Hindi English Sunday, 29 November 2026
BREAKING
• रेडक्रॉस करुणा, मानवता और निःस्वार्थ सेवा की जीवंत मिसाल: राज्यपाल • मुख्यमंत्री ने रोबोटिक सर्जरी को सप्ताह के सातों दिन संचालित करने के दिए निर्देश • चिट्टे के कारोबार में संलिप्त लोगों की अवैध संपत्तियों को सीज व ध्वस्त करने की कार्रवाई में लाएं तेजी: हेमराज बैरवा • रक्तदान से बड़ा कोई महादान नहीं, युवाओं की पहल समाज के लिए प्रेरणादायक : करण नंदा • मुख्यमंत्री ने प्रशासनिक इकाइयों के पुनर्गठन के लिए गठित आयोग की बैठक की अध्यक्षता की • आत्मनिर्भर हिमाचल के नाम पर जनता पर बढ़ता आर्थिक बोझ, सरकारी राशन भी हुआ महंगा : राकेश जमवाल • पठानकोट से चंबा तक नई रेलवे लाइन बिछाने की पहल, हर्ष महाजन ने रेल मंत्री को लिखा पत्र • राज्य कर एवं आबकारी विभाग ने 29542.153 बल्क लीटर अवैध शराब बरामद की • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 29 नवंबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन भारत के महान उद्योगपति, विमानन क्षेत्र के अग्रणी और भारत रत्न से सम्मानित जेआरडी टाटा का 29 नवंबर 1993 को जिनेवा में निधन हुआ

हिमाचल

More News

शिमला | पठानकोट से चंबा तक नई रेलवे लाइन बिछाने की पहल, हर्ष महाजन ने रेल मंत्री को लिखा पत्र

Updated on Saturday, November 28, 2026 16:40 PM IST

पठानकोट से चंबा तक नई रेलवे लाइन बिछाने की पहल, हर्ष महाजन ने रेल मंत्री को लिखा पत्र

रेल संपर्क से बदलेगी चंबा की तस्वीर, पर्यटन और रोजगार को मिलेगी नई गति : हर्ष महाजन

शिमला, 28 नवंबर। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने हिमाचल प्रदेश के आकांक्षी जिला चंबा को रेलवे नेटवर्क से जोड़ने के लिए महत्वपूर्ण पहल की है। उन्होंने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर पठानकोट से चंबा तक नई रेलवे लाइन के निर्माण हेतु विस्तृत सर्वेक्षण करवाने और इस परियोजना को रेलवे की भावी योजनाओं में प्राथमिकता के आधार पर शामिल करने का आग्रह किया है।

हर्ष महाजन ने कहा कि चंबा हिमाचल प्रदेश के अत्यंत दुर्गम एवं पिछड़े जिलों में शामिल है। पठानकोट से चंबा की दूरी लगभग 125 किलोमीटर है, लेकिन भौगोलिक परिस्थितियों के कारण आज भी चंबा रेल कनेक्टिविटी से वंचित है। ऐसे में पठानकोट रेलवे स्टेशन एवं रेलवे डिवीजन के माध्यम से चंबा को रेल नेटवर्क से जोड़ना क्षेत्र के विकास की दिशा में ऐतिहासिक कदम साबित होगा।

उन्होंने कहा कि प्रस्तावित रेलवे लाइन से डलहौजी, खज्जियार, भरमौर, पांगी, चुराह एवं भटियात सहित समूचे चंबा जिले को व्यापक लाभ मिलेगा। देश के विभिन्न हिस्सों से आने वाले पर्यटकों को बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे पर्यटन कारोबार को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। इसके साथ ही युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।

महाजन ने कहा कि चंबा जिला अपनी प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत, धार्मिक पर्यटन और सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण भौगोलिक स्थिति के कारण विशेष महत्व रखता है। रेलवे सुविधा उपलब्ध होने से जिले की आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी तथा स्थानीय लोगों का देश के प्रमुख शहरों से संपर्क और अधिक सुगम होगा।

राज्यसभा सांसद ने कहा कि आकांक्षी जिला चंबा को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए परिवहन सुविधाओं का विस्तार अत्यंत आवश्यक है। रेलवे लाइन का निर्माण न केवल पर्यटन की दृष्टि से लाभकारी होगा, बल्कि क्षेत्र के समग्र विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

हर्ष महाजन ने केंद्रीय रेल मंत्री से पठानकोट-चंबा प्रस्तावित रेलवे लाइन का विस्तृत व्यवहार्यता सर्वेक्षण (फीजिबिलिटी सर्वे) एवं आवश्यक प्रारंभिक अध्ययन करवाने का अनुरोध किया है। उन्होंने आग्रह किया कि इस महत्वाकांक्षी परियोजना को रेलवे की आगामी विकास योजनाओं में शामिल करने के लिए प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाए।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के सकारात्मक हस्तक्षेप से चंबा जिले के लोगों की वर्षों पुरानी रेल संपर्क की आकांक्षा को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल होगी। यह परियोजना भविष्य में चंबा जिले के विकास का नया अध्याय लिखने में सहायक सिद्ध होगी।

Have something to say? Post your comment
रेडक्रॉस करुणा, मानवता और निःस्वार्थ सेवा की जीवंत मिसाल: राज्यपाल

शिमला : रेडक्रॉस करुणा, मानवता और निःस्वार्थ सेवा की जीवंत मिसाल: राज्यपाल

मुख्यमंत्री ने रोबोटिक सर्जरी को सप्ताह के सातों दिन संचालित करने के दिए निर्देश

शिमला : मुख्यमंत्री ने रोबोटिक सर्जरी को सप्ताह के सातों दिन संचालित करने के दिए निर्देश

चिट्टे के कारोबार में संलिप्त लोगों की अवैध संपत्तियों को सीज व ध्वस्त करने की कार्रवाई में लाएं तेजी: हेमराज बैरवा

धर्मशाला : चिट्टे के कारोबार में संलिप्त लोगों की अवैध संपत्तियों को सीज व ध्वस्त करने की कार्रवाई में लाएं तेजी: हेमराज बैरवा

रक्तदान से बड़ा कोई महादान नहीं, युवाओं की पहल समाज के लिए प्रेरणादायक : करण नंदा

शिमला : रक्तदान से बड़ा कोई महादान नहीं, युवाओं की पहल समाज के लिए प्रेरणादायक : करण नंदा

मुख्यमंत्री ने प्रशासनिक इकाइयों के पुनर्गठन के लिए गठित आयोग की बैठक की अध्यक्षता की

शिमला : मुख्यमंत्री ने प्रशासनिक इकाइयों के पुनर्गठन के लिए गठित आयोग की बैठक की अध्यक्षता की

आत्मनिर्भर हिमाचल के नाम पर जनता पर बढ़ता आर्थिक बोझ, सरकारी राशन भी हुआ महंगा : राकेश जमवाल

शिमला : आत्मनिर्भर हिमाचल के नाम पर जनता पर बढ़ता आर्थिक बोझ, सरकारी राशन भी हुआ महंगा : राकेश जमवाल

राज्य कर एवं आबकारी विभाग ने 29542.153 बल्क लीटर अवैध शराब बरामद की

शिमला : राज्य कर एवं आबकारी विभाग ने 29542.153 बल्क लीटर अवैध शराब बरामद की

सरदार सोभा सिंह के सम्मान में 125 रुपये का सिक्का जारी करने के निर्णय पर मुख्यमंत्री ने जताई प्रसन्नता

शिमला : सरदार सोभा सिंह के सम्मान में 125 रुपये का सिक्का जारी करने के निर्णय पर मुख्यमंत्री ने जताई प्रसन्नता

आज ही के दिन अल्फ्रेड नोबेल ने अपनी वसीयत पर हस्ताक्षर किए, जिसके जरिए नोबेल पुरस्कारों की स्थापना का आधार बना

आज का इतिहास : आज ही के दिन अल्फ्रेड नोबेल ने अपनी वसीयत पर हस्ताक्षर किए, जिसके जरिए नोबेल पुरस्कारों की स्थापना का आधार बना

वृद्धजनों के जीवन में खुशियां और नई उम्मीद जगाने की पहल प्रेरणादायक: उपायुक्त

बिलासपुर : वृद्धजनों के जीवन में खुशियां और नई उम्मीद जगाने की पहल प्रेरणादायक: उपायुक्त

X