Hindi English Monday, 02 November 2026
BREAKING
• दिल्ली में कांग्रेस की रैली के लिए सरकारी हेलीकॉप्टर और 200 एचआरटीसी बसों का दुरुपयोग : रणधीर शर्मा • कांग्रेस ने किसानों को गारंटियों के नाम पर ठगा, चार साल बाद भी वादों का हिसाब नहीं : संदीपनी भारद्वाज • विदेशी ताकतों और टूलकिट के सहारे सत्ता परिवर्तन का सपना देख रही कांग्रेस : सुधीर शर्मा • लोकतंत्र नहीं, कांग्रेस की विपक्ष की कुर्सी खतरे में, जनता देगी करारा जवाब : डॉ. राजीव बिंदल • राज्यपाल ने दिल्ली में श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ के पूर्णाहुति समारोह में शिरकत की • श्री ज्वालामुखी मंदिर के मास्टर प्लान में श्रद्धालुओं की सुविधाओं और शहर के सौंदर्यीकरण को मिलेगी प्राथमिकता: संजय रत्न • 9 नवंबर को मनाई जाएगी सोमवती अमावस्या, भगवान शिव की पूजा और पितरों के तर्पण का है विशेष महत्व • कार्तिक महात्म्य कथा के सातवें अध्याय में नारदजी ने बताए व्रत के नियम, तिथि अनुसार भोजन का भी किया वर्णन • भाजपा के अन्याय, अत्याचार और बेईमानी के खिलाफ जनता खड़ी हो रही - अखिलेश यादव • वोट चोरी के खिलाफ पूरा इंडिया गठबंधन एकजुट है - अखिलेश यादव

हिमाचल

More News

शिमला | चुनाव आयोग के ख़िलाफ़ धरना देना है तो पहले इस्तीफ़ा दे देते सुक्खू : जयराम ठाकुर

Updated on Sunday, November 01, 2026 17:29 PM IST

चुनाव आयोग के ख़िलाफ़ धरना देना है तो पहले इस्तीफ़ा दे देते सुक्खू : जयराम ठाकुर

हार की सेंचुरी लगाने जा रहे राहुल गांधी चुनाव से नहीं, अराजकता से हासिल करना चाहते हैं सत्ता

शिमला: संविधान बचाओ-अराजकता हटाओ पदयात्रा के बाद चौड़ा मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी और कांग्रेस के नेताओं का देश भर में हुई ताबड़तोड़ हार से मानसिक संतुलन बिगड़ गया है। इसीलिए वे मर्यादाएँ भूलकर प्रधानमंत्री के ख़िलाफ़ घटिया स्तर की भाषा पर उतर आए हैं। पहले तो राहुल गांधी ही मर्यादाएँ लाँघ रहे थे, लेकिन अब पूरी कांग्रेस पार्टी ही हताशा में घटियापन पर उतर आई है। वे भूल रहे हैं कि देशवासी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्यार करते हैं। उनके हर अपमान का जवाब वे अपने वोट से भी देंगे और सड़कों पर उतरकर भी सबक सिखाएँगे।

जयराम ठाकुर ने कहा कि और तो और, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी यहाँ से मजमा लेकर गए हैं और कह रहे हैं कि वोट चोरी हो रही है। वे किस मुँह से ऐसा कर रहे हैं, यह समझ से परे है। सुक्खू ख़ुद सरकार बनाने के लिए गारंटियों के नाम पर वोट चोरी करके सत्ता में आए और आज उसी आयोग के ख़िलाफ़ प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्हें ऐसा करने से पहले अपने पद से इस्तीफ़ा दे देना चाहिए। वे प्रदेश के संसाधनों का दुरुपयोग अराजकता फैलाने में कर रहे हैं। राहुल गांधी की ख़ुशामदी में वे इस तरह की हरकतें कर रहे हैं। प्रदेश के संसाधनों का इस्तेमाल प्रदेश के हितों में करना चाहिए, लेकिन वे इनका इस्तेमाल अराजकता फैलाने में कर रहे हैं।

जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस वोट चोरी का आरोप लगा रही है, लेकिन 1967 से वह देश के कोने-कोने से साफ़ होती जा रही है। बंगाल में 1977 से लापता है। उत्तर प्रदेश में 1989 से साफ़ है। 1990 से बिहार में गायब है। 1995 से गुजरात में साफ़ है। 1999 से ओडिशा से साफ़ है। जब कांग्रेस का वोट है ही नहीं, तो वह चोरी कहाँ से हो रहा है? कांग्रेस को देश ने ठुकरा दिया है। राहुल गांधी और उनकी मंडली, जो विदेशी सहयोग से भारत की पवित्र भूमि को नेपाल, बांग्लादेश और श्रीलंका बनाना चाहती है, वह भूल रही है कि यह भारत है। यहाँ न जाने कितने आक्रांता आए और चले गए। आज देश में दुनिया के सबसे मज़बूत नेता नरेंद्र मोदी का शासन है। राहुल गांधी और उनकी मित्र मंडली का यह ख़्वाब कभी पूरा नहीं होगा। वे सिर्फ़ बेनकाब होंगे। यहाँ कोई रेजीम चेंज नहीं होगा, यहाँ मोदी बार-बार आएँगे।

Have something to say? Post your comment
दिल्ली में कांग्रेस की रैली के लिए सरकारी हेलीकॉप्टर और 200 एचआरटीसी बसों का दुरुपयोग : रणधीर शर्मा

शिमला : दिल्ली में कांग्रेस की रैली के लिए सरकारी हेलीकॉप्टर और 200 एचआरटीसी बसों का दुरुपयोग : रणधीर शर्मा

कांग्रेस ने किसानों को गारंटियों के नाम पर ठगा, चार साल बाद भी वादों का हिसाब नहीं : संदीपनी भारद्वाज

शिमला : कांग्रेस ने किसानों को गारंटियों के नाम पर ठगा, चार साल बाद भी वादों का हिसाब नहीं : संदीपनी भारद्वाज

विदेशी ताकतों और टूलकिट के सहारे सत्ता परिवर्तन का सपना देख रही कांग्रेस : सुधीर शर्मा

धर्मशाला : विदेशी ताकतों और टूलकिट के सहारे सत्ता परिवर्तन का सपना देख रही कांग्रेस : सुधीर शर्मा

लोकतंत्र नहीं, कांग्रेस की विपक्ष की कुर्सी खतरे में, जनता देगी करारा जवाब : डॉ. राजीव बिंदल

शिमला : लोकतंत्र नहीं, कांग्रेस की विपक्ष की कुर्सी खतरे में, जनता देगी करारा जवाब : डॉ. राजीव बिंदल

राज्यपाल ने दिल्ली में श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ के पूर्णाहुति समारोह में शिरकत की

शिमला : राज्यपाल ने दिल्ली में श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ के पूर्णाहुति समारोह में शिरकत की

श्री ज्वालामुखी मंदिर के मास्टर प्लान में श्रद्धालुओं की सुविधाओं और शहर के सौंदर्यीकरण को मिलेगी प्राथमिकता: संजय रत्न

धर्मशाला : श्री ज्वालामुखी मंदिर के मास्टर प्लान में श्रद्धालुओं की सुविधाओं और शहर के सौंदर्यीकरण को मिलेगी प्राथमिकता: संजय रत्न

डिजिटल क्रांति से पारदर्शी राजस्व प्रशासन की ओर हिमाचल प्रदेश

शिमला : डिजिटल क्रांति से पारदर्शी राजस्व प्रशासन की ओर हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में अगले वर्ष बनेगी भाजपा सरकार, कांग्रेस की विदाई तय : हिमंत बिस्वा सरमा

शिमला : हिमाचल में अगले वर्ष बनेगी भाजपा सरकार, कांग्रेस की विदाई तय : हिमंत बिस्वा सरमा

लोकतंत्र की हत्या करने वाली कांग्रेस आज लोकतंत्र बचाने का नाटक कर रही है : अनुराग ठाकुर

शिमला : लोकतंत्र की हत्या करने वाली कांग्रेस आज लोकतंत्र बचाने का नाटक कर रही है : अनुराग ठाकुर

2 November 2026 Horoscope: सोमवार का दैनिक राशिफल, जानें 12 राशियों का भविष्य

राशिफल : 2 November 2026 Horoscope: सोमवार का दैनिक राशिफल, जानें 12 राशियों का भविष्य

X