कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि भ्रष्टाचारी वे (PM मोदी) खुद हैं, जिन लोगों ने देश को लूटा उन लोगों को यह कुछ नहीं बोल रहे, उनके खिलाफ कोई जांच नहीं हो रही, JPC करने को तैयार नहीं, तो वे भ्रष्टाचारियों के साथ मिले हैं या हम? PM की बात में सत्यता होनी चाहिए लेकिन उनका धर्म तो सिर्फ दूसरों का अपमान करना है।
उन्होंने कहा कि कर्नाटक में 40% की सरकार है। वहां एक-एक MLA के पास 8-10 करोड़ है लेकिन उनपर कोई एक्शन नहीं होता। विपक्ष के नेता जिनके पास कुछ नहीं मिलता उनके लिए ED, CBI को बुलाते हैं। कांट्रेक्टर खुद PM को खत लिखते हैं लेकिन कुछ नहीं होता।