Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल • विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला • सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

हिमाचल

More News

धर्मशाला | 3 साल खाओ–पीयो–मौज की सरकार, हिमाचल की जनता भुगत रही है सजा – अनुराग ठाकुर

Updated on Thursday, December 04, 2025 14:33 PM IST

3 साल खाओ–पीयो–मौज की सरकार, हिमाचल की जनता भुगत रही है सजा” – अनुराग ठाकुर

“10 की 10 गारंटियां फेल, कांग्रेस का खटाखट मॉडल पूरी तरह ध्वस्त”

धर्मशाला:  पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता अनुराग ठाकुर ने धर्मशाला में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस सरकार पर तीखा और करारा हमला बोला। उन्होंने कहा कि हिमाचल में यह सरकार विकास की नहीं, बल्कि 3 साल तक “खाओ–पीयो और मौज करो” वाली सरकार रही है। जनता महंगाई, बेरोजगारी, टूटी सड़कों और बंद योजनाओं से जूझ रही है, जबकि कांग्रेस के नेता सत्ता का सुख भोगने में व्यस्त हैं।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि यह सरकार पेंशनभोगियों और कर्मचारियों का मज़ाक उड़ाने वाली सरकार बन चुकी है। जिन बुजुर्गों ने जीवनभर सेवा की, आज उनकी पेंशन समय पर नहीं मिल रही। मुलाजिमों को वेतन और भत्तों के लिए सड़कों पर उतरना पड़ रहा है। उन्होंने कांग्रेस सरकार को “कौरवों की फौज” बताते हुए कहा कि जैसे कौरवों ने अधर्म के रास्ते पर चलकर विनाश बुलाया था, वैसे ही कांग्रेस सरकार भी हिमाचल को विनाश की ओर ले जा रही है।

उन्होंने कहा कि हिमाचल की जनता खेती में पिस रही है और कांग्रेस के नेता यहां मौज–मस्ती मनाने आए हैं। किसानों को न तो उनकी फसलों का सही दाम मिल रहा है, न खाद–बीज समय पर मिल रहा है, और न ही कोई ठोस राहत दी जा रही है।

अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस नेतृत्व को चुनौती देते हुए कहा कि अगर कांग्रेस के नेता हिमाचल की सरकार चला ही नहीं पा रहे, तो गद्दी क्यों नहीं छोड़ देते? फेविकोल की तरह कुर्सी से क्यों चिपके हुए हैं? उन्होंने कहा कि यह सरकार कुर्सी के मोह में प्रदेश को बर्बाद कर रही है।

उन्होंने भाजपा की उपलब्धियों को याद दिलाते हुए कहा कि भाजपा ने हिमाचल को विशेष राज्य का दर्जा दिलाया था, जिसे कांग्रेस ने छीन लिया। कांग्रेस सरकार ने 3 साल में विकास नहीं, केवल विनाश किया है और यदि यही हाल रहा तो आने वाले 2 साल में सर्वनाश तय है।

अनुराग ठाकुर ने आरोप लगाया कि हिमाचल में चल रहे सभी केंद्रीय परियोजनाओं को ठप करने का काम कांग्रेस की वर्तमान सरकार ने किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए करोड़ों के प्रोजेक्ट या तो लटका दिए गए हैं या जानबूझकर रोके गए हैं, ताकि जनता को केंद्र की योजनाओं का लाभ न मिल सके।

उन्होंने सिरमौर जिले का उदाहरण देते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने वहां अंतरराष्ट्रीय स्तर का हॉकी टर्फ दिया, लेकिन कांग्रेस के नेता आज तक लोगों को पन्नी का कनेक्शन तक नहीं दे पाए। यह कांग्रेस की नीतियों और नीयत दोनों पर बड़ा सवाल है।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार अपनी 10 की 10 गारंटियों पर पूरी तरह फेल हो चुकी है। राहुल गांधी का “खटाखट मॉडल” पूरी तरह से धराशायी हो चुका है और प्रियंका गांधी द्वारा हिमाचल की जनता से किए गए सभी वादे पूरी तरह से झूठ साबित हो गए हैं।

उन्होंने अंत में कहा कि हिमाचल की जनता सब देख रही है, सब समझ रही है और आने वाले समय में कांग्रेस को उनके झूठ, उनकी नाकामी और उनके अहंकार की पूरी कीमत चुकानी पड़ेगी। भाजपा कार्यकर्ता जन–जन तक कांग्रेस की विफलताओं को पहुंचाकर इस सरकार को सत्ता से बाहर करने का संकल्प लेकर आगे बढ़ेंगे।

Have something to say? Post your comment
ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

धर्मशाला : विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

शिमला : सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

शिमला : आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

शिमला : अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

शिमला : राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

X