछले तीन दिनों से लगभग 200 बस रूट प्रभावित रहे और यात्रियों, विद्यार्थियों, कर्मचारियों तथा ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को भारी परेशानियां उठानी पड़ीं।

शर्मा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी ने इन बसों के इस्तेमाल के बदले एचआरटीसी को कोई किराया नहीं दिया। उन्होंने कहा कि पहले से घाटे में चल रहे परिवहन निगम पर राजनीतिक कार्यक्रमों का खर्च डालना दुर्भाग्यपूर्ण है।

उन्होंने मांग की कि सरकार बताए कि कितनी बसें दिल्ली भेजी गईं, कितने रूट प्रभावित हुए, कुल किराया कितना बना और एचआरटीसी को कितना भुगतान प्राप्त हुआ।

रणधीर शर्मा ने आरोप लगाया कि दिल्ली स्थित हिमाचल भवन और हिमाचल सदन को कांग्रेस की राजनीतिक गतिविधियों का केंद्र बना दिया गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के लिए कमरे बुक किए जा रहे हैं तथा आंदोलन संबंधी बैठकें इन सरकारी परिसरों में आयोजित की जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि सरकारी अतिथि गृह किसी राजनीतिक दल की निजी संपत्ति नहीं हैं। सरकार को इनके उपयोग, बुकिंग और भुगतान का पूरा विवरण सार्वजनिक करना चाहिए।

शर्मा ने कांग्रेस और विपक्षी दलों पर एसआईआर, ईवीएम तथा कथित वोट चोरी के मुद्दों पर जनता को भ्रमित करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि चुनावी प्रक्रिया से संबंधित शिकायतें प्रमाणों सहित संवैधानिक संस्थाओं के समक्ष रखी जानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि भाजपा ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ अभियान के अंतर्गत पदयात्राओं, प्रेस वार्ताओं, प्रबुद्धजन संगोष्ठियों तथा युवा संवाद कार्यक्रमों के माध्यम से जनता तक तथ्य पहुंचाएगी।

रणधीर शर्मा ने मांग की कि सरकारी हेलीकॉप्टर की यात्राओं, एचआरटीसी बसों तथा हिमाचल भवन और सदन के कथित राजनीतिक उपयोग की निष्पक्ष जांच हो।

उन्होंने कहा, “कांग्रेस सरकार को सरकारी खजाने से खर्च किए गए एक-एक रुपये का हिसाब देना होगा। हिमाचल की जनता के पैसे का राजनीतिक दुरुपयोग भाजपा बर्दाश्त नहीं करेगी।”

Have something to say? Post your comment
कांग्रेस ने किसानों को गारंटियों के नाम पर ठगा, चार साल बाद भी वादों का हिसाब नहीं : संदीपनी भारद्वाज

शिमला : कांग्रेस ने किसानों को गारंटियों के नाम पर ठगा, चार साल बाद भी वादों का हिसाब नहीं : संदीपनी भारद्वाज

विदेशी ताकतों और टूलकिट के सहारे सत्ता परिवर्तन का सपना देख रही कांग्रेस : सुधीर शर्मा

धर्मशाला : विदेशी ताकतों और टूलकिट के सहारे सत्ता परिवर्तन का सपना देख रही कांग्रेस : सुधीर शर्मा

लोकतंत्र नहीं, कांग्रेस की विपक्ष की कुर्सी खतरे में, जनता देगी करारा जवाब : डॉ. राजीव बिंदल

शिमला : लोकतंत्र नहीं, कांग्रेस की विपक्ष की कुर्सी खतरे में, जनता देगी करारा जवाब : डॉ. राजीव बिंदल

राज्यपाल ने दिल्ली में श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ के पूर्णाहुति समारोह में शिरकत की

शिमला : राज्यपाल ने दिल्ली में श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ के पूर्णाहुति समारोह में शिरकत की

श्री ज्वालामुखी मंदिर के मास्टर प्लान में श्रद्धालुओं की सुविधाओं और शहर के सौंदर्यीकरण को मिलेगी प्राथमिकता: संजय रत्न

धर्मशाला : श्री ज्वालामुखी मंदिर के मास्टर प्लान में श्रद्धालुओं की सुविधाओं और शहर के सौंदर्यीकरण को मिलेगी प्राथमिकता: संजय रत्न

डिजिटल क्रांति से पारदर्शी राजस्व प्रशासन की ओर हिमाचल प्रदेश

शिमला : डिजिटल क्रांति से पारदर्शी राजस्व प्रशासन की ओर हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में अगले वर्ष बनेगी भाजपा सरकार, कांग्रेस की विदाई तय : हिमंत बिस्वा सरमा

शिमला : हिमाचल में अगले वर्ष बनेगी भाजपा सरकार, कांग्रेस की विदाई तय : हिमंत बिस्वा सरमा

चुनाव आयोग के ख़िलाफ़ धरना देना है तो पहले इस्तीफ़ा दे देते सुक्खू : जयराम ठाकुर

शिमला : चुनाव आयोग के ख़िलाफ़ धरना देना है तो पहले इस्तीफ़ा दे देते सुक्खू : जयराम ठाकुर

लोकतंत्र की हत्या करने वाली कांग्रेस आज लोकतंत्र बचाने का नाटक कर रही है : अनुराग ठाकुर

शिमला : लोकतंत्र की हत्या करने वाली कांग्रेस आज लोकतंत्र बचाने का नाटक कर रही है : अनुराग ठाकुर

2 November 2026 Horoscope: सोमवार का दैनिक राशिफल, जानें 12 राशियों का भविष्य

राशिफल : 2 November 2026 Horoscope: सोमवार का दैनिक राशिफल, जानें 12 राशियों का भविष्य

X