Hindi English Monday, 02 November 2026
BREAKING
• दिल्ली में कांग्रेस की रैली के लिए सरकारी हेलीकॉप्टर और 200 एचआरटीसी बसों का दुरुपयोग : रणधीर शर्मा • कांग्रेस ने किसानों को गारंटियों के नाम पर ठगा, चार साल बाद भी वादों का हिसाब नहीं : संदीपनी भारद्वाज • विदेशी ताकतों और टूलकिट के सहारे सत्ता परिवर्तन का सपना देख रही कांग्रेस : सुधीर शर्मा • लोकतंत्र नहीं, कांग्रेस की विपक्ष की कुर्सी खतरे में, जनता देगी करारा जवाब : डॉ. राजीव बिंदल • राज्यपाल ने दिल्ली में श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ के पूर्णाहुति समारोह में शिरकत की • श्री ज्वालामुखी मंदिर के मास्टर प्लान में श्रद्धालुओं की सुविधाओं और शहर के सौंदर्यीकरण को मिलेगी प्राथमिकता: संजय रत्न • 9 नवंबर को मनाई जाएगी सोमवती अमावस्या, भगवान शिव की पूजा और पितरों के तर्पण का है विशेष महत्व • कार्तिक महात्म्य कथा के सातवें अध्याय में नारदजी ने बताए व्रत के नियम, तिथि अनुसार भोजन का भी किया वर्णन • भाजपा के अन्याय, अत्याचार और बेईमानी के खिलाफ जनता खड़ी हो रही - अखिलेश यादव • वोट चोरी के खिलाफ पूरा इंडिया गठबंधन एकजुट है - अखिलेश यादव

हिमाचल

More News

शिमला | डिजिटल क्रांति से पारदर्शी राजस्व प्रशासन की ओर हिमाचल प्रदेश

Updated on Sunday, November 01, 2026 17:50 PM IST

डिजिटल क्रांति से पारदर्शी राजस्व प्रशासन की ओर हिमाचल प्रदेश
राजस्व प्रबंधन प्रणाली के माध्यम से अब तक 2,12,918 राजस्व मामले प्रोसेस
90 प्रतिशत लंबित जमाबंदियां वर्तमान स्थिति के अनुरूप अद्यतन

हिमाचल प्रदेश में भूमि केवल आजीविका का साधन नहीं, बल्कि सामाजिक सुरक्षा, आर्थिक स्थिरता और पुश्तैनी विरासत का आधार है। प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में जमाबंदी, इंतकाल, निशानदेही और तकसीम जैसी राजस्व सेवाएं आमजन के जीवन से सीधे जुड़ी हुई हैं। ऐसे में राजस्व प्रशासन को सरल, पारदर्शी, समयबद्ध और तकनीक आधारित बनाना सुशासन की दिशा में अहम कदम है।

बीते चार वर्षों में राजस्व विभाग ने सूचना प्रौद्योगिकी के उपयोग, भूमि अभिलेखों के डिजिटलीकरण, राजस्व न्यायालयों की ऑनलाइन कार्यप्रणाली और डिजिटल दस्तावेजों की उपलब्धता में उल्लेखनीय प्रगति की है। ई-हिमभूमि, राजस्व प्रबंधन प्रणाली (आरएमएस), आरसीसीएमएस, भू-नक्शा पोर्टल और माई डीड पोर्टल जैसे प्लेटफॉर्म के माध्यम से विभागीय कार्यप्रणाली में व्यापक बदलाव आया है। इन नीतिगत प्रयासों का उद्देश्य कार्यालयों में केवल तकनीक के उपयोग को बढ़ावा देना नहीं, बल्कि नागरिकों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत प्रदान करना और भूमि अभिलेखों को अधिक सटीक, अद्यतन और सुलभ बनाना है।

राजस्व न्यायालयों के आधुनिकीकरण में आरएमएस पोर्टल एक बड़ी उपलब्धि है। एक सितंबर, 2025 से इस पोर्टल को पूर्णतः ऑनलाइन एवं पेपरलेस कार्यप्रणाली के रूप में संचालित किया जा रहा है। 9 सितंबर, 2025 की अधिसूचना के माध्यम से हिमाचल प्रदेश रेवेन्यू कोर्ट्स ऑनलाइन फाइलिंग एंड प्रोसीजर रूल्स 2025 लागू किए गए, जिससे इस व्यवस्था को विधिक एवं विनयामक आधार भी प्राप्त हुआ।

राजस्व प्रबंधन प्रणाली के माध्यम से अब तक 2,12,918 राजस्व मामलों को प्रोसेस किया गया। 71,000 मामले सरकार द्वारा सितंबर 2025 को शुरू किए गए पूरी तरह से ऑनलाइन और पेपरलेस रेवेन्यू कोर्ट मॉड्यूल के माध्यम से दर्ज किए गए हैं।

प्रदेश की सभी 479 राजस्व अदालतों को इस डिजिटल प्रणाली से जोड़ दिया गया है और लगभग 28,000 सूची (कॉज लिस्ट) तैयार की गई हैं। साथ ही, इस प्लेटफॉर्म पर लगभग 16,000 अधिवक्ता और 52,000 से अधिक नागरिक भी पंजीकृत हो चुके हैं।

राजस्व मामलों के शीघ्र निस्तारण के लिए प्रत्येक माह के अंतिम दिनों में मासिक लोक अदालतों का आयोजन किया जा रहा है। इनमें तकसीम, निशानदेही, राजस्व प्रविष्टियों में दुरुस्ती और अतिक्रमण जैसे मामलों को प्राथमिकता के आधार पर लिया जा रहा है। इसका उद्देश्य लंबित मामलों का बोझ कम करना और नागरिकों को अनावश्यक प्रतीक्षा से राहत देना है।

भूमि अभिलेखों को अद्यतन रखना राजस्व प्रशासन की सबसे बड़ी जिम्मेदारी एक है। इस दिशा में विभाग ने लंबित जमाबंदी को निपटाने के लिए विशेष अभियान चलाया और अधिकारियों व फील्ड कर्मचारियों को निर्धारित लक्ष्यों के अनुसार काम करने के निर्देश दिए।

इसके परिणामस्वरूप लंबित कार्य में लगभग 90 प्रतिशत की कमी आई है। लंबित जमाबंदियों की संख्या लगभग 6,500 से घटकर करीब 750 रह गई है। लगभग 5,750 जमाबंदियों को वर्तमान स्थिति के अनुरूप व पिछले पांच वर्षों के दौरान भूमि से संबंधित हुए समस्त लेनदेन पूरी तरह अपडेट कर दिया गया है।

साथ ही, ई-हिमभूमि के माध्यम से डिजिटल हस्ताक्षरित जमाबंदी की सुविधा से नागरिक अब मोबाइल फोन पर प्रमाणित अभिलेख प्राप्त कर सकते हैं। यह व्यवस्था उन लोगों के लिए विशेष रूप से उपयोगी है जो रोजगार या शिक्षा के कारण अपने गांव से दूर रहते हैं।

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार के राजस्व विभाग द्वारा डिजिटल, नागरिक-केंद्रित और जवाबदेह व्यवस्था बनाने के निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इन प्रयासों से प्रदेश का राजस्व प्रशासन पारदर्शिता, जवाबदेही और जनसुविधा सुनिश्चित करने के नए आयाम स्थापित कर रहा है।

Have something to say? Post your comment
दिल्ली में कांग्रेस की रैली के लिए सरकारी हेलीकॉप्टर और 200 एचआरटीसी बसों का दुरुपयोग : रणधीर शर्मा

शिमला : दिल्ली में कांग्रेस की रैली के लिए सरकारी हेलीकॉप्टर और 200 एचआरटीसी बसों का दुरुपयोग : रणधीर शर्मा

कांग्रेस ने किसानों को गारंटियों के नाम पर ठगा, चार साल बाद भी वादों का हिसाब नहीं : संदीपनी भारद्वाज

शिमला : कांग्रेस ने किसानों को गारंटियों के नाम पर ठगा, चार साल बाद भी वादों का हिसाब नहीं : संदीपनी भारद्वाज

विदेशी ताकतों और टूलकिट के सहारे सत्ता परिवर्तन का सपना देख रही कांग्रेस : सुधीर शर्मा

धर्मशाला : विदेशी ताकतों और टूलकिट के सहारे सत्ता परिवर्तन का सपना देख रही कांग्रेस : सुधीर शर्मा

लोकतंत्र नहीं, कांग्रेस की विपक्ष की कुर्सी खतरे में, जनता देगी करारा जवाब : डॉ. राजीव बिंदल

शिमला : लोकतंत्र नहीं, कांग्रेस की विपक्ष की कुर्सी खतरे में, जनता देगी करारा जवाब : डॉ. राजीव बिंदल

राज्यपाल ने दिल्ली में श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ के पूर्णाहुति समारोह में शिरकत की

शिमला : राज्यपाल ने दिल्ली में श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ के पूर्णाहुति समारोह में शिरकत की

श्री ज्वालामुखी मंदिर के मास्टर प्लान में श्रद्धालुओं की सुविधाओं और शहर के सौंदर्यीकरण को मिलेगी प्राथमिकता: संजय रत्न

धर्मशाला : श्री ज्वालामुखी मंदिर के मास्टर प्लान में श्रद्धालुओं की सुविधाओं और शहर के सौंदर्यीकरण को मिलेगी प्राथमिकता: संजय रत्न

हिमाचल में अगले वर्ष बनेगी भाजपा सरकार, कांग्रेस की विदाई तय : हिमंत बिस्वा सरमा

शिमला : हिमाचल में अगले वर्ष बनेगी भाजपा सरकार, कांग्रेस की विदाई तय : हिमंत बिस्वा सरमा

चुनाव आयोग के ख़िलाफ़ धरना देना है तो पहले इस्तीफ़ा दे देते सुक्खू : जयराम ठाकुर

शिमला : चुनाव आयोग के ख़िलाफ़ धरना देना है तो पहले इस्तीफ़ा दे देते सुक्खू : जयराम ठाकुर

लोकतंत्र की हत्या करने वाली कांग्रेस आज लोकतंत्र बचाने का नाटक कर रही है : अनुराग ठाकुर

शिमला : लोकतंत्र की हत्या करने वाली कांग्रेस आज लोकतंत्र बचाने का नाटक कर रही है : अनुराग ठाकुर

2 November 2026 Horoscope: सोमवार का दैनिक राशिफल, जानें 12 राशियों का भविष्य

राशिफल : 2 November 2026 Horoscope: सोमवार का दैनिक राशिफल, जानें 12 राशियों का भविष्य

X