उन्होंने यह भी दावा किया कि हिमाचल प्रदेश में रेल नेटवर्क विस्तार के लिए केंद्र सरकार ने केंद्रीय बजट 2026-27 में 2,911 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं, जो राज्य में रेल नेटवर्क के विस्तार, आधुनिकीकरण, सुरक्षा परियोजनाओं और विद्युतीकरण के लिए उपयोग किए जाएंगे।