Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल • विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला • सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

हिमाचल

More News

शिमला | कांग्रेस झूठ बोलने वाली पार्टी है। राहुल गांधी भी भरपूर झूठ बोलते हैं - अनुराग ठाकुर

Updated on Saturday, November 01, 2025 12:05 PM IST

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पार्टी पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस झूठ बोलने वाली पार्टी है। राहुल गांधी भी भरपूर झूठ बोलते हैं। भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, "देश के जिस भी राज्य में चुनाव हुआ, कांग्रेस के नेताओं ने हर जगह झूठ बोला है। हिमाचल में भी कांग्रेस के नेताओं ने झूठ बोला, क्योंकि उनके बड़े नेता राहुल गांधी भी भरपूर झूठ बोलते हैं। झूठ बोलकर वोट बंटोरते हैं और सरकार बनाने के बाद वादे भूल जाते हैं।"

उन्होंने आरोप लगाए कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की 10 गारंटियां फेल हो चुकी हैं। तीन लाख महिलाओं की बात थी, लेकिन तीस हजार महिलाओं को भी 1500 रुपए नहीं मिले। राज्य सरकार को खुली चुनौती देते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा, "अगर तीन लाख महिलाओं का आंकड़ा कांग्रेस की सरकार दे तो उनको मेरा सलाम है। नहीं है तो वे अपना इस्तीफा दें।"

सांसद अनुराग ठाकुर ने आगे कहा, "कांग्रेस झूठ बोलने वाली पार्टी है। कांग्रेस के नेता झूठे हैं। कांग्रेस का डेटा झूठा है। कांग्रेस के वादे झूठे हैं। वे झूठे वादे करते हैं और फिर गायब हो जाते हैं। सत्ता मिलते ही मुकर जाते हैं। राहुल गांधी से लेकर कांग्रेस बड़े-बड़े नेताओं तक, देशभर में अनगिनत झूठे घूम रहे हैं।"

इस दौरान उन्होंने बिहार विधानसभा चुनावों का जिक्र किया और कहा कि बिहार की जनता इन झूठों को नहीं सुनेगी। बिहार की जनता जंगलराज नहीं, मंगलराज चाहती है।

अनुराग ठाकुर ने कहा, "जंगलराज लालू प्रसाद यादव का शासन था, जहां हत्याएं, अपहरण, जबरन वसूली, बलात्कार, टूटी सड़कें थीं और लोगों का जीना मुश्किल था। आज नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी की सरकार में बिहार मंगलराज है। बिहार बढ़ रहा है, जिसको आगे भी गति देने का काम भाजपा-एनडीए की सरकार करेगी।"

सांसद अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार को सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के मौके पर हमीरपुर में आयोजित 'रन फॉर यूनिटी' में हिस्सा लिया। उन्होंने देश की एकता, अखंडता, शक्ति और राष्ट्रभक्ति के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' के संकल्प के साथ दौड़ भी लगाई।

Have something to say? Post your comment
ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

धर्मशाला : विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

शिमला : सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

शिमला : आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

शिमला : अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

शिमला : राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

X