Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय • ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल • विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

राष्ट्रीय

More News

नई दिल्ली | भारत को वक़्फ़ के ख़ौफ़ से आज़ादी दिलाने का यह सही समय: अनुराग सिंह ठाकुर

Updated on Wednesday, April 02, 2025 21:55 PM IST

भारत को वक़्फ़ के ख़ौफ़ से आज़ादी दिलाने का यह सही समय: अनुराग सिंह ठाकुर

वक़्फ़ बिल संदेश साफ़, देश बाबासाहब के संविधान चलेगा, मुगलिया फरमान नहीं: अनुराग सिंह ठाकुर

विपक्ष ने वोट बैंक के लिए किया संविधान से समझौता: अनुराग सिंह ठाकुर

मोदी सरकार का वक़्फ़ संशोधन बिल अन्याय की जड़ पर प्रहार: अनुराग सिंह ठाकुर

आम जनता के लिए अभिशाप है वक़्फ़: अनुराग सिंह ठाकुर

महिला और ग़रीब मुसलमान विरोधी है वक़्फ़: अनुराग सिंह ठाकुर

हिमाचल प्रदेश: पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने लोकसभा में
"वक्फ संशोधन बिल 2024“ पर बोलते हुए कहा कि विपक्ष ने वोट बैंक के लिए संविधान से समझौता किया और भारत को वक़्फ़ के ख़ौफ़ से आज़ादी दिलाने का यह सही समय है।

श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा “ मोदी सरकार हमेशा पिछड़े, महिलाओं, वंचितों, कमजोरों के साथ खड़ी है और खड़ी रहेगी। आज जो इस वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ खड़े हैं दरअसल ये चाहते ही नहीं कि देश में गरीब, वंचितों और मुस्लिम महिलाओं की स्थिति में सुधार हो। वक्फ बोर्ड की धांधलियों को तो सच्चर कमेटी ने भी उजागर किया था। 2005 में सच्चर कमेटी की रिपोर्ट में बताया था कि वक्फ बोर्ड की आय सिर्फ 163 करोड़ रुपए है क्योंकि यहां धांधलियों का गोरखधंधा चल रहा है। सच्चर कमेटी ने रिपोर्ट में कहा था कि अगर वक्फ बोर्ड की संपत्तियों को ढंग से मैनेज किया जाए तो सालाना आय करीब 12 हजार करोड़ रुपए होगी”

अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा “जिस भी बड़े इस्लामिक देशों की इस देश में दुहाई दी जाती है उन इस्लामिक देशों में वक्फ की संपत्ति नहीं है लेकिन भारत में 1954 से अलग ही खेल चल रहा है । तुर्की, लीबिया, मिस्र, सूडान, लेबनान, सीरिया, जॉर्डन, ट्यूनीशिया और इराक जैसे इस्लामिक देशों में वक्फ नहीं हैं। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा लाया गया वक्फ संशोधन बिल समाज के शोषित और वंचित लोगों के लिए एक वरदान है। पिछले कई दशकों से कुछ राजनीतिक दलों ने अपने वोट बैंक के लिए इस कानून का इस्तेमाल किया। धीरे-धीरे यह कानून भू-माफियाओं का हथियार बन गया, जिसने गरीबों की जमीनें हड़प लीं।इसका शिकार सिर्फ किसी एक धर्म या समुदाय के लोग नहीं हुए, बल्कि हर धर्म और समुदाय के गरीब इससे पीड़ित हैं। वक़्फ़ महिला और ग़रीब मुसलमान विरोधी है। समाज में यह गलतफहमी फैलाई जा रही है कि इस संशोधन के पास होने पर मुस्लिम समाज की सारी संपत्ति छीन ली जाएगी। जबकि वक़्फ़ आम आदमी के लिए अभिशाप है और भारत को वक़्फ़ के ख़ौफ़ से आज़ादी दिलाने का यह सही समय है”

श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा “ कांग्रेस के कई नेताओं का नाम वक़्फ़ से जुड़े घोटालों में आया है। कर्नाटक के इनके कई नेताओं ने वक़्फ के नाम पर ख़ुद को फ़ायदा पहुँचाया जोकि सार्वजनिक है। विपक्ष ने सिर्फ़ वोट बैंक की राजनीति के लिए संविधान से समझौता किया। मोदी सरकार का यह वक़्फ़ संशोधन बिल अन्याय की जड़ पर प्रहार है। संशोधन के प्रावधानों से सरकार वक्फ की संपतियों को अवैध कब्जे से मुक्त कराएगी। हैदराबाद की 75% वक्फ सम्पत्ति और मुंबई में 60% वक़्फ़ संपति पर अवैध कब्जा है। देश में ऐसे हालात बन गए थे कि वक्फ जिस पर हाथ रख दे, वही संपत्ति उनकी हो जाती थी। अब यह समय है कि आपको यह तय करना होगा कि आप वक्फ के साथ रहना चाहते हैं या बाबा साहब के संविधान के साथ। यह बिल यह साफ संदेश देता है कि इस देश में बाबासाहब का संविधान चलेगा, मुगलिया फरमान नहीं। यह बिल तुष्टिकरण की राजनीति का अंत करने वाला है”

 

Have something to say? Post your comment
आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई।

आज का इतिहास : आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई।

 फिल्म ‘नय्यी नवेली’ की रिलीज से पहले यामी गौतम ने हनुमानगढ़ी में टेका माथा

अयोध्या : फिल्म ‘नय्यी नवेली’ की रिलीज से पहले यामी गौतम ने हनुमानगढ़ी में टेका माथा

नई दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा को पूर्वावलोकन समारोह का आयोजन

नई दिल्ली : नई दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा को पूर्वावलोकन समारोह का आयोजन

 आज ही के दिन भारत के पूर्व राष्ट्रपति, प्रख्यात वैज्ञानिक और मिसाइल मैन के नाम से प्रसिद्ध डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम का जन्म रामेश्वरम, तमिलनाडु में हुआ था।

आज का इतिहास : आज ही के दिन भारत के पूर्व राष्ट्रपति, प्रख्यात वैज्ञानिक और मिसाइल मैन के नाम से प्रसिद्ध डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम का जन्म रामेश्वरम, तमिलनाडु में हुआ था।

आज ही के दिन  लाहौर में पंजाब विश्वविद्यालय की स्थापना हुई, बंटवारे के बाद इसके दो हिस्से कर दिए गए थे और भारत के विश्वविद्यालय को शुरू में ‘पूर्वी पंजाब विश्वविद्यालय’ (ईपीयू) कहा जाता था, जो शिमला में स्थित था

आज का इतिहास : आज ही के दिन लाहौर में पंजाब विश्वविद्यालय की स्थापना हुई, बंटवारे के बाद इसके दो हिस्से कर दिए गए थे और भारत के विश्वविद्यालय को शुरू में ‘पूर्वी पंजाब विश्वविद्यालय’ (ईपीयू) कहा जाता था, जो शिमला में स्थित था

राहुल गांधी के पास आरोपों का शोर है, लेकिन सबूतों के नाम पर शून्य बटे सन्नाटा: अनुराग सिंह ठाकुर

नई दिल्ली : राहुल गांधी के पास आरोपों का शोर है, लेकिन सबूतों के नाम पर शून्य बटे सन्नाटा: अनुराग सिंह ठाकुर

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के केलांग में आईसीएमआर के उच्च पर्वतीय आयुर्विज्ञान एवं जन स्वास्थ्य अनुसंधान केंद्र की आधारशिला रखी

केलांग : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के केलांग में आईसीएमआर के उच्च पर्वतीय आयुर्विज्ञान एवं जन स्वास्थ्य अनुसंधान केंद्र की आधारशिला रखी

 आज ही के दिन हिंदी सिनेमा के महान गायक, अभिनेता और संगीतकार किशोर कुमार का निधन हुआ, उनकी सदाबहार आवाज आज भी संगीत प्रेमियों के दिलों में बसी है।

आज का इतिहास : आज ही के दिन हिंदी सिनेमा के महान गायक, अभिनेता और संगीतकार किशोर कुमार का निधन हुआ, उनकी सदाबहार आवाज आज भी संगीत प्रेमियों के दिलों में बसी है।

बयाना के पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की कथित हमले में मौत

जयपुर : बयाना के पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की कथित हमले में मौत

आज ही के दिन इंडोनेशिया के बाली में सिलसिलेवार बम धमाकों ने दुनिया को झकझोर दिया। इन हमलों में 202 लोगों की मौत हुई

आज का इतिहास : आज ही के दिन इंडोनेशिया के बाली में सिलसिलेवार बम धमाकों ने दुनिया को झकझोर दिया। इन हमलों में 202 लोगों की मौत हुई

X