Hindi English Monday, 02 November 2026
BREAKING
• इलिनोइस विश्वविद्यालय के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट • प्रधानमंत्री ने राजस्थान के झुंझुनू में हुए हादसे में लोगों की मृत्यु पर शोक जताया • लोक सभा अध्यक्ष ने जनप्रतिनिधियों से लोकतंत्र की मजबूती के लिए असहमति का सम्मान करने का आह्वान किया • प्रधानमंत्री 3 नवंबर को लगभग 21,800 करोड़ रुपये की पुणे मेट्रो परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे • उपायुक्त निवेदिता नेगी ने राजस्व अधिकारियों एवं विभागाध्यक्षों के साथ की समीक्षा बैठकें • राज्यपाल ने कांगड़ा स्थित ऐतिहासिक मसरूर रॉक-कट मंदिर का दौरा किया • हिमाचल में 8,007 व्हाट्सऐप ग्रुप सक्रिय, पांच मिनट में अंतिम बूथ तक संदेश पहुंचाने की क्षमता : अनिल डडवाल • हिमाचल पुलिस ने विद्यार्थी संरक्षण और स्कूल सुरक्षा सुदृढ़ करने के लिए ‘स्कूल कनेक्ट’ पहल शुरू की • 3 नवंबर 2026 का पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल • 3 नवंबर का इतिहास: लाइका अंतरिक्ष में पहुंची, टाइम्स ऑफ इंडिया की स्थापना

हिमाचल

More News

शिमला | हिमाचल में 8,007 व्हाट्सऐप ग्रुप सक्रिय, पांच मिनट में अंतिम बूथ तक संदेश पहुंचाने की क्षमता : अनिल डडवाल

Updated on Monday, November 02, 2026 18:00 PM IST

पांचवीं पीढ़ी के सूचना युद्ध में तकनीक और तथ्य भाजपा की सबसे बड़ी ताकत : शिव प्रकाश

ऊना/चिंतपूर्णी, 2 नवंबर 2026। भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश के आईटी विभाग की एक दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति बैठक माता चिंतपूर्णी में आयोजित हुई। बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री शिव प्रकाश ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि वर्तमान समय में देश पांचवीं पीढ़ी के युद्ध अर्थात सूचना और नैरेटिव वॉर की चुनौती का सामना कर रहा है। ऐसे समय में तकनीक, तथ्यात्मक जानकारी और प्रभावी डिजिटल संचार संगठन की सबसे बड़ी ताकत हैं।

शिव प्रकाश ने कहा कि आज युद्ध केवल सीमाओं पर हथियारों से नहीं, बल्कि सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से भी लड़े जा रहे हैं। भ्रामक सूचनाओं और दुष्प्रचार के जरिए जनमत को प्रभावित करने का प्रयास किया जाता है। इसलिए भाजपा आईटी कार्यकर्ताओं को प्रत्येक सूचना की सत्यता जांचकर तथ्यों के आधार पर उसका जवाब देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तकनीक ने शासन व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाई है। प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण के माध्यम से करोड़ों किसानों तक आर्थिक सहायता पहुंच रही है। आधुनिक सड़कें, रेलवे, वंदे भारत ट्रेनें, रक्षा उत्पादन और डिजिटल सेवाएं विकसित भारत की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हैं।

शिव प्रकाश ने कहा कि विपक्ष के भ्रामक राजनीतिक अभियानों का जवाब संयम, प्रमाणिक जानकारी और सकारात्मक संवाद से दिया जाना चाहिए। उन्होंने आईटी कार्यकर्ताओं से केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को प्रत्येक बूथ तक पहुंचाने का आह्वान किया।

8,007 व्हाट्सऐप ग्रुप से बूथ स्तर तक मजबूत डिजिटल नेटवर्क

बैठक में भाजपा प्रदेश आईटी संयोजक अनिल डडवाल ने हिमाचल प्रदेश के डिजिटल संगठनात्मक ढांचे की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की।

उन्होंने बताया कि प्रदेशभर में 8,007 व्हाट्सऐप ग्रुप सक्रिय हैं, जिनके माध्यम से महत्वपूर्ण संगठनात्मक संदेश मात्र पांच मिनट में अंतिम बूथ तक पहुंचाने की क्षमता विकसित की गई है।

उन्होंने कहा कि ‘वन बूथ, वन आईटी प्रभारी’ व्यवस्था के अंतर्गत प्रत्येक बूथ पर डिजिटल समन्वय मजबूत किया जा रहा है। मंडल और बूथ स्तर पर संयोजकों तथा सह-संयोजकों की सक्रियता बढ़ाई जा रही है।

अनिल डडवाल ने बताया कि वेबैक्स के माध्यम से प्रतिमाह लगभग 116 वर्चुअल बैठकें आयोजित की जाती हैं। इसके अतिरिक्त ब्रिज कॉल, सरल ऐप और नमो ऐप के माध्यम से संगठनात्मक गतिविधियों, सदस्यता अभियान तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम की बूथवार रिपोर्टिंग की जाती है।

उन्होंने कहा कि आईटी विभाग केवल सूचना प्रसारित करने का माध्यम नहीं, बल्कि संगठन और जनता के बीच प्रभावी संवाद सेतु है।

बैठक में डिजिटल नेटवर्क के विस्तार, साइबर जागरूकता, तथ्यात्मक संचार और संगठनात्मक समन्वय को अधिक मजबूत बनाने पर विस्तृत चर्चा हुई।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, पूर्व मंत्री एवं विधायक विक्रम ठाकुर, प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, प्रदेश आईटी संयोजक अनिल डडवाल, दिल्ली आईटी प्रमुख पुनीत अग्रवाल सहित आईटी विभाग और संगठन के अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment
इलिनोइस विश्वविद्यालय के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट

शिमला : इलिनोइस विश्वविद्यालय के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट

उपायुक्त निवेदिता नेगी ने राजस्व अधिकारियों एवं विभागाध्यक्षों के साथ की समीक्षा बैठकें

केलांग : उपायुक्त निवेदिता नेगी ने राजस्व अधिकारियों एवं विभागाध्यक्षों के साथ की समीक्षा बैठकें

राज्यपाल ने कांगड़ा स्थित ऐतिहासिक मसरूर रॉक-कट मंदिर का दौरा किया

शिमला : राज्यपाल ने कांगड़ा स्थित ऐतिहासिक मसरूर रॉक-कट मंदिर का दौरा किया

हिमाचल पुलिस ने विद्यार्थी संरक्षण और स्कूल सुरक्षा सुदृढ़ करने के लिए ‘स्कूल कनेक्ट’ पहल शुरू की

शिमला : हिमाचल पुलिस ने विद्यार्थी संरक्षण और स्कूल सुरक्षा सुदृढ़ करने के लिए ‘स्कूल कनेक्ट’ पहल शुरू की

मुख्यमंत्री ने अटल सुपर स्पेशलिटी आयुर्विज्ञान संस्थान चमियाना का दौरा किया

शिमला : मुख्यमंत्री ने अटल सुपर स्पेशलिटी आयुर्विज्ञान संस्थान चमियाना का दौरा किया

दिल्ली में कांग्रेस की रैली के लिए सरकारी हेलीकॉप्टर और 200 एचआरटीसी बसों का दुरुपयोग : रणधीर शर्मा

शिमला : दिल्ली में कांग्रेस की रैली के लिए सरकारी हेलीकॉप्टर और 200 एचआरटीसी बसों का दुरुपयोग : रणधीर शर्मा

कांग्रेस ने किसानों को गारंटियों के नाम पर ठगा, चार साल बाद भी वादों का हिसाब नहीं : संदीपनी भारद्वाज

शिमला : कांग्रेस ने किसानों को गारंटियों के नाम पर ठगा, चार साल बाद भी वादों का हिसाब नहीं : संदीपनी भारद्वाज

विदेशी ताकतों और टूलकिट के सहारे सत्ता परिवर्तन का सपना देख रही कांग्रेस : सुधीर शर्मा

धर्मशाला : विदेशी ताकतों और टूलकिट के सहारे सत्ता परिवर्तन का सपना देख रही कांग्रेस : सुधीर शर्मा

लोकतंत्र नहीं, कांग्रेस की विपक्ष की कुर्सी खतरे में, जनता देगी करारा जवाब : डॉ. राजीव बिंदल

शिमला : लोकतंत्र नहीं, कांग्रेस की विपक्ष की कुर्सी खतरे में, जनता देगी करारा जवाब : डॉ. राजीव बिंदल

राज्यपाल ने दिल्ली में श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ के पूर्णाहुति समारोह में शिरकत की

शिमला : राज्यपाल ने दिल्ली में श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ के पूर्णाहुति समारोह में शिरकत की

X