Hindi English Tuesday, 03 November 2026
BREAKING
• राज्यपाल ने स्नातकों से सामाजिक बदलाव और राष्ट्र निर्माण का वाहक बनने का किया आह्वान • मुख्यमंत्री ने विधायक नंद लाल के निधन पर जताया शोक • एक ही दिन दो संसदीय क्षेत्रों में भाजपा की महापदयात्रा, 20 हजार से अधिक कार्यकर्ताओं के जुटने की संभावना • मुख्यमंत्री ने चुवाड़ी में सिविल कोर्ट खोलने की घोषणा की • नशा मुक्त हिमाचल के लक्ष्य के साथ प्रदेशभर में आयोजित होगा ‘खेलो हिमाचल-चिट्टा मुक्त अभियान’ • 4 नवंबर 2026 का पंचांग: तिथि, नक्षत्र, राहुकाल और शुभ मुहूर्त • 4 नवंबर का इतिहास, प्रमुख घटनाएं, जन्म और निधन • 4 November 2026 Rashifal: आज का राशिफल, जानें 12 राशियों का भविष्यफल • कार्तिक महात्म्य कथा अध्याय 9: तुलसी जी की उत्पत्ति और महिमा का वर्णन • कार्तिक महात्म्य आठवां अध्याय: जानिए कार्तिक व्रत की उद्यापन विधि और धार्मिक महत्व

हिमाचल

More News

शिमला | राज्यपाल ने स्नातकों से सामाजिक बदलाव और राष्ट्र निर्माण का वाहक बनने का किया आह्वान

Updated on Tuesday, November 03, 2026 20:13 PM IST

राज्यपाल ने स्नातकों से सामाजिक बदलाव और राष्ट्र निर्माण का वाहक बनने का किया आह्वान
सीपीयू के दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता की, 648 विद्यार्थियों को प्रदान की डिग्रियां

राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज करियर प्वाइंट विश्वविद्यालय, हमीरपुर के 12वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए युवा स्नातकों से आह्वान किया कि वह अपने ज्ञान, कौशल और शिक्षा का उपयोग समाज में सकारात्मक बदलाव लाने तथा राष्ट्र निर्माण में सार्थक योगदान देने के लिए करें। उन्होंने शैक्षणिक ज्ञान को सामाजिक आवश्यकताओं और राष्ट्रीय विकास से जोड़ने के महत्व पर बल दिया।

समारोह के दौरान कुल 648 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की गईं। इनमें 43 शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधियां प्रदान की गईं। वहीं, शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 43 मेधावी विद्यार्थियों को स्वर्ण पदकों से सम्मानित किया गया, जिनमें 29 छात्राएं और 14 छात्र शामिल रहे।

राज्यपाल ने डिग्री प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों, स्वर्ण पदक विजेताओं, उनके अभिभावकों और विश्वविद्यालय के संकाय सदस्यों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय ने ग्रामीण क्षेत्रों में उच्च शिक्षा के विस्तार में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने अनुसंधान, नवाचार और सामुदायिक विकास के क्षेत्र में विश्वविद्यालय की पहलों की सराहना की। इनमें 100 गांवों को गोद लेने, ‘मेरा गांव मेरा तीर्थ’ अभियान तथा ग्रामीण आजीविका, स्वास्थ्य जागरूकता और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के प्रयास शामिल हैं।
कविन्द्र गुप्ता ने विश्वविद्यालय की ‘विज्ञान दर्शन’ पहल से विद्यार्थियों की वैज्ञानिक सोच, अनुसंधान और नवाचार से जोड़ने की आवश्यकता पर बल दिया।

राज्यपाल ने कहा कि सफलता का आकलन केवल अच्छे वेतन, पद या पहचान से नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सफलता का वास्तविक महत्व यह है कि हमारा ज्ञान और कार्य दूसरों के जीवन में कितना सकारात्मक बदलाव लाते हैं और राष्ट्र की प्रगति में कितना योगदान देते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने गांव, संस्कृति और जड़ों से जुड़े रहने तथा अपनी शिक्षा का उपयोग सामाजिक चुनौतियों के समाधान के लिए करने का आह्वान किया।

श्री गुप्ता ने विकसित भारत के संकल्प का उल्लेख करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश के विश्वविद्यालयों को कृषि, पर्यटन, पर्यावरण संरक्षण, प्रौद्योगिकी और उद्यमिता जैसे क्षेत्रों में नवाचार एवं अनुसंधान को बढ़ावा देना चाहिए, ताकि शैक्षणिक ज्ञान को स्थानीय आवश्यकताओं और जनकल्याण से जोड़ा जा सके। उन्होंने विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के क्रियान्वयन तथा योग, पारंपरिक चिकित्सा, भारतीय मूल्यों और मोटे अनाज को बढ़ावा देने की पहल की भी सराहना की।

राज्यपाल ने इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष एवं पूर्व उद्योग मंत्री कुलदीप धीमान, सर गंगा राम अस्पताल, नई दिल्ली के अध्यक्ष पद्मश्री डॉ. डी.एस. राणा तथा प्रसिद्ध हिमाचली लोक गायक करनैल राणा को मानद उपाधियां प्रदान कीं।

कविन्द्र गुप्ता ने इस अवसर पर विश्वविद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट का विमोचन किया तथा मिलेट्स पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण किया तथा मिलेट्स फेस्टिवल के विजेताओं को सम्मानित किया।

विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. संजीव शर्मा ने विश्वविद्यालय की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की जबकि प्रति-कुलाधिपति पद्मश्री डॉ. पी.एल. गौतम ने राज्यपाल का स्वागत किया। कुलदीप धीमान और डॉ. डी.एस. राणा ने भी स्नातकों को बधाई दी तथा अपने विचार साझा किए।

विश्वविद्यालय के कुलसचिव गुलशन संधू ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर सरदार पटेल विश्वविद्यालय, मण्डी के कुलपति डॉ. ललित कुमार अवस्थी, विश्वविद्यालय की गवर्निंग बॉडी के सदस्य, बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट, अकादमिक काउंसिल के सदस्य तथा अन्य गणमान्य उपस्थित थे।
.0.

Have something to say? Post your comment
मुख्यमंत्री ने विधायक नंद लाल के निधन पर जताया शोक

शिमला : मुख्यमंत्री ने विधायक नंद लाल के निधन पर जताया शोक

एक ही दिन दो संसदीय क्षेत्रों में भाजपा की महापदयात्रा, 20 हजार से अधिक कार्यकर्ताओं के जुटने की संभावना

शिमला : एक ही दिन दो संसदीय क्षेत्रों में भाजपा की महापदयात्रा, 20 हजार से अधिक कार्यकर्ताओं के जुटने की संभावना

मुख्यमंत्री ने चुवाड़ी में सिविल कोर्ट खोलने की घोषणा की

शिमला : मुख्यमंत्री ने चुवाड़ी में सिविल कोर्ट खोलने की घोषणा की

नशा मुक्त हिमाचल के लक्ष्य के साथ प्रदेशभर में आयोजित होगा ‘खेलो हिमाचल-चिट्टा मुक्त अभियान’

शिमला : नशा मुक्त हिमाचल के लक्ष्य के साथ प्रदेशभर में आयोजित होगा ‘खेलो हिमाचल-चिट्टा मुक्त अभियान’

इलिनोइस विश्वविद्यालय के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट

शिमला : इलिनोइस विश्वविद्यालय के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट

उपायुक्त निवेदिता नेगी ने राजस्व अधिकारियों एवं विभागाध्यक्षों के साथ की समीक्षा बैठकें

केलांग : उपायुक्त निवेदिता नेगी ने राजस्व अधिकारियों एवं विभागाध्यक्षों के साथ की समीक्षा बैठकें

राज्यपाल ने कांगड़ा स्थित ऐतिहासिक मसरूर रॉक-कट मंदिर का दौरा किया

शिमला : राज्यपाल ने कांगड़ा स्थित ऐतिहासिक मसरूर रॉक-कट मंदिर का दौरा किया

हिमाचल में 8,007 व्हाट्सऐप ग्रुप सक्रिय, पांच मिनट में अंतिम बूथ तक संदेश पहुंचाने की क्षमता : अनिल डडवाल

शिमला : हिमाचल में 8,007 व्हाट्सऐप ग्रुप सक्रिय, पांच मिनट में अंतिम बूथ तक संदेश पहुंचाने की क्षमता : अनिल डडवाल

हिमाचल पुलिस ने विद्यार्थी संरक्षण और स्कूल सुरक्षा सुदृढ़ करने के लिए ‘स्कूल कनेक्ट’ पहल शुरू की

शिमला : हिमाचल पुलिस ने विद्यार्थी संरक्षण और स्कूल सुरक्षा सुदृढ़ करने के लिए ‘स्कूल कनेक्ट’ पहल शुरू की

मुख्यमंत्री ने अटल सुपर स्पेशलिटी आयुर्विज्ञान संस्थान चमियाना का दौरा किया

शिमला : मुख्यमंत्री ने अटल सुपर स्पेशलिटी आयुर्विज्ञान संस्थान चमियाना का दौरा किया

X