Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल • विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला • सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

हिमाचल

More News

वाराणसी | कश्मीर पर नेहरू की गलती को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुधारा : अनुराग ठाकुर

Updated on Thursday, March 07, 2024 19:30 PM IST

मोदी जी तीसरी बार काशी से सांसद बनेंगे

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने जम्मू कश्मीर में देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू द्वारा की गई गलतियों को वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सुधारने का दावा किया है।

जम्मू कश्मीर में आए बदलाव का जिक्र करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि पहले जम्मू कश्मीर में परिवारवाद और भ्रष्टाचार का बोलबाला था। लेकिन, जबसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35 ए को निरस्त किया है, तब से वहां आतंकवाद, अलगाववाद और पत्थरबाजी की घटनाएं बंद हो गई है। आज वहां के पर्यटन को पंख लगे हैं और उद्योग को ऊंचाई मिली है।

उन्होंने कहा कि नेहरू की जिस गलती के कारण जम्मू कश्मीर कई साल पीछे रह गया था, उस गलती को सुधार कर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जम्मू कश्मीर को बाकी देश के साथ लाए हैं। यही कारण है कि आज जम्मू के साथ-साथ कश्मीर में भी प्रधानमंत्री मोदी को इतना प्यार मिल रहा है। आज बर्फ के बावजूद भारी संख्या में लोग पैदल चलकर और गाड़ियों में भरकर उन्हें सुनने आए। यह बदलते कश्मीर और नए भारत की बुलंद तस्वीर है।

अनुराग ठाकुर ने इंडी गठबंधन पर निशाना साधते हुए आगे कहा कि इंडी अलायंस घमंड और अहंकार से भरा हुआ है। ममता बनर्जी तो उनके कार्यक्रम (राहुल गांधी की यात्रा) में ही नहीं आतीं और अखिलेश यादव नखरे दिखाने के बाद शामिल होते हैं। मध्य प्रदेश में इनके आगमन से पहले ही कई इस्तीफे हो जाते हैं। गुजरात में भी पूर्व मंत्री, विधायक और बड़े नेता इस्तीफा दे रहे हैं। पंजाब की असेंबली में वहां के मुख्यमंत्री इनको खरी-खोटी सुनाते हैं। यह कैसा गठबंधन है जो लगातार एक दूसरे को नीचा दिखा रहा है ? स्पष्ट है कि उनके पास ना नेता है, ना नीति है।

उन्होंने आगे कहा कि धार्मिक स्थलों और सनातन धर्म का अपमान करना कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों की आदत बन गई है। कभी श्री राम को अपमानित करना, कभी सनातन धर्म को कुचलने की बात करना, कभी जाति के नाम पर जहर फैलाना, कभी भारत के टुकड़े-टुकड़े की बात कर उत्तर और दक्षिण को बांटने की कोशिश करना, आखिर यह कैसी सोच है और कांग्रेस इस पर चुप क्यों है ?

कर्नाटक से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद के जीतने पर पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगते हैं। लेकिन, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे कुछ नहीं कहते बल्कि पर्दा डालने और छुपाने का काम करते हैं। सच फॉरेंसिक रिपोर्ट के सामने आने के बाद सामने आता है। आखिर सत्ता में आने के लिए क्या यह देश के टुकड़े करेंगे ? स्पष्ट है कि कांग्रेस की सीटों के साथ-साथ इनका स्तर भी लगातार गिरता जा रहा है। इनकी नेता प्रतिपक्ष बनने लायक सीटें भी नहीं आ रही हैं। और अब जितने भद्दे और शर्मनाक बयान यह दे रहे हैं उससे तय है कि इस बार कांग्रेस का सूपड़ा साफ होने वाला है।

Have something to say? Post your comment
ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

धर्मशाला : विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

शिमला : सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

शिमला : आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

शिमला : अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

शिमला : राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

X