Hindi English Monday, 02 November 2026
BREAKING
• इलिनोइस विश्वविद्यालय के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट • प्रधानमंत्री ने राजस्थान के झुंझुनू में हुए हादसे में लोगों की मृत्यु पर शोक जताया • लोक सभा अध्यक्ष ने जनप्रतिनिधियों से लोकतंत्र की मजबूती के लिए असहमति का सम्मान करने का आह्वान किया • प्रधानमंत्री 3 नवंबर को लगभग 21,800 करोड़ रुपये की पुणे मेट्रो परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे • उपायुक्त निवेदिता नेगी ने राजस्व अधिकारियों एवं विभागाध्यक्षों के साथ की समीक्षा बैठकें • राज्यपाल ने कांगड़ा स्थित ऐतिहासिक मसरूर रॉक-कट मंदिर का दौरा किया • हिमाचल में 8,007 व्हाट्सऐप ग्रुप सक्रिय, पांच मिनट में अंतिम बूथ तक संदेश पहुंचाने की क्षमता : अनिल डडवाल • हिमाचल पुलिस ने विद्यार्थी संरक्षण और स्कूल सुरक्षा सुदृढ़ करने के लिए ‘स्कूल कनेक्ट’ पहल शुरू की • 3 नवंबर 2026 का पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल • 3 नवंबर का इतिहास: लाइका अंतरिक्ष में पहुंची, टाइम्स ऑफ इंडिया की स्थापना

हिमाचल

More News

शिमला | राज्यपाल ने कांगड़ा स्थित ऐतिहासिक मसरूर रॉक-कट मंदिर का दौरा किया

Updated on Monday, November 02, 2026 18:09 PM IST

राज्यपाल ने कांगड़ा स्थित ऐतिहासिक मसरूर रॉक-कट मंदिर का दौरा किया
भावी पीढ़ियों के लिए भारत की समृद्ध विरासत के संरक्षण का किया आह्वान

राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने रविवार को कांगड़ा स्थित ऐतिहासिक मसरूर रॉक-कट मंदिर का दौरा किया तथा इसकी वास्तु कला, ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्ता में गहरी रुचि दिखाई।

राज्यपाल को इस दौरान मंदिर परिसर के इतिहास, इसकी वास्तु विशेषताओं, निर्माण शैली तथा संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। एक विशाल चट्टान को काटकर निर्मित मसरूर मंदिर परिसर प्राचीन भारतीय नागर वास्तुकला का एक अद्भुत एवं उत्कृष्ट उदाहरण है।

राज्यपाल को प्राकृतिक क्षति तथा विशेष रूप से वर्ष 1905 में कांगड़ा क्षेत्र में आए विनाशकारी भूकंप के कारण मंदिर परिसर को हुए नुकसान के बारे में भी अवगत करवाया गया। भूकंप के दौरान इस ऐतिहासिक परिसर के कई शिखर, स्तंभ तथा मूर्तिकला के विभिन्न हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए थे।

कविन्द्र गुप्ता ने कहा कि भारत की समृद्ध ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण देश की सभ्यतागत पहचान को सुरक्षित रखने तथा इस गौरवशाली विरासत को भावी पीढ़ियों तक पहुंचाने के लिए अत्यंत आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार भारत की समृद्ध ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत के संरक्षण, संवर्धन तथा व्यापक पहचान को बढ़ावा देने के लिए विशेष बल दे रही है।

राज्यपाल ने कहा कि विरासत का संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने देश की अमूल्य सांस्कृतिक धरोहरों की सुरक्षा के लिए सामूहिक प्रयासों का आह्वान किया, ताकि उनकी ऐतिहासिक एवं वास्तुकला विरासत को आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित रखा जा सके।

उन्होंने कहा कि भारत की विरासत हमारी सभ्यतागत यात्रा का प्रतीक है तथा इसके संरक्षण से जुड़ी पहल विकास और सांस्कृतिक पुनरुत्थान के व्यापक दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़नी चाहिए।

Have something to say? Post your comment
इलिनोइस विश्वविद्यालय के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट

शिमला : इलिनोइस विश्वविद्यालय के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट

उपायुक्त निवेदिता नेगी ने राजस्व अधिकारियों एवं विभागाध्यक्षों के साथ की समीक्षा बैठकें

केलांग : उपायुक्त निवेदिता नेगी ने राजस्व अधिकारियों एवं विभागाध्यक्षों के साथ की समीक्षा बैठकें

हिमाचल में 8,007 व्हाट्सऐप ग्रुप सक्रिय, पांच मिनट में अंतिम बूथ तक संदेश पहुंचाने की क्षमता : अनिल डडवाल

शिमला : हिमाचल में 8,007 व्हाट्सऐप ग्रुप सक्रिय, पांच मिनट में अंतिम बूथ तक संदेश पहुंचाने की क्षमता : अनिल डडवाल

हिमाचल पुलिस ने विद्यार्थी संरक्षण और स्कूल सुरक्षा सुदृढ़ करने के लिए ‘स्कूल कनेक्ट’ पहल शुरू की

शिमला : हिमाचल पुलिस ने विद्यार्थी संरक्षण और स्कूल सुरक्षा सुदृढ़ करने के लिए ‘स्कूल कनेक्ट’ पहल शुरू की

मुख्यमंत्री ने अटल सुपर स्पेशलिटी आयुर्विज्ञान संस्थान चमियाना का दौरा किया

शिमला : मुख्यमंत्री ने अटल सुपर स्पेशलिटी आयुर्विज्ञान संस्थान चमियाना का दौरा किया

दिल्ली में कांग्रेस की रैली के लिए सरकारी हेलीकॉप्टर और 200 एचआरटीसी बसों का दुरुपयोग : रणधीर शर्मा

शिमला : दिल्ली में कांग्रेस की रैली के लिए सरकारी हेलीकॉप्टर और 200 एचआरटीसी बसों का दुरुपयोग : रणधीर शर्मा

कांग्रेस ने किसानों को गारंटियों के नाम पर ठगा, चार साल बाद भी वादों का हिसाब नहीं : संदीपनी भारद्वाज

शिमला : कांग्रेस ने किसानों को गारंटियों के नाम पर ठगा, चार साल बाद भी वादों का हिसाब नहीं : संदीपनी भारद्वाज

विदेशी ताकतों और टूलकिट के सहारे सत्ता परिवर्तन का सपना देख रही कांग्रेस : सुधीर शर्मा

धर्मशाला : विदेशी ताकतों और टूलकिट के सहारे सत्ता परिवर्तन का सपना देख रही कांग्रेस : सुधीर शर्मा

लोकतंत्र नहीं, कांग्रेस की विपक्ष की कुर्सी खतरे में, जनता देगी करारा जवाब : डॉ. राजीव बिंदल

शिमला : लोकतंत्र नहीं, कांग्रेस की विपक्ष की कुर्सी खतरे में, जनता देगी करारा जवाब : डॉ. राजीव बिंदल

राज्यपाल ने दिल्ली में श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ के पूर्णाहुति समारोह में शिरकत की

शिमला : राज्यपाल ने दिल्ली में श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ के पूर्णाहुति समारोह में शिरकत की

X