Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल • विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला • सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

हिमाचल

More News

हमीरपुर | Modi सरकार के 12 वर्ष: सुशासन, विकास और जनकल्याण की नई पहचान – Anurag Thakur

Updated on Tuesday, June 09, 2026 06:56 AM IST

हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री Anurag Thakur ने प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर इसे देश के विकास, सुशासन और जनकल्याण का स्वर्णिम दौर बताया। उन्होंने कहा कि पिछले एक दशक से अधिक समय में भारत ने आर्थिक, सामाजिक और वैश्विक स्तर पर नई ऊंचाइयों को छुआ है। मोदी सरकार के 12 सालों में कालाबाजारी, हेराफेरी और भ्रष्टाचार पर नकेल कसने का काम हुआ

मीडिया से बातचीत करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में पारदर्शी और जवाबदेह शासन व्यवस्था स्थापित हुई है। कालाबाजारी, भ्रष्टाचार और बिचौलियों की संस्कृति पर प्रभावी अंकुश लगाया गया है, जिससे सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे पात्र लोगों तक पहुंच रहा है। विगत 12 वर्षों में मोदी सरकार ने जहाँ एक तरफ़ किसानों का चौमुखी कल्याण किया तो वहीं दूसरी तरफ़ सीमा पर जवानों को बुलेटप्रूफ जैकेट और हथियार देकर सेना का आधुनिकीकरण करने का काम किया है।


उन्होंने कहा कि आज भारत की पहचान विश्व मंच पर एक मजबूत और निर्णायक राष्ट्र के रूप में बनी है। सीमाएं पहले से अधिक सुरक्षित हुई हैं, जबकि सशस्त्र बलों को आधुनिक संसाधनों से सशक्त किया गया है। इसके साथ ही देश की अर्थव्यवस्था ने भी उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की है। आज देश की लगभग 95 करोड़ की जनता किसी ना किसी सरकारी लाभ की योजनाओं से प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से जुड़ी हुई है। डीबीटी के माध्यम के माध्यम से बिना किसी भ्रष्टाचार के सीधा लाभ उनके खाते में पहुँचाने का काम मोदी सरकार कर रही है।

सांसद ने कहा कि केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के कारण 25 करोड़ से अधिक लोग गरीबी रेखा से बाहर निकलने में सफल हुए हैं। किसानों, महिलाओं, युवाओं और गरीब वर्गों के उत्थान के लिए अनेक योजनाएं लागू की गई हैं, जिनका व्यापक लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा है।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत करोड़ों परिवारों को पक्के घर मिले हैं, जबकि जन-धन योजना ने लाखों लोगों को बैंकिंग प्रणाली से जोड़ा है। आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों को स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान की जा रही है और पीएम-किसान सम्मान निधि किसानों के लिए आर्थिक संबल साबित हुई है।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के जरिए सरकारी सहायता सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में पहुंच रही है, जिससे भ्रष्टाचार और लीकेज पर प्रभावी रोक लगी है। उन्होंने दावा किया कि देश की लगभग 95 करोड़ आबादी किसी न किसी रूप में सरकारी योजनाओं से लाभान्वित हो रही है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के 12 वर्षों का कार्यकाल "सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास" के मंत्र को साकार करने वाला रहा है। विकसित भारत-2047 के लक्ष्य की दिशा में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है और आने वाले वर्षों में भारत विश्व की अग्रणी शक्तियों में और अधिक मजबूती से उभरेगा।

Have something to say? Post your comment
ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

धर्मशाला : विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

शिमला : सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

शिमला : आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

शिमला : अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

शिमला : राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

X