Hindi English Sunday, 29 November 2026
BREAKING
• रेडक्रॉस करुणा, मानवता और निःस्वार्थ सेवा की जीवंत मिसाल: राज्यपाल • मुख्यमंत्री ने रोबोटिक सर्जरी को सप्ताह के सातों दिन संचालित करने के दिए निर्देश • चिट्टे के कारोबार में संलिप्त लोगों की अवैध संपत्तियों को सीज व ध्वस्त करने की कार्रवाई में लाएं तेजी: हेमराज बैरवा • रक्तदान से बड़ा कोई महादान नहीं, युवाओं की पहल समाज के लिए प्रेरणादायक : करण नंदा • मुख्यमंत्री ने प्रशासनिक इकाइयों के पुनर्गठन के लिए गठित आयोग की बैठक की अध्यक्षता की • आत्मनिर्भर हिमाचल के नाम पर जनता पर बढ़ता आर्थिक बोझ, सरकारी राशन भी हुआ महंगा : राकेश जमवाल • पठानकोट से चंबा तक नई रेलवे लाइन बिछाने की पहल, हर्ष महाजन ने रेल मंत्री को लिखा पत्र • राज्य कर एवं आबकारी विभाग ने 29542.153 बल्क लीटर अवैध शराब बरामद की • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 29 नवंबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन भारत के महान उद्योगपति, विमानन क्षेत्र के अग्रणी और भारत रत्न से सम्मानित जेआरडी टाटा का 29 नवंबर 1993 को जिनेवा में निधन हुआ

हिमाचल

More News

शिमला | रेडक्रॉस करुणा, मानवता और निःस्वार्थ सेवा की जीवंत मिसाल: राज्यपाल

Updated on Sunday, November 29, 2026 08:13 AM IST

रेडक्रॉस करुणा, मानवता और निःस्वार्थ सेवा की जीवंत मिसाल: राज्यपाल
राज्यपाल ने बद्दी में जिला स्तरीय रेडक्रॉस मेले का किया शुभारंभ
मानवीय सेवा में जनभागीदारी बढ़ाने और नशामुक्त हिमाचल अभियान को सशक्त करने का किया आह्वान

राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज बद्दी में जिला स्तरीय रेडक्रॉस मेले का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने रेडक्रॉस आंदोलन को करुणा, मानवता और निःस्वार्थ सेवा का प्रतीक बताते हुए कहा कि यह जाति, धर्म, क्षेत्र और भाषा की सीमाओं से ऊपर उठकर मानवता की सेवा का अनुकरणीय उदाहरण है।

राज्यपाल ने कहा कि रेडक्रॉस केवल एक संगठन नहीं, बल्कि पीड़ित मानवता की सेवा के प्रति एक संकल्प है। रक्तदान, स्वैच्छिक सेवा अथवा किसी जरूरतमंद की सहायता के रूप में किया गया छोटा-सा योगदान भी किसी के जीवन में बड़ा बदलाव ला सकता है। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से रेडक्रॉस आंदोलन के साथ सक्रिय रूप से जुड़ने का आह्वान किया।
इस अवसर पर लेडी गवर्नर बिंदु गुप्ता भी उपस्थित थीं।

इससे पूर्व, राज्यपाल ने रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया तथा सरकारी विभागों और गैर-सरकारी संगठनों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियों का अवलोकन किया। उन्होंने कबड्डी मैच और विभिन्न खेल गतिविधियों का आनंद लिया। इस दौरान उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित किए, जिला रेडक्रॉस पत्रिका का विमोचन किया तथा रेडक्रॉस के संरक्षकों को सम्मानित किया।

राज्यपाल ने सोलन जिला रेडक्रॉस सोसायटी के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि वर्ष 1973 से मानवता की सेवा में समर्पित यह संस्था चिकित्सा सहायता, मरीजों के लिए परिवहन सुविधा, उपचार के लिए आर्थिक सहायता, दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण उपलब्ध करवाने तथा आपदा प्रभावित परिवारों को राहत प्रदान करने सहित अनेक सराहनीय कार्य कर रही है। ये सभी प्रयास मानवीय सेवा की सच्ची भावना को दर्शाते हैं।

उन्होंने क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में रेडक्रॉस महिला अनुभाग द्वारा मरीजों और उनके परिजनों की सहायता के लिए किए जा रहे कार्यों की भी सराहना की। उन्होंने लोगों से अपनी सामर्थ्य के अनुसार रेडक्रॉस फंड में योगदान देने का आग्रह किया।

राज्यपाल ने रक्तदान, प्राथमिक उपचार, स्वास्थ्य जागरूकता, आपदा प्रबंधन और सामुदायिक भागीदारी के महत्व पर बल देते हुए 149 शिक्षण संस्थानों में जूनियर रेडक्रॉस और यूथ रेडक्रॉस गतिविधियों को बढ़ावा देने के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने राजकीय महाविद्यालय कंडाघाट में प्राथमिक उपचार केंद्र स्थापित करने की पहल की भी प्रशंसा की।

राज्यपाल ने कहा कि युवाओं में सेवा, करुणा और सहयोग की भावना विकसित करना अत्यंत आवश्यक है। नशे के खिलाफ अभियान, चिट्टा मुक्त हिमाचल की पहल, पौधरोपण, आपदा की तैयारियों और प्राथमिक उपचार संबंधी गतिविधियों में युवाओं की भागीदारी एक स्वस्थ, जिम्मेदार और नशामुक्त समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। उन्होंने रेडक्रॉस से स्वच्छता और नशामुक्त हिमाचल अभियान के साथ अपनी भागीदारी को और मजबूत करने का आह्वान किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सेवा, जनभागीदारी और सामाजिक उत्तरदायित्व पर दिए जा रहे विशेष महत्व का उल्लेख करते हुए राज्यपाल ने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान और फिट इंडिया जैसी पहलें राष्ट्र निर्माण में सामूहिक भागीदारी की भावना को दर्शाती हैं। उन्होंने कहा कि रेडक्रॉस जैसी संस्थाएं जरूरतमंद लोगों तक आशा और सहायता पहुंचाकर इस भावना को सार्थक रूप प्रदान कर रही हैं।

दून विधानसभा क्षेत्र के विधायक राम कुमार चौधरी ने राज्यपाल का स्वागत किया। उन्होंने बद्दी के एशिया के प्रमुख औद्योगिक केंद्र के रूप में उभरने और प्रदेश के राजस्व में इसके योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने चंडीगढ़ और बद्दी के बीच बेहतर कनेक्टिविटी का मुद्दा केंद्र सरकार के समक्ष उठाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि बद्दी में आयोजित यह पहला जिला स्तरीय रेडक्रॉस मेला है।

उपायुक्त सोलन एवं जिला रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष मनमोहन शर्मा ने राज्यपाल का स्वागत करते हुए सोसायटी द्वारा संचालित विभिन्न मानवीय गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मेले के माध्यम से एकत्रित की जाने वाली धनराशि का उपयोग रेडक्रॉस की विभिन्न गतिविधियों के लिए किया जाएगा।

इस अवसर पर आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया।

राज्यपाल के सचिव संदीप भारद्वाज, पुलिस अधीक्षक विनोद धीमान, जिला प्रशासन के अधिकारी, पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि तथा अन्य गणमान्य इस अवसर पर उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
मुख्यमंत्री ने रोबोटिक सर्जरी को सप्ताह के सातों दिन संचालित करने के दिए निर्देश

शिमला : मुख्यमंत्री ने रोबोटिक सर्जरी को सप्ताह के सातों दिन संचालित करने के दिए निर्देश

चिट्टे के कारोबार में संलिप्त लोगों की अवैध संपत्तियों को सीज व ध्वस्त करने की कार्रवाई में लाएं तेजी: हेमराज बैरवा

धर्मशाला : चिट्टे के कारोबार में संलिप्त लोगों की अवैध संपत्तियों को सीज व ध्वस्त करने की कार्रवाई में लाएं तेजी: हेमराज बैरवा

रक्तदान से बड़ा कोई महादान नहीं, युवाओं की पहल समाज के लिए प्रेरणादायक : करण नंदा

शिमला : रक्तदान से बड़ा कोई महादान नहीं, युवाओं की पहल समाज के लिए प्रेरणादायक : करण नंदा

मुख्यमंत्री ने प्रशासनिक इकाइयों के पुनर्गठन के लिए गठित आयोग की बैठक की अध्यक्षता की

शिमला : मुख्यमंत्री ने प्रशासनिक इकाइयों के पुनर्गठन के लिए गठित आयोग की बैठक की अध्यक्षता की

आत्मनिर्भर हिमाचल के नाम पर जनता पर बढ़ता आर्थिक बोझ, सरकारी राशन भी हुआ महंगा : राकेश जमवाल

शिमला : आत्मनिर्भर हिमाचल के नाम पर जनता पर बढ़ता आर्थिक बोझ, सरकारी राशन भी हुआ महंगा : राकेश जमवाल

पठानकोट से चंबा तक नई रेलवे लाइन बिछाने की पहल, हर्ष महाजन ने रेल मंत्री को लिखा पत्र

शिमला : पठानकोट से चंबा तक नई रेलवे लाइन बिछाने की पहल, हर्ष महाजन ने रेल मंत्री को लिखा पत्र

राज्य कर एवं आबकारी विभाग ने 29542.153 बल्क लीटर अवैध शराब बरामद की

शिमला : राज्य कर एवं आबकारी विभाग ने 29542.153 बल्क लीटर अवैध शराब बरामद की

सरदार सोभा सिंह के सम्मान में 125 रुपये का सिक्का जारी करने के निर्णय पर मुख्यमंत्री ने जताई प्रसन्नता

शिमला : सरदार सोभा सिंह के सम्मान में 125 रुपये का सिक्का जारी करने के निर्णय पर मुख्यमंत्री ने जताई प्रसन्नता

आज ही के दिन अल्फ्रेड नोबेल ने अपनी वसीयत पर हस्ताक्षर किए, जिसके जरिए नोबेल पुरस्कारों की स्थापना का आधार बना

आज का इतिहास : आज ही के दिन अल्फ्रेड नोबेल ने अपनी वसीयत पर हस्ताक्षर किए, जिसके जरिए नोबेल पुरस्कारों की स्थापना का आधार बना

वृद्धजनों के जीवन में खुशियां और नई उम्मीद जगाने की पहल प्रेरणादायक: उपायुक्त

बिलासपुर : वृद्धजनों के जीवन में खुशियां और नई उम्मीद जगाने की पहल प्रेरणादायक: उपायुक्त

X