आज लोकसभा सांसद अनुराग ठाकुर ने शहीद विंग कमांडर नमांश सयाल के पैतृक निवास पहुँच कर उनके परिजनों से भेंट कर अपनी संवेदना प्रकट कर अमर शहीद को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
उन्होंने कहा कि नमांश ने राष्ट्र सेवा में सर्वोच्च बलिदान दिया है। देश उनका ऋणी है और ऐसे वीर सपूतों के परिवारों का सम्मान एवं सहयोग हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। नमांश जी की वीरता, कर्तव्यपरायणता और देशभक्ति सदैव स्मरण रहेगी और उनका बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा।