पुलिस अधिकारियों ने मलिक से कहा कि आपसे जो लोग मिलने आ रहे हैं, वे बिना परमिशन आ रहे हैं, उनको हम घर में एंट्री नहीं करने देंगे। इस पर मलिक ने कहा कि अगर कोई मेरे घर पर मिलने आ रहा है तो ये मैं तय करूंगा, दिल्ली पुलिस नहीं। इस पर दिल्ली पुलिस ने किसानों को गिरफ्तार करने की बात कही। तब मलिक ने कहा कि ठीक है फिर मैं भी इनके साथ थाने पर चलता हूं।